Saturday, December 8, 2018

CTET Exam : देश भर में इसके लिए 2296 केंद्र बनाए गए हैं,कल होगी परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।  देश भर में इसके लिए 2296 केंद्र बनाए गए हैं। कल परीक्षा होगी। इसलिए लास्ट मिनट टिप्स आपकी काफी मदद करेंगे। यह तैयारी सीटीईटी के उम्मीदवारों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस समय एक तरफ जहां आपको पूरे सिलेबस की रिविजन करनी होती है वहीं कुछ प्रैक्टिस पेपर भी सोल्व करने चाहिए।

1.अगर तैयारी पूरी हो चुकी है तो मोक टेस्ट के जरिए आप प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार में आत्मविश्वास आता है। इसलिए एक से ज्यादा मोक टेस्ट से प्रैक्टिस करनी चाहिए ၊

 CTET 2018 परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर I और पेपर II। पेपर नं. 1 उन उम्मीदवारों को देना होता है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं। पेपर नं 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि कक्षा 6 से कक्षा 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।

सबसे पहले सीटीईटी के लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की सही सही जानकारी होनी चाहिए।


इसके अलावा परीक्षा पास करने के लिए एनसीईआरटी की किताबों पर खास ध्यान देना चाहिए। अक्सर यह देखा गया है कि 5-7 सवाल एनसीईआरटी की किताबों से भी पूछे जाते हैं। 

अगर आपके पास तैयारी का कम समय है तो उसी चीज की तैयारी करें जिसकी आप कर सकते हैं। सभी चीजों की तैयारी में न उलझें।

सीटेट एग्जाम पास करने का मतलब है कि आवेदक सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए योग्य है। सीटीईटी पास उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सर्वोदय स्कूल, केंद्रीय तिब्बत स्कूल और सभी सरकारी स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दी केन्द्र व उप्र सरकार को सीधी चेतावनी ,कहा- यदि राम मंदिर निर्माण का विरोध किया तो सरकार गिरा देंगे

राम मंदिर निर्माण को लेकर जहाँ पूरे देश भर में उबाल है, वहीं बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार को चेतावनी दी है. मोदी सरकार और योगी सरकार को खुद का विरोधी बताते हुए स्वामी ने कहा कि अगर इन सरकारों ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, तो वो सरकार गिरा देंगे. राम मंदिर निर्माण पर तेज हो रही कवायद के बीच सुब्रमण्यम स्वामी का यह बयान सामने आया है.

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर हमारा राम मंदिर निर्माण का मामला जनवरी में सूचीबद्ध है, तो हम इसे दो हफ्ते में जीत लेंगे, क्योंकि मेरे दो विरोधी पक्षकार केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार हैं. क्या उनके पास मेरा विरोध करना का दम है? अगर उन्होंने ऐसा किया, तो मैं सरकार गिरा दूंगा. हालांकि मुझको पता है कि वो इसका विरोध नहीं करेंगे.

Friday, December 7, 2018

अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में सुरक्षाकर्मियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए आतंकवादी गुट तालेबान ने किया बड़ा हमला, हमले में 18 अफ़ग़ान सैनिक मारे गए,जबकि 21 सैनिकों को तालेबान ने बंधक बना लिया

अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत में इस देश के सुरक्षाकर्मियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए आतंकवादी गुट तालेबान ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में 18 अफ़ग़ान सैनिक मारे गए हैं जबिक 21 सैनिकों को तालेबान ने बंधक बना लिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़गानिस्तान सरकार ने एक बयान जारी करके बताया है कि इस देश के हेरात प्रांत के शीनद़ड़ शहर में तालेबान ने सुरक्षाकर्मियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमला किया है। हेरात के राजकीय परिषद के सदस्य नजीबुल्लाह महबी ने कहा है कि सैकडों तालेबान के आतंकियों ने मिलकर यह हमला किया है। उन्होंने बताया कि तालेबान के आतंकवादियों ने पहले कई सुरक्षा चेक पोस्टों को अपने घेरे में लिया और उसके बाद उनपर हमला कर दिया।

महबी के मुताबिक़ अफ़ग़ान सैनिकों ने 6 घंटों तक तालेबान के आतंकियों का मुक़ाबला किया लेकिन समय से अतिरिक्त सैन्य बलों के न पहुंच पाने के कारण इस झड़प में 18 अफ़ग़ान सैनिकों की मौत हो गई है जबकि दसियों अन्य घायल हुए हैं। हेरात के राजकीय परिषद के सदस्य नजीबुल्लाह महबी के अनुसार तालेबान के आतंकी 21 अफ़ग़ान सैनिकों का अपहरण करके अपने साथ ले गए हैं।

इस बीच अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ग़फ़ूर अहमद जावेद ने भी इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा है कि हेरात प्रांत में तालेबान के साथ हुई भीषण झड़प में कई अफ़ग़ान सैनिक मारे गए हैं और 10 अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान ने इस देश के सुरक्षा बलों पर हमले तेज़ कर दिए हैं और इन हमलों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की हो रही मौतों पर अफ़ग़ानिस्तान सरकार के साथ-साथ नेटो ने भी चिंता जताई है।

भुज दादर एक्सप्रेस के महिला कोच में अज्ञात महिला खून मे लथपथ अवस्था मे मिली

मुंबई ၊

आज दिनांक 07.12.18 को DSCR/BCT, Dy.SS/DDR व ऑन ड्यूटी RPF स्टाफ कांस्टेबल राकेश मीना व कांस्टेबल राजाराम यादव ने सूचना दिया कि गाड़ी क्रमांक 12960/UP भुज दादर एक्सप्रेस ट्रेन के महिला कोच (R/SLR) संख्या 027061 में एक अज्ञात महिला खून मे लतपथ अवस्था मे पडी हुई है l उक्त सुचना पर स्वयं निरीक्षक/दादर मय स्टाफ के साथ, Sr. PI/GRP/BCT दादर PF नं. 06 पर खड़ी उक्त गाड़ी के महिला कोच (R/SLR) संख्या 027061 को अटेंड किया  व उक्त सुचना की जानकरी प्राप्त होने पर विशेष आसुचना शाखा स्टाफ भी गया जहां पर स्टेशन आधिक्षक दादर, Dy.SS/DDR, एक्सिडेंट हमाल एवं GRP स्टाफ भी उपस्थित थे l बाद उक्त कोच के अंदर GRP द्वारा चेक करने पर पता चला कि, एक अज्ञात महिला सीट नं.11 से 20 के मध्य फ़र्श पर खून से लतपथ हालत में पड़ी है l तथा सीट पर भी काफी मात्रा मे खून पड़ा हुआ है l बाद उक्त महिला को GRP /BCT महिला कॉन्स, द्वारा चेक करने पर उक्त महिला कि गर्दन कटी हुयी थी तथा उसके शरीर पर गंभीर चोटो के निशान पाए गए l तथा बदन पर किसी भी प्रकार का कपड़ा नहीं था l केवल उसका शरीर ऊपर से साड़ी से ढका हुआ था l बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर108 को बुलाकर चेक करने पर डॉक्टर108 द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित किया गया l बाद मृत महिला के पास पड़े बैग को GRP/BCT द्वारा चेक करने पर उसमे उसके परिजनों का मोबाइल नंबर मिला l जिस पर GRP/BCT द्वारा संपर्क कर महिला के परिजनों को सुचना देकर घटनास्थल पर बुलाया गया l बाद मृत महिला के परिजनों द्वारा उसको पहचान कर मृत महिला का नाम दरिया  W/o शंकर चौधरी उम्र 40 वर्ष पता-सूरत, परवत पाटीया होना बताया l तथा बताया कि वह सूरत से दादर के लिए आ रही थी l बाद  महिला के परिजनों से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम -रमेश भोलानाथ चौधरी उम्र 37 वर्ष पता-नानाभाई बंगलो नीलम कमेटी चाल वडाला शिवड़ी क्रोस रोड वडाला मोबाइल नं.9892879203 होना बताया l तथा बताया कि मृत महिला उसकी साली है l बाद मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर मृत शरीर को GRP/BCT द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु एम्ब्युलेन्स द्वारा नायर अस्पताल भेजा गया l  उक्त घटना की GRP/BCT द्वारा जांच जारी है l उक्त ट्रेन समय 12:10 बजे दादर रेलवे स्टेशन प्लैटफ़ार्म नं.06 पर आयी थी l जिसे ऑन ड्यूटी TXR व RPF स्टाफ द्वारा आगमन होने पर चेक किया गया था l   


वाराणसी: संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी आपसी रंजिश में भेजी गई थी

वाराणसी: संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी जमीन विवाद की रंजिश में भेजी गई थी। चिट्ठी में जिस जमादार मियां और अशोक यादव का जिक्र है, वे बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले दो दोस्त हैं।
दोनों से मधुबनी में पूछताछ में सामने आया कि उनके गांव के एक बुजुर्ग से जमादार और अशोक का जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।आशंका है बुजुर्ग के बेटों ने जमादार और अशोक को फंसाने के लिए धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी। पुलिस के अनुसार, जमादार और अशोक के आपराधिक इतिहास की जानकारी मधुबनी पुलिस से नहीं मिली है। उस बुजुर्ग के रिश्तेदार देवरिया जिले में रहने के कारण संकटमोचन मंदिर से भलीभांति वाकिफ है और उसके बेटे बड़ोदरा और अहमदाबाद में रहते हैं।

संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को साधारण डाक से तीन दिसंबर की शाम एक चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में जमादार मियां और अशोक यादव के नाम के साथ ही एक मोबाइल नंबर लिखा था। साथ ही, लिखा था कि हमने इससे पहले संकटमोचन मंदिर में धमाका किया था । इस बार
प्रकरण की तफ्तीश पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ ही एटीएस ने शुरू की। चिट्ठी में लिखे मोबाइल नंबर को तस्दीक कर पुलिस की दो टीमें बिहार रवाना की गईं। पुलिस के अनुसार, जमादार व अशोक दोनों दोस्त हैं और दोनों की आसपास दुकान है।

 

बहरागोड़ा: ब्राह्मणकुंडी पंचायत में विधायक कुणाल षाड़ंगी जी का 1 दिवसीय जनता दरबार सह रात्रि प्रवास कार्यक्रम


कार्यक्रम का शुरुआत ब्राह्मणकुंडी पंचायत के नायबसन गांव से हुआ। उसके बाद, ब्राह्मनकुंडी, गोहालामुला, कुलिया,गमारिया, नेत्रा पांचबढ़िया, घास पदा गांव  में बैठक किये। *विधायक ने वहां के स्थानीय लोगों के समस्याओं को सुनें ।*  _ज्यादातर समस्याएं सड़क ,पानी ,राशन,पेंशन तथा स्कूल विलय के बाद बच्चों को घर से दूर स्कूल भेजने की समस्याओं को सुनने को मिले।_ *वहीं विधायक ने ग्रामीणों से  कहा कि जल्द से जल्द आपलोगों के इस समस्याओं का हल किया जाएगा।*


_दिनभर की बैठक के बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ रात्रि का भोजन किया। और फिर पंचायत के गम्हरिया गांव में समस्त ग्रामीणों साथ देर रात तक बैठक की।_



साथ में पंचायत समिति सदस्य हबलु सिंग ,उप मुखिया शिबू प्रधान ,झामुमो के बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, अशोक सेन,रवि आचार्य,अभिजीत दास,शामल माइती  , बबलू साहू,दीपक  महापात्र ,जिला परिषद सत्यबान नायक, शक्ति सोम ,रोनी महेश्वरी ,सुजीत बाड़ी समेत झामुमो के कई सारे कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

बोकारो :DC के सहायक के घर से ACB को मिले चार लाख से ज्यादा नकद, 10 लाख एकाउंट में और फ्लैट्स के पेपर

बोकारो ၊

डीसी के सहायक मुकेश कुमार की डीसी आवास के सामने से कल गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उसके घर में दबिश दी। मुकेश कुमार के बीएसएल के उस क्वार्टर को एसीबी ने खंगाला,जिसमें मुकेश से पहले एसडीएम रैंक के अधिकारी रहते थे।ये क्वार्टर डीसी पुल का है और उसे एलॉट करना जिला प्रशासन के अधिकारी का काम है।बताया जाता है कि मुकेश एक कम्प्यूटर ऑपरेटर में रूप में अनुकंपा के आधार पर बहाल हुआ था।एसीबी के एजीडी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि एसीबी को तलाशी में उसके घर से चार लाख से ज्यादा नकद मिले।जिसे एसीबी के अधिकारियों ने वहीं गिना और जब्त कर लिया,तलाशी के दौरान एसीबी की टीम को कुछ बैंक अकाउंट डिटेल भी मिले,बचत खाते में पासबुक के आखिरी अपडेट के मुताबिक करीब दस लाख रुपए थे।वहीं टीम को उसके घर से कुछ फ्लैट्स के पेपर भी मिले। एसीबी की कार्रवाई से ज्यादा लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर कैसे एक छोटे से सरकारी कर्मी के घर से इतना नकद और संपत्ति मिल सकती है। आशंका यह जतायी जा रही है कि मुकेश डीसी के गोपनीय में सहायक का धौंस दिखा कर लोगों से रिश्वत लेने काम काफी दिनों से करता आ रहा है।मुकेश कुमार को शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारियों का वरदहस्त मिला नहीं तो बिना किसी सहारे के स्वास्थ्य विभाग का कम्प्यूटर ऑपरेटर कैसे डीसी के गोपनीय शाखा में सहायक और उसके बाद आपूर्ति विभाग का नाजिर बन सकता है। वरदहस्त नहीं मिला हुआ था तो कैसे मुकेश को डीसी पुल का वो आवास आवंटित कर दिया जाता है,जो एसडीएम रैंक के अधिकारी को एलॉट होता है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...