Wednesday, August 5, 2020

भारत को मिला श्री राम लला मंदिर,प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया भूमि पूजन व रखी आधार शिला




*जय सियाराम जय जय सियाराम*

*भूमि पूजन करा रहे पुरोहित ने मोदी से पूजन संकल्प की दक्षिणा में क्या मांगा?*

अयोध्या
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखी. मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान रहे. उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे.पीएम नरेंद्र मोदी के आधारशिला रखने के बाद पूजन संकल्प के दौरान पुरोहित ने कहा, 'किसी भी यज्ञ में दक्षिणा महत्वपूर्ण होती है. दक्षिणा तो आज इतनी दे दी गई कि आज अरबों आशीर्वाद प्राप्त हो रहे हैं. भारत तो हमारा ही है, उससे उपर और कुछ दें. कुछ समस्याएं हैं, उन समस्याओं को दूर करने का संकल्प तो लिए हुए हैं, 5 अगस्त में कुछ और जुड़ जाए तो भगवान की कृपा होगी.
कोरोना संकट के कारण यजमान यानी पीएम नरेंद्र मोदी और पूजा करा रहे पंडितों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया. इसके साथ ही अन्य अतिथि भी सामान दूरी बनाकर बैठे. श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पूजा से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला का दर्शन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने साष्टांग होकर रामलला से आशीर्वाद लिया.खास बात है कि भूमिपूजन उस जगह पर किया जा गया, जहां रामलला विराजमान थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ शिलाओं को रखकर राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखी. इस ऐतिहासिक पल के गवाह 175 साधु-संत बने. कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर के जरिए अयोध्या के साकेत कॉलेज में पहुंचे. इसके बाद उनका काफिला सीधे हनुमानगढ़ी में पहुंचा. पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान हनुमान का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी को पगड़ी और मुकुट पहनाया गया


*ममता ने विविधता में एकता की अपील की*
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर विविधता में एकता की अपील की. बनर्जी ने ट्वीट किया कि देशवासियों को सदियों पुरानी विरासत को अंतिम सांस तक बरकरार रखना चाहिये.

*PM मोदी का संबोधन:* भगवान राम के अस्तित्व को मिटाने की कोशिशों के बावजूद वह आज भी हमारे हृदय में रहते हैं और वह हमारी संस्कृति का आधार हैं. राम मंदिर के निर्माण से समूचे अयोध्या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा.

*PM मोदी का संबोधन:*
भारत अयोध्या में सुनहरा अध्याय रच रहा है, मंदिर के साथ इतिहास खुद को दोहरा रहा है. टेंट के नीचे रहे रामलला का अब भव्य-दिव्य मंदिर बनेगा, स्वतंत्रता आंदोलन की तरह रहा राम मंदिर आंदोलन, 130 करोड़ भारतीयों को नमन करता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन के दौरान श्री राम मंदिर के प्रांगण में पारिजात का पौधा लगाया. कहा जाता है कि पारिजात वृक्ष को देवराज इंद्र ने स्वर्ग में लगाया था. इसके फूल सफेद रंग के और छोटे होते हैं. ये फूल रात में खिलते हैं और सुबह पेड़ से स्वत: ही झड़ जाते हैं. यह फूल पश्चिम बंगाल का राजकीय पुष्प है.

*PM मोदी का संबोधन*
ये मेरा सौभाग्य है कि ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर दिया. आज पूरा भारत भावुक है. सदियों का इंतज़ार आज समाप्त हो रहा है. करोड़ों लोगों को ये विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि वो जीते जी ये देख पा रहे हैं. वर्षों तक टेंट और कार्ड के नीचे रहे हमारे रामलला के लिए भव्य निर्माण हो रहा है.
*शिवसेना*
शिवसेना ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन होने से पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे का सपना ''साकार'' हुआ.

*राकांपा*
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इस कार्यक्रम को एक ''खुशी का पल'' बताया और कहा कि भगवान राम सभी भारतीयों के भगवान हैं.
*संजय राउत*
राज्यसभा में शिवसेना के सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया, ''बाला साहेब का सपना साकार.'

*जयंत पाटिल*
राज्य राकांपा प्रमुख एवं मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगली जिले में हमेशा भगवान राम के मंदिर में पूजा करते हैं.
*मोहन भागवत*
राम मंदिर के शिलान्यास के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत- आनंद का क्षण है. हर तरह का आनंद है. संकल्पूर्ति का आनंद मिल रहा है. पूरे देश में आंनद की लहर है.एक संकल्प लिया था, वो पूरा हो रहा है. बहुत सारे लोगों ने इसमें बलिदान दिया है.
*सीएम योगी*
राम मंदिर के शिलान्यास के बाद बोले CM योगी- इस घड़ी की प्रतिक्षा में हमारी कई पीढ़ियां चली गईं

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...