Thursday, November 26, 2020

चोरों ने ट्रक से खाली कर दी 350 लीटर डीजल, सोते रह गए चालक और खलासी






धनबाद
लोयाबाद पंजाबी मोरड डायवर्सन के पास राब खराब कोयला लदी ट्रक से बुधवार की रात डीजल चोरों ने करीब 350 लीटर डीजल की चोरी कर ली चालक शकील शाह द्वारा इस संबंध में लोयाबाद थाने में शिकायत की है हालांकि लोयाबाद थानेदार ने शिकायत करने की बात से इंकार की है डीजल चोरों द्वारा जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस समय चालक व खलासी ट्रक के केबिन में ही सो रहे थे चालक ने बताया कि रानीगंज में 400 लीटर डीजल टंकी में भरा कर चला था बांसजोड़ा कोलावरी से शाम को कोयला लोड कर बहराइच यूपी के लिए निकला डायवर्सन पर पहुंचते ही ट्रक का  सॉफ्ट टूट गया ट्रक वही खड़ा हो गया रात हो जाने के कारण व ठंड के कारण चालक और खलासी ट्रक में ही सो गए जब सुबह उठा तो देखा कि टंकी का ढक्कन खुला हुआ है और टंकी से पूरा डीजल गायब है चालक ने ट्रक मालिक को खबर की और उसकी जानकारी पुलिस को भी दी।
बताया जाता है कि इन दिनों लोयाबाद थाना क्षेत्र में डीजल चोर सक्रिय हैं।

Tuesday, November 24, 2020

Blood Donation Camp organised in Memory of late Surjit Singh Chunagra in Collaboration of Saanjh Global Foundation & Raman Academy



Blood donation camp in memory of late Surjit Singh Chunagra Kabaddi coach in collaboration with Saanjh Global Foundation and Raman Academy Patran Done. A team from Life Line Blood Bank, Patiala collected blood donated by more than 60 voluntary blood donors to collect the blood presided over by Master Gurdhian Singh. Mr. Harpal Singh Cheema, Leader of Opposition in the Assembly and MLA of Halqa Dirba specially attended the camp and encouraged the blood donors and appreciated the entrepreneurial efforts of Saanjh Global Foundation and Raman Academy. 


While people are facing problems in all kinds of activities, anemia is a major problem in emergency cases in the hospital due to which many lives are lost due to lack of blood. 


At present the organization of blood donation camps by the NGOs is a very commendable initiative from which the society needs to be guided so that the problems of the people can be alleviated and at the same time the youth should come forward to donate blood. On this occasion the blood donors in the blood donation camp were honored with certificates. 


Speaking on the occasion Saanjh Global Foundation leader Gurpiar Singh Diugarh said that the organization was carrying out various social welfare activities in Patran area under the chairmanship of Ravinder Singh Canada and today's blood donation camp was organized by renowned Kabaddi coach Surjit Singh Chunagra. This camp has been organized in the memory of Mr. Raman and in view of the shortage of blood in the blood bank in which with the special support of Mr. Raman Sharma, MD of Raman Academy, today in this camp young boys and girls shed more blood. Harbans Singh Bange, Swaran Shutrana, Madan Lal, Tapinder Singh Sohi, Amaninder Singh Virdi, Mahinga Singh Brar, Surjit Singh Fauji, Davinder Singh Baras etc. were specially present on the occasion.

Friday, November 20, 2020

युवा साथी संगठन के प्रयास से थैलीसीमिया पीड़ित को मिली आर्थिक सहयोग



धनबाद। तोपचांची प्रखंड के अंतर्गत तातंरी पंचायत मानगो निवासी रिंकी कुमारी 27 वर्षीय  की थैलेसीमिया बीमारी होने से परिवार वाले पीएमसीएच धनबाद में इलाज करा रहे थे। जहां उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए पैसे इकट्ठा करने में परेशानी हो रही थी और इलाज कराने में असमर्थ हो चुके थे।जिससे उन्होंने संगठन से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद संगठन से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद करने की अपील किया।वहीं संगठन के लोगों ने कहा कि भविष्य में अगर किसी को मदद की जरूरत होगी तब भी हमारी टीम गरीब परिवार के साथ खड़ी रहेगी। संगठन के सचिव लखन कुमार, पंकज कुमार, गौतम कुमार, डुमरी प्रखंड के सुनिल महतो एवं कोषाध्यक्ष मनोज महतो, निमियाघाट मंडल अध्यक्ष अजय कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Thursday, November 19, 2020

साइबर अपराधियों का नायाब तरकीब;लड़कियों की आपत्तिजनक तश्वीर भेज़कर करता था ठगी,7 को जेल




साइबर अपराधियों का नायाब तरकीब,लड़कियों की आपत्तिजनक तश्वीर भेज़कर करता था ठगी 


हजारीबाग।
बरकट्ठा थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया ।प्राप्त जानकारी के  अनुसार बरकट्ठा थाना क्षेत्र के  गैयपहाडी गाँव स्थित मध्य विद्यालय के पास इकठ्ठा होकर कुछ लड़के मोबाइल के व्हाट्सएप के जरिये अवैध रूप से स्कॉका ऑक्युलेट वेबसाइट के माध्यम से कई लोगो से सम्पर्क कर लड़कियों का अश्लील तश्वीर भेज़ते हुए एस्कॉर्ट सर्विस दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी की जा रही थी।सूचना पर छापेमारी के लिए वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार थाना प्रभारी विद्यासागर चौरासिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गैयपहाडी मिडिल स्कूल पास से आधा दर्जन से अधिक साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई।पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर अपराधियों में दिनेश कुमार पिता झमन महतो, साकिन नाईटांड़,डेगलाल कुमार पिता धनेश्वर महतो ,सोनू राणा पिता बासुदेव राणा,सूरज राणा पिता रमन राणा,उदय कुमार पिता रघु महतो,मंजीत कुमार पिता सूरजदेव प्रसाद सभी साकिन कपका थाना बरकट्ठा,पवन कुमार ठाकुर पिता राजाराम ठाकुर साकिन परसाबाद जयनगर,कोडरमा निवासी शामिल है। बीते साल भी थाना क्षेत्र से कई साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े थे।इधर बरकट्ठा का कपका व आसपास का इलाका साइबर क्राइम में जामताड़ा की राह पर चल पड़ा है।

अपराधियों से विभिन्न कंपनियों के कुल आठ मोबाइल ज़ब्त


गिरफ्तार अपराधियों से अलग-अलग कंपनी के कुल आठ मोबाइल जब्त किया गया।पूछताछ के पश्चात अभियुक्तों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया।छापेमारी टीम में थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया ,पु0अ0 निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा,पु0अ0 नि0 अजित कुमार,नरेंद्र कुमार,हवलदार कलीम अंसारी,आरक्षी जितेंद्र केशरी मुख्य रूप से शामिल थे।कांड को लेकर थाना कांड संख्या 214/2020 धारा 420 भादवि0 व आईटी0 एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज़ किया गया।वहीं गिरफ़्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज़ा गया।

Tuesday, November 17, 2020

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की हुई बैठक; छठ महापर्व के आयोजन को ले हुआ विचार-विमर्श,पूर्व के गाइडलाइंस में जाएगी आंशिक संशोधन

    


  
 मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की हुई बैठक,  छठ महापर्व के आयोजन को लेकर हुआ विचार-विमर्श

 नदियों तालाबों, डैम और झील आदि  का इस्तेमाल छठ महापर्व के लिए किया जा सकेगा, सरकार की ओर से पहले से जारी दिशा निर्देशों में किया जाएगा आंशिक संशोधन
        
 राज्य के वाटर बॉडीज  का  सांध्य कालीन और प्रातः कालीन अर्घ्य के दौरान सामाजिक दूरी और अन्य अनिवार्य दिशा निर्देशों के पालन को लेकर श्रद्धालु और पूजा आयोजन समिति करें  सहयोग 
===============

 मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन  और स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति में राज्य  आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों की बैठक हुई । इस बैठक में कोविड-19 को देखते हुए छठ महापर्व के सुरक्षित आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ । मुख्यमंत्री ने  कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था से जुड़ा हुआ है ।  चार दिनों तक चलने वाले  इस महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु  शामिल होते हैं । संध्याकालीन अर्घ्य और प्रातः कालीन  अर्घ्य के लिए के लिए नदियों, तालाबों,  डैम, झील और अन्य वाटर बॉडीज में श्रद्धालु जुटते हैं । ऐसे में कोरोना संक्रमण  को देखते हुए यहां सतर्कता और सुरक्षित तरीके से छठ महापर्व के आयोजन को लेकर पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए । उन्होंने  कहा कि लोक आस्था के महापर्व को देखते हुए सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दिशानिर्देशों में  आंशिक संशोधन किया जा रहा है ।

 लोगों से सहयोग करने का आग्रह


    मुख्यमंत्री ने लोगों से  अपील करते हुए कहा कि वे  नदियों तालाबों डैम, झील समेत अन्य वाटर बॉडीज में  छठ पर्व मनाने के दौरान सामाजिक दूरी समेत अन्य  दिशा निर्देशों का पालन करें उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि कोरोना का खतरा अभी  खत्म नहीं हुआ है और ना ही इसकी अभी तक कोई कारगर दवा आई है  । ऐसे में अब तक आपने जो सावधानी बरती है और सरकार को जो सहयोग किया है , वैसा ही  छठ महापर्व के आयोजन के दौरान करें । उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे यथासंभव अपने घरों पर छठ महापर्व मनाएं ताकि इस महामारी  कि फैलने का खतरा नहीं हो । प्राधिकार की बैठक में बिहार समेत अन्य राज्यों द्वारा छठ महापर्व को लेकर जारी किए गए  एडवाइजरी पर भी विचार विमर्श किया गया ।

 कोरोना से सुरक्षा के साथ जन भावनाओं का भी रखा जाए ख्याल

 स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था के साथ जुड़ा हुआ है । झारखंड और बिहार में इस पर्व की अपनी अलग ही महता है  । इस  महापर्व को बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं । ऐसे में जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए सुरक्षित माहौल में नदियों ,तालाबों, डैम आदि में अर्घ्य देने के लिए  पहले से जारी किए गए दिशा निर्देशों में आंशिक संशोधन किया जाए ।उन्होंने यह भी कहा कि  इस आयोजन में कोरोना  से बचाव  को लेकर जारी अन्य दिशा निर्देशों का  पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ।

 इस बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का,  स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, वित्त विभाग की प्रधान सचिव  श्रीमती हिमानी पांडेय, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल औऱ कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के  सचिव श्री अब अबू बकर सिद्दीक  ने भी अपनी राय रखी । इस विचार विमर्श के बाद ही छठ महापर्व के  आयोजन को  लेकर दिशा निर्देशों में आंशिक संशोधन करने पर सहमति बनी।

Monday, November 16, 2020

गुमला में घर में घुसकर पति पत्नी की हत्या;दोनों बेटा जख्मी,पाँच को किया गया गिरफ्तार






गुमला।
झारखण्ड के गुमला जिले में हत्याओं के दौर जारी है।अपराधी बेलगाम हो गया है।ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र सत्पाराघट्‌ठा में रविवार की देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए उनके दो बेटों पर भी हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए और किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।अपराधी ने पति के सिर को तलवार से वार कर धड़ से अलग कर दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई और पूछताछ में जुटी हुई है।

मृतकों की पहचान शनि गोप (65) और उसकी पत्नी फूलो देवी (55) के रूप में की गई। इनके दो बेटे संतोष गोप (22) और सिकंदर गोप (25) बदमाशों के हमले में जख्मी हो गए हैं। संतोष गोप ने बताया कि देवपाल गोप, पंकज बाड़ा, संतोष बाड़ा, संजय लोहरा उर्फ गुरु लोहरा व पत्नी झालो देवी ने इस घटना को अंजाम दिया है। संजय लोहरा पहले पीएलएफआई से जुड़ा था और गांव में हथियार लेकर घूमता था।

संतोष गोप के अनुसार, संजय लोहरा उनके खेतों को हड़पना चाहता था। इसे लेकर उनका संजय से हमेशा विवाद हुआ करता था। एक सप्ताह पूर्व भी जमीन को लेकर संजय के साथ झगड़ा हुआ था। रविवार की रात दोनों बेटे अपने मां-पिता के साथ घर में थे। इसी बीच पांचों आरोपी लाठी-डंडा और तलवार लेकर उनके घर में घुस गए और चारों पर हमला कर दिया।

बदमाशों ने दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें भी जख्मी कर दिया

संतोष गोप ने बताया कि दोनों भाइयों ने माता-पिता को बदमाशों के चंगुल से बचाने का बहुत प्रयास किया पर उन्होंने दोनों की हत्या कर दी। बीच-बचाव में दोनों भाइयों को काफी मारा। इसके बाद संतोष और सिकंदर ने भागकर अपनी जान बचाई और रात में पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आगे की करवाई जारी है।

'Normal life will return by next WINTCreator of the Pfizer Covid vaccine says he is 'confident' impact of the jab will begin to kick



'Normal life will return by next WINTER':  Creator of the Pfizer Covid vaccine says he is 'confident' impact of the jab will begin to kick in during summer month
 One of the scientists behind the Pfizer Covid-19 vaccine says he's confident that normal life will return by next winter.


Professor Ugur Sahin, chief executive of BioNTech, said it was 'absolutely essential' to have a high vaccination rate before autumn next year to ensure success.

He acknowledged that the next few months will be 'hard' and that the promising preliminary results on the vaccine, created in partnership with Pfizer, will not have an impact on infection numbers in the current wave.

Interim results from the jab were found to be more than 90% effective, the two firms announced last week, but safety and additional efficacy data continue to be collected.
 'If everything continues to go well, we will start to deliver the vaccine end of this year, beginning next year,' Prof Sahin told the BBC's Andrew Marr Show.

'Our goal is to deliver more than 300 million of vaccine doses until April next year, which could allow us to already start to make an impact.

'The bigger impact will happen until summer, the summer will help us anyway because the infection rate will go down in summer.'

He added: 'What is absolutely essential is that we get a high vaccination rate before autumn/winter next year, so that means all the immunisation, vaccination approaches must be accomplished before next autumn.

'I'm confident that this will happen, because a number of vaccine companies have been asked to increase the supply, and so that we could have a normal winter next year.'

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...