Saturday, February 6, 2021

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान की विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यकारिणी गठित,प्रखंड अध्यक्ष बने शंकर सोनी



 श्री प्रसाद सोनी।

हजारीबाग।
विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित विष्णुगढ़ राम मंदिर (बिष्णुगढ़) में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकाश एवम शोध संस्थान की बैठक शनिवार को की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अवदेश बर्मन व संचालन मधुसूदन स्वर्णकार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रसाद सोनी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर अतिथियों को माल्यार्पण किया गया। श्री प्रसाद ने कहा कि समाज में अनेक तरह की कुरीतियाँ मौजूद है। हम सबको मिलकर इन कुरीतियों को दूर करना है। 


इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, महिला सशक्तिकरण आदि मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।  इस मौके पर प्रखंड कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी,उपाध्यक्ष अयोध्या बर्मन, हीरालाल सोनी(अचलजामु) महासचिव जीवन कुमार सोनी,सचिव-राजेश कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार बर्मन मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी,अवदेश बर्मन, जयवीर बर्मन, तिरवेनी स्वर्णकार,सुरेश बर्मन, तिरलोकी स्वर्णकार,जीतन स्वर्णकार,रोहित सोनी,विशेश्वर सोनी, सोनी,राजेश सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

अब और नहीं सहा जाता.....लिखकर पिता पुत्र डॉक्टर ने कर ली खुदकुशी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र में एक डॉक्टर पिता और बेटे ने आत्महत्या कर ली है. पिता और पुत्र दोनों पेशे से डॉक्टर थे और पुलिस को 3 सुसाइड नोट बरामद हुए हैं. बेटे के शव के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ हैं, जिसमें एक में लिखा है, 'अब सहा नहीं जाता'.  

बताया जा रहा है कि लखनऊ के विभूति खंड में बाप-बेटे दोनों साथ रहते थे. एक ही घर के अलग-अलग कमरे में पिता और बेटे की लाश बरामद हुई है. माना जा रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है. मामला विभूति खंड थाना क्षेत्र के विभव खंड का है. 75 साल के माधव कृष्ण तिवारी और उनके बेटे गौरव तिवारी (46) ने आत्महत्या की है. मृतक माधव कृष्ण तिवारी रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी थे, जबकि डॉक्टर गौरव तिवारी की पोस्टिंग रायबरेली के पशु चिकित्सालय में थी.

पुलिस ने मृतक गौरव तिवारी के पास से 3 सुसाइड नोट मिले हैं, किन्तु मृतक पिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बेटे के सुसाइड नोट में लिखा था कि, 'अब और सहा नहीं जाता.' पुलिस ने पिता और बेटे के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

Friday, February 5, 2021

श्री 108 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का प्रथम वर्षगांठ मनाया गया



श्री प्रसाद सोनी।
हजारीबाग।
जिले केवविष्णुगढ़ प्रखंड में 108 कुंडिय विराट गायत्री महायज्ञ के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर हर्षोल्लास के साथ  पदयात्रा निकाली गई।
जिसमें तैलिक वैश्य धर्मशाला से आरंभ कर अखाड़ा चौक,नीचे गोला चौक , बोलिया गंज,तेली मोहल्ला,अम्बेडकर चौक,हॉस्पिटल चौक,रमुआ, सात माईल तक  नगर भ्रमण कर पुनः तैलिक धर्मशाला मे आए और वह गोष्ठी मे तब्दील हुई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।


वहीं इस कार्यक्रम में पूरन प्रसाद ,देवानन्द गुप्ता ,केदार साव, बजरंग दल जिला सत्संग प्रमुख वरूण कुमार, जिला परिषद् सदस्य मध्य भाग यशोदा देवी, बबिता देवी विनोद साव ,नकुल महतो ,विजय साव ,गिरजा साव ,सोसान्क शेखर विशाल कश्यप ,रवि साव महावीर साव शंकर साव, पुष्पा देवी समेत कई लोग शामिल थे

Tuesday, January 26, 2021

महामारी के दौर में भूख से बिलबिलाते लोगों को जीवन देने का काम किया डॉ उवेष गुजराती ने

संयुक्त राष्ट्र के IOUNV INDIA के नेशनल सेक्रेटरी डॉ उवैस गुजराती (ओजस परिवार) ,रिजवान आंबलिया और उनकी टीम द्वारा अहमदाबाद के अलग अलग स्लम बस्तियों में कोरोना महामारी के इस दौर में लगी लॉक डाउन के कारण जिंदगी से जद्दोजहद करते मासूमों को खुले दिल से बिना किसी बाहरी मदद से दोनों हाथों मददगार साबित हो रहे हैं।

बताते हैं कि केंद्र सरकार ने अभी तक इस बात की कोई घोषणा नहीं की है कि भारत में फैले कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के कारण पहले से ही सामना कर रहे आर्थिक आपातकाल से निपटने की उसकी क्‍या योजना है।


ऐसी स्थिति में लोगों की तत्काल मदद करने के लिए नकदी से लेकर शहरी क्षेत्रों में प्रवासियों के लिए सामान देकर सहायता तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक उपायों के बारे में कुछ सुझाव हैं, जिन पर गौर किया जा सकता है।

ऐसे समय में डॉ उवेश एवं उनकी टीम ने अहमदाबाद की गलियों और बस्तियों में अपने प्राणों की चिंता किए बिना जाकर हर तरह की सहायता पहुंचाया।ना तो कोई बाहरी सहयोग और ना ही कोई चिंता।इस बात पर डॉ ऊवेश कहते हैं कि शायद ऊपरवाले ने इन्हे इंसानियत की हिफाज़त करने के लिए इस दुनिया में पैदा किया है।

चाहे खाने पीने के समान हों या फिर पहनने के कपड़े और तो और मिनरल वॉटर से लेकर मास्क तक मुहैय्या करना कोई छोटी बात नहीं है।मौसमी फल एवं ताज़ी सब्जियों के साथ भोजन देकर उन्होंने मनुष्य जाति की रक्षा करने का महती भूमिका निभाई है।

अहमदाबाद में बापूनगर एरिया, राखियालएरिया, अजित मीलचार रास्ता, सारंगपुर एरिया, जुहापुरा, सुंदरम नगर आदि स्थानों में ऐसा कोई नहीं जिसने इन्हे रात दिन सेवा करते नहीं देखा हो।

कोरोना वायरस रोग 2019 (कोविड-19) के प्रसार और इसके आगे के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए लागू किए गए अनियोजित लॉकडाउन ने ऐसे लाखों लोगों के जीवन में एक आर्थिक तबाही मचा दी है जो अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं– इनमें न केवल दिहाड़ी मज़दूर हैं बल्कि अनियमित अर्थव्‍यवस्‍था में काम करने वाले मजदूर भी हैं।ऐसे लोगो के परिवार में भूख से बिलबिलाता बच्चा को कोई देख लें तो कलेजा मुंह को आ जाए।

भारत के कुल कार्यबल का 80% से अधिक हिस्‍सा अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, इसमें से एक तिहाई कैज़ुअल मजदूर हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा 19 मार्च को दिए गए संबोधन के 24 घंटों के भीतर महानगरों के रेलवे और बस स्टेशनों पर भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई. जो लोग कमा नहीं सकते, वे अपने घर जाना चाहते थे, जहां उन्हें कम से कम खाना और आश्रय तो मिलेगा।

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक स्थिति उन लोगों को भी प्रभावित करेगी जो कोविड-19 से बच जाएंगे. इस स्थिति से निपटने के लिए तुरंत क्या किया जा सकता है।

बता दें कि वैश्विक स्तर पर डॉ युवेश की खाश पहचान बन चुकी है।जिसमें कई देशों ने इन्हे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रामाणिकता भी प्रदान की है।इनकी टीम में ज़किया बानू, सबानानाज़, रिजवान आंबलिया, बिलाल राजपूत आदि ने बेहतरीन तरीके से इनका हाथ बंटाया है।

नेशनल सेक्युरिटी एंड एन्टी-करप्शन प्रीवेंटिव की बोकारो कार्यालय का उद्घाटन किया प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने



बोकारो। नेशनल सेक्युरिटी एंड एन्टी-करप्शन प्रीवेंटिव ब्रिगेड बोकारो की बैठक जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में  सेक्टर 6 D आवास नं 2169 के कार्यालय में की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी एवं महामंत्री संगीता तिवारी उपस्थित हो कार्यालय का उद्घाटन किया।


 इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री के झारखण्ड आगमन पर विधि ब्यवस्था तथा कार्यक्रम को सफल बनाने  चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री को बोकारो जिला में आगामी 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन बोकारो जिले में बुलाया जाएगा।


 बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष मंजू कुमारी गुप्ता के सहयोग से संतोष कुमार सुरेंद्र कुमार, सतगुरु प्रसाद, प्रत्यूष क्रिकेटर ,मरजीना खातून जुबैद अहमद, अंकुश साह, नंद किशोर कुमार, आनंद मोहन, सहित दस लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, सितेश समद, मंजू कुमारी गुप्ता, अनीता सिंह, सविता तिवारी, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Monday, January 18, 2021

झारखंडी एकता संघ द्वारा प्रवासी श्रमिक जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया



 झारखंडी एकता संघ झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में प्रवासी श्रमिक जागरूकता सह सम्मान समारोह झारखंड विधानसभा सभागार धुर्वा, राँची में आयोजित की गई।


  
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने किया। संचालन सुनील कुमार एवं एम• एस• भारती ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप आज़म अहमद झारखंड आंदोलनकारी सह् नेता एवं मुख्य संयोजक,अन्तू तिर्की,तसनीम अहमद,गौरी शंकर यादव,राजेश कुमार गुप्ता,अब्बास अंसारी,राजकुमार जी,प्रो रतन तिर्की,कैलाश यादव आदि शामिल हुए! 
कार्यक्रम में संक्रमण काल मे कोरोना वॉरियर्स के रूप में सराहनीय भूमिका अदा करने वाले कोरोना वायरियस को मुख्य अतिथि दिलीप तिर्की के द्वारा सम्मानित किया गया हैं।


मोहम्मद शाहिद अयूबी, मुन्ना बडाईक,जावेद अख्तर अंसारी,अविनाश कुमार,कुन्दन कुमार सिंह,मोहम्मद जबीउल्लाह,इन्दूमति शालीनी सोरेंग,रिना सिंह,इमरान अंसारी सहित दर्जनों लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया! 
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शकील अहमद अंसारी,नौशाद आलम अंसारी,सुलील कुमार,अविनाश कुमार मुन्ना बडाईक आदि ने मुख्य भुमिका निभाये!


वही झारखंडी एकता संघ के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित कर झारखंड सरकार से मांग की गई कि झारखंड प्रवासी  कल्याण आयोग का गठन किया जाय, प्रवासी श्रमिकों का डाटा वेस तैयार किया जाये, श्रमिकों की बिमारी या मौत पर तत्काल मुआवजा देने का घोषणा किया जाये तथा प्रवासी मज़दूरों को समान्य मृत्यु में भी तत्काल मुवाज़ा सरकार के द्वारा दिया जाए।

     
----------------------------------------------------------

Sunday, January 17, 2021

21 जनवरी को होने वाली थी शादी,पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या




रांची। रांची के बुढ़मू थाने में तैनात पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बुढमू थाने में संतरी के पथ में पदस्थापित देवेश प्रसाद ने खुद को अपने इंसास राइफल से गर्दन मे सटा कर गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 2018 बैच के सिपाही देवेश बुढ़मू थाने में ही पदस्थापित थे। थाना प्रभारी सिद्धेशवर महथा ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे से उनकी डयूटी थी।

सुबह मार्निंग वॉक से लौटने के बाद अन्य साथियों ने देवेश की खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर छत में आकर देखा तो देवेश मृत पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी मनोज कुमार थाना पहुंचें और छानबीन में जुट गए।
मृतक रातू थाना के हिसरी गांव का निवासी है। मृतक के बडे़ भाई नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि 21 मई को उसकी शादी होने वाली थी। घर में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही है।

भाई ने यह भी बताया कि कल देवेश ने घर वालों से बातचीत भी की थी। उसने बताया था कि कल उसे घर जाना था। इधर, ग्रामीण एसपी भी बुढ़मू थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एफएसीएल की टीम रांची से आने के बाद शव को उतारा जाएगा।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...