Monday, August 10, 2020

झारखंड में 530 नए कोरोना पॉजिटिव रविवार को मिले; 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है,राज्य में कोविड19 का आंकड़ा 18 हजार पार




राँची।झारखण्ड में कोरोना की रफ्तार जारी है।आज रात 10 बजे तक राज्य में 530 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।जिसमें बोकारो 29, चतरा 1,देवघर 14,धनबाद 18, दुमका 1,पूर्वी सिंहभूम 49,गढ़वा 85,गिरिडीह 2, गोड्डा 8,गुमला 12,हजारीबाग 27,जामताड़ा 3,खूँटी 12,कोडरमा 8,लातेहार 18,पाकुड़ 6,पलामू 63,रामगढ़ 9, राँची 71,साहेबगंज 14, सिमडेगा 25,सरायकेला 11, पश्चिम सिंहभूम 44 है।राज्य में कुल 18156 हो गया है।

कुल पॉजिटिव केस 18156,सक्रिय केस 8981 ठीक हुए हैं 8998,मौत हुई है 177 ..
राँची में आज 71 मिले है जिसमें संक्रमित मरीजों की पुष्टि कोकर, कडरू, बुंडू, धुर्वा, रिम्स और हटिया से हुई है।


आज राज्य में 9 मौतें हुई है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम से 3 ,पलामू से 1,पश्चिम सिंहभूम 1,राँची से 2 ,देवघर 1,गिरिडीह 1 है।

बता दें इससे पूर्व 08 अगस्त दिन शनिवार को राज्य में 1084 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी।जिसमें राँची रिकॉर्डतोड़ 412, बोकारो से 12, चतरा से 37, देवघर से 13, धनबाद से 62, दुमका से 5, पूर्वी सिंहभूम से 68 गढ़वा से 3, गिरोडीह से 286, गोड्डा से 5, गुमला से 16, हजारीबाग से 3, जामताड़ा से 4, खूंटी से 30, कोडरमा से 8, लातेहार से 16, पाकुड़ से 4, पलामू से 3, रामगढ़ से 18, सहिबगंज से 18, सराईकेला से 30, सिमडेगा से 14, पश्चिमी सिंहभूम से 17राज्य में कुल आंकड़े 17572 हुए।
झारखण्ड में 17626 पॉजिटिव केस, 9067 सक्रिय केस, 8391 ठीक, 168 मौतें शामिल है।

Sunday, August 9, 2020

धनबाद पुलिस ने चोरी की 5 बाइक बरामद सहित चार बाइक चोरों को किया गिरफतार





धनबाद में पुलिस ने चोरी की कुल पांच बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि सीडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि 6 अगस्त को हरिहरपुर में एक बाइक चोरी की घटना घटी थी, उसी में सफलता मिली है.

धनबाद: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. चार बाइक चोरों को पुलिस ने चोरी की कुल पांच बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. पेंटिंग करने के सामान भी पुलिस ने बाइक चोरों के पास से बरामद किया है.




धनबाद में 4 बाइक चोर गिरफ्तार, धनबाद में 4 चोर गिरफ्तार, धनबाद में अपराध की खबरें
बरामद बाइकचोरी की बाइक बरामदएसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि 6 अगस्त को हरिहरपुर में एक बाइक चोरी की घटना घटी थी. थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले के अनुसंधान के क्रम में दो लोगों पर पुलिस को शक हुआ. जिसके बाद हरिहरपुर के रहनेवाले प्रिंस और सैफ को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने दो बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी. जिसके बाद प्रिंस के घर से पुलिस को दो बाइक मिली, लेकिन प्रिंस के घर की तलाशी के दौरान एक और बाइक भी बरामद हुई. इसके साथ ही बाइक की डेंटिंग पेंटिंग करने संबधी कई दोनों से पूछताछ की।
पुलिस ने एक बार फिर से दोनों से पूछताछ शुरू की. जिसमे उन्होंने बताया कि बाघमारा और बरोरा थाना क्षेत्र से भी दो बाइक की चोरी की थी. दोनों की निशानदेही पर वह दोनों बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली. दोनों ने पुलिस को बताया कि राजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बाइक पकड़ी गई थी. बाइक के कागजात नहीं रहने के कारण बाइक पुलिस के हवाले कर दिया और वहां से निकल गए. राजगंज थाना प्रभारी ने इस बात का सत्यापन किया है. चंद्रपुरा तेनु के रहने वाले सलमान और सुनील ने चोरी कर इस बाइक को इनके पास बेचा था. पुलिस ने चंद्रपुरा में छापेमारी कर सलमान और सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है.

अगस्त क्रांति दिवस पर श्रमिक संगठनों द्वारा मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त रूप से पीएम का पुतला दहन किया


धनबाद। देश बचाओ, मजदूर बचाओ, और उद्योग बचाओ के नारों के साथ एवं कामर्शियल माइनिंग के खिलाफ आंदोलन को लेकर भारत सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए मुरूलीडीह 20/21 कोलियरी में संयुक्त मोर्चा द्वारा केन्द्रीय नेताओं के आह्वान पर शाम 5 बजे भारत सरकार के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। मौके पर संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि आज 09 अगस्त एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण दिवस है,इसी दिन 1942 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी ने "भारत छोड़ो आंदोलन" का क्रांतिकारी उदघोष किया था साथ ही आज 9 अगस्त को "विश्व आदिवासी दिवस" के रूप में भी मनाया जाता है। हमलोग कोयला उद्योग के साथ देश के अन्य उद्योगों के मजदूरों को बचाने के लिए संकल्पित है अगर कुर्बानी भी देनी होगी तो देने को तैयार हैं।
इस मौके पर बिसीकेयु के जैनुल अंसारी, झारखंड इंटक की संगठन सचिव संगीता तिवारी,पीएन तिवारी,अध्यक्ष,राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) पश्चिमी झरिया क्षेत्र,जेएमएस के जीपी सिंह,मोइन अंसारी,एटक के बदरूद्दीन अंसारी, केआईएमपी के बिद्या प्रकाश पाण्डेय, जेसीएसयु के नारायण यादव,ए आर खान, जेआर जैसवारा, मुख्तार अंसारी, शंकर भुईयां, भीम बाउरी सहित अन्य श्रमिक उपस्थित थे।

पी एन तिवारी
अध्यक्ष
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) पश्चिमी झरिया क्षेत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद रेहाना ने किया सरेंडर,मामला अपने शरीर पर छोटे बच्चों से पेंटिंग कराने का


अक्सर अपनी हरकतों की वजह से विवादों में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा ने कोच्चि पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. रेहाना पर एक वीडियो को लेकर मामला दर्ज है, जिसमें वह अर्ध-नग्न अवस्था में लेटी हुईं दिख रही हैं और अपने नाबालिग बच्चों से अपने शरीर पर पेंट करवा रही हैं. सर्वोच्च न्यायलय ने इस मामले में एक दिन पहले ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज कर दी थी. जिसके बाद रेहाना शनिवार को पुलिस थाने पहुंची और सरेंडर कर दिया.

पुलिस ने रेहाना फातिमा गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि रेहाना ने शनिवार दोपहर कोच्चि आयुक्तालय अंतर्गत दक्षिण थाने में सरेंडर कर दिया. गिरफ्तारी की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रेहाना को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि ये वही रेहाना हैं, जो साल 2018 में केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में घुसने का प्रयास कर रही थीं. इनपर आरोप है कि इन्होंने अपने 14 वर्षीय बेटे और आठ वर्षीय बेटी से अपने अर्ध नग्न शरीर पर पेंटिंग करवाई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

कोच्चि पुलिस के साइबर डोम ने वीडियो देखने के बाद जून-2020 में रेहाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. उनपर पॉक्सो एक्ट-2012, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम – 2000 और जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) बिल 2015 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है. सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को ठुकराते हुए कहा था कि जो मामाला उनके सामने आया है उसको देखकर अदालत असमंजस में है. अदालत ने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि ऐसे वीडियो को देखकर देश की संस्कृति को लेकर बच्चों की मनोदशा पर क्या असर पड़ेगा.

Saturday, August 8, 2020

वाराणसी के कोविड सेंटर में तोड़ फोड़;टेस्ट रूम में रखे सैंपल्स फेंके गए,मामले को ले जांच जारी


वाराणसी। कोरोना महामारी के पूरी दुनिया बेहद ग्रसित है. वही इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है, परन्तु कोई सफल परिणाम सामने नहीं आ रहा है. वही इस बीच बात यदि उत्तर प्रदेश की करे, तो उत्तर प्रदेश में बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी काम्प्लेक्स के COVID-19 टेस्ट रूम में शुक्रवार की रात्रि एक संक्रमित मरीज के परिजनों ने तोडफ़ोड़ कर, वहां रखे नमूने को फेंक दिया गया. आरोप यह है कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार वालों ने वहां तैनात डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ भी विवाद हो गया. इससे वहां चरों ओर हड़कंप मच गया.

साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने इसकी कम्प्लेन एमएस से कर कार्यवाही की डिमांड की है. बीएचयू सुपर विशेषज्ञ के कक्ष नम्बर 103 में COVID-19 का नमूना लिया जाता है. बताया जा रहा है कि रात्रि लगभग 9 बजे आईसोलेशन वार्ड में चौथी मंजिल पर एडमिट एक संक्रमित मरीज के परिजन कक्ष नंबर 103 में पहुंचे, तथा डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार करने लगे.

हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट तथा लंका थानाध्यक्ष को दी गई, अपनी कम्प्लेन में वहां उपस्थित कर्मचारियों ने अपने बयान में बताया कि जब मरीज के परिवार वालों को रोका गया, तो उन्होंने मारपीट के लिए न सिर्फ दौड़े, बल्कि फ्रिज में तथा बाहर सैंपल जो टेस्ट के लिए रखे थे उसे उठाकर भी फेंक दिया. इस कारण से टेस्ट में भी परेशानी आई है. कर्मचारियों ने लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की डिमांड की है. वही इसी के साथ पुरे मामले की जांच निरंतर जारी है.

Friday, August 7, 2020

दुबई से आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझिकोड रनवे पर उतरते वक्त फिसला




केरल के कोझिकोड रनवे पर शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते वक्त फिसल गया। फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में चला गया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बट गया और उसमें आग लगने की भी खबर आ रही है। हादसे के बाद 10 से अधिक एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।केरल की कोनडोट्टी पुलिस के मुताबिक, दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया फ्लाइट (IX-1344) कारीपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त रात 7 बजकर 45 पर फिसल गई। ताजा सूचना के अनुसार, इसका पायलट की मौत हो गई है। इस बारे में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

विहिप व बजरंग दल के स्थापना दिवस समारोह को ले वरुण कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से हुई बैठक


श्रीप्रसाद सोनी।
हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के एनएच -100 बगोदर-विष्णुगढ़ मार्ग पर स्थित अतिथि सत्कार होटल में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक बैठक हुई। बैठक हजारीबाग जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक के मुख्य अतिथि विहिप व बजरंग दल के प्रांतीय संगठन मंत्री देवी सिंह जी व सुदर्शन भगत की गरिमा मय उपस्थित में संपन्न हुई। शुक्रवार को विष्णुगढ़ पहुंचे प्रांतीय संगठन मंत्री देवी सिंह को जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार द्वारा हनुमान चालीसा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।बैठक वैदिक मंत्र ओम की ध्वनि के उच्चारण व जय श्री राम के जयघोष के साथ प्रारम्भ हुआ।
बैठक में संगठन का विस्तार करने व आगामी सोमवार को विहिप व बजरंगदल स्थापना दिवस व आगामी 14 अगस्त अखंड भारत स्थापना दिवस मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं विष्णुगढ़ प्रखंड में संगठन की मजबूती के लिए विस्तारीकरन पर जोर दिया गया। बैठक के बाबत विहिप व बजरंग दल के रिक्त पड़े पदाधिकारियों के स्थान पर चयन कर संगठन मंत्री देवी सिंह जी के द्वारा पदभार सौंपा गया। शुक्रवार को संगठन में पदभार ग्रहण करने वाले संगठन के पदाधिकारियों में संरक्षक विनोद सिंह, कार्याध्यक्ष मनोज सोनी, उपाध्यक्ष अनुभव भारती, विधि प्रमुख शैलेन्द्र कुमार पाठक, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश महतो, प्रकाश महतो, बजरंग दल के संयोजक बैभव प्रकाश राणा व अखाड़ा प्रमुख कृष्णा साव शामिल थे। संगठन के मंत्रीयों पदाधिकारियों व सदस्यो द्वारा 5 अगस्त को राम लला मंदिर निर्माण हेतू भूमि पूजन की ख़ुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष जताया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से
प्रखन्ड अध्यक्ष शंकर सोनी, मंत्री सिकन्दर साव, सह मंत्री ओमकार नाथ शर्मा, सह संयोजक पियुश लाल, शंकर कसेरा, गौ रक्षा प्रमुख प्रकाश महतो, सत्संग प्रमुख विशाल कश्यप, छात्र प्रमुख बब्लु गुप्ता, धर्मेन्द्र कसेरा, अनुज रवानी, शिवम पान्डेय, शुभम कुमार आदि सम्मिलित थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...