श्रीप्रसाद सोनी। हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के एनएच -100 बगोदर-विष्णुगढ़ मार्ग पर स्थित अतिथि सत्कार होटल में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की एक बैठक हुई। बैठक हजारीबाग जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक के मुख्य अतिथि विहिप व बजरंग दल के प्रांतीय संगठन मंत्री देवी सिंह जी व सुदर्शन भगत की गरिमा मय उपस्थित में संपन्न हुई। शुक्रवार को विष्णुगढ़ पहुंचे प्रांतीय संगठन मंत्री देवी सिंह को जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार द्वारा हनुमान चालीसा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।बैठक वैदिक मंत्र ओम की ध्वनि के उच्चारण व जय श्री राम के जयघोष के साथ प्रारम्भ हुआ।
बैठक में संगठन का विस्तार करने व आगामी सोमवार को विहिप व बजरंगदल स्थापना दिवस व आगामी 14 अगस्त अखंड भारत स्थापना दिवस मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं विष्णुगढ़ प्रखंड में संगठन की मजबूती के लिए विस्तारीकरन पर जोर दिया गया। बैठक के बाबत विहिप व बजरंग दल के रिक्त पड़े पदाधिकारियों के स्थान पर चयन कर संगठन मंत्री देवी सिंह जी के द्वारा पदभार सौंपा गया। शुक्रवार को संगठन में पदभार ग्रहण करने वाले संगठन के पदाधिकारियों में संरक्षक विनोद सिंह, कार्याध्यक्ष मनोज सोनी, उपाध्यक्ष अनुभव भारती, विधि प्रमुख शैलेन्द्र कुमार पाठक, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश महतो, प्रकाश महतो, बजरंग दल के संयोजक बैभव प्रकाश राणा व अखाड़ा प्रमुख कृष्णा साव शामिल थे। संगठन के मंत्रीयों पदाधिकारियों व सदस्यो द्वारा 5 अगस्त को राम लला मंदिर निर्माण हेतू भूमि पूजन की ख़ुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष जताया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से
प्रखन्ड अध्यक्ष शंकर सोनी, मंत्री सिकन्दर साव, सह मंत्री ओमकार नाथ शर्मा, सह संयोजक पियुश लाल, शंकर कसेरा, गौ रक्षा प्रमुख प्रकाश महतो, सत्संग प्रमुख विशाल कश्यप, छात्र प्रमुख बब्लु गुप्ता, धर्मेन्द्र कसेरा, अनुज रवानी, शिवम पान्डेय, शुभम कुमार आदि सम्मिलित थे।



No comments:
Post a Comment