Saturday, January 5, 2019

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पलामू के मेदिनीनगर में उत्तर कोयल(मंडल डैम) परियोजना के अपूर्ण कार्य समेत छः सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया


प्रधानमंत्री ने लगभग 3, 682.06 करोड की छः योजनाओं का किया शिलान्यास

===============

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 25 हजार लाभुकों को एक साथ कराया गृह प्रवेश, सांकेतिक तौर पर 5 लाभुकों को सौंपी घर की चाभी

===============

किसानों को कर्ज लेनेवाला नहीं, देनेवाला बनना है   - प्रधानमंत्री

हम किसानों को वोटबैंक नहीं, अन्नदाता समझते हैं   -प्रधानमंत्री

5 साल में 25 लाख घर और इस सेवक ने चार साल में 1 करोड़ 25 लाख घर- प्रधानमंत्री

*यह वादा 2022 तक सभी को पक्का मकान- प्रधानमंत्री*

===============


राज्य के 22 लाख 76 हजार किसानों को खरीफ फसल हेतु प्रति एकड़ 5 हजार रुपये – रघुवर दास, मुख्यमंत्री

===============

67 साल में 91 हजार हेक्टेयर और 4 वर्ष में 2 लाख, 10 हजार 73 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित-– रघुवर दास, मुख्यमंत्री

===============

मेदनीनगर। किसानों की समृद्धि के आजादी के बाद से क्या प्रयास हुए इसकी गवाही यह मंडल डैम दे रहा है। आधी सदी गुजर गई और मंडल डैम आज खंडहर में बदल गया। 1972 से डैम निर्माण हेतु चली फ़ाइल चली और भटकती रही। उसके बाद 25 साल से यह कार्य पूर्णरूप से ठप्प पड़ गया। क्या अगर इस डैम का निर्माण होता तो किसान कर्जदार बनता नहीं। साथ ही 30 करोड़ की योजना 2 हजार करोड़ तक नहीं पहुंचती। यह किसानों के प्रति किया गया अपराध है। क्योंकि पूर्व की सरकार ने किसानों को वोटबैंक के तौर पर देखा लेकिन वर्तमान सरकार किसानों को वोटबैंक नहीं, अन्नदाता समझती है। उक्त बातें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कही। श्री मोदी शनिवार को पलामू के मेदिनीनगर स्थित चियांकी हवाईअड्डा में उत्तर कोयल(मंडल डैम) अपूर्ण कार्य के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखण्ड और बिहार सरकार, चतरा सांसद, पलामू सांसद, औरंगाबाद सांसद को बधाई, आप खुद दौड़े और मुझे भी दौड़ाया, जिसका परिणाम है आज मैं इस मंडल डैम समेत छः सिंचाई और पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास कर रहा हूं। वीर प्रभुता की इस धरती को नमन। नीलाम्बर पीताम्बर को नमन। उमंग उत्साह के साथ आप मुझे आशीर्वाद देने आए लाखों लोगों को नमन। 

90 हजार करोड की लागत से 99 अधूरी परियोजना पूर्ण हो रही है, किसानों को कर्ज देने वाला बनना है


प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 साल से किसानों की समृद्धि की 99 योजनाएं अटकी थी। जिसे वर्त्तमान सरकार ने 90 हजार करोड़ की लागत से पूर्ण किया जा रहा है। यह हमारी कार्यप्रणाली है। किसानों को खुश करने उनकी एक पीढ़ी को लाभ देने के लिए सरकार उक्त राशि को किसानों के बीच बांट देता..लेकिन सरकार ने उनकी समृद्धि और आने वाली पीढ़ी के संबंध में सोंचा यही वजह रही कि इन योजनाओं का अमलीजामा पहनाया जा रहा है। ताकि देश का किसान कर्ज लेनेवाला नहीं कर्ज देने वाला बनना है। उन्हें ताकतवर बनाना है। किसानों के सशक्तिकरण के लिए बीज से बाजार तक कार्य किया जा रहा है। क्योंकि कुछ लोग कर्ज माफी के नाम पर किसानों को बहला रहें हैं। ऐसे लोगों ने कभी मंडल डैम के संबंध में नहीं सोचा। अगर डैम बना होता तो किसान कर्जदार नहीं होता। उनको तो पता भी नहीं होगा कि यह कोयल किसी सिंचाई परियोजना का नाम है या पंछी का।

5 साल में 25 लाख घर और 4 साल में 1 करोड़ 25 लाख घर

श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 2014 से पूर्व 5 साल कार्यकाल के दौरान पूर्व की सरकार ने 25 लाख घरों का निर्माण गरीबों के लिए किया लेकिन 2014 के बाद इस सेवक ने 5 साल में 1 करोड़ 25 घरों का निर्माण हो चुका है। यह वर्त्तमान सरकार का वादा है कि 2022 तक सभी गरीब को गुणवत्तापूर्ण पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। वर्त्तमान सरकार ने नाम के लिए काम के लिए झगड़ा करती है। किसी परिवार के नाम पर आवास देने की प्रक्रिया को हमने बंद किया। अब कोई भी सरकार आएगी तो यह प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से जाना जायेगा। इस सरकार में दलालों और बिचौलियों की कोई जगह नहीं है। देश की महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके नाम पर 12 माह के अंदर आवास का निर्माण पूर्ण करने का कार्य हो रहा है। आज झारखण्ड के 25 लाख गरीब लोगों को गृह प्रवेश करा मैं आह्लादित हूं। 2011 की जनगणना के अनुसार सभी गरीबों को आवास उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। गरीबों का आत्मसम्मान और आत्मविश्वास से लबरेज करना सरकार तक लक्ष्य है। इस बात की भी खुशी है कि हमारी माता और बहनें अब घर की मालकिन बन रहीं हैं क्योंकि उनके नाम पर ही आवास का आवंटन ग्राम सभा के माध्यम से किया जा रहा है।

100 दिनों के अंदर 7 लाख लोगों को मिला आयुष्मान भारत योजना का लाभ

प्रधानमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ झारखण्ड की धरती से हुआ। योजना के 100 दिन होने के बाद 7 लाख लोगों को योजना का लाभ मिला। हर दिन 10 हजार लोग योजना के दायरे में आ रहें हैं। झारखण्ड के 28 हजार लोगों ने योजना का लाभ लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि 47 साल से लंबित मंडल डैम योजना को पुनः प्रारम्भ कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पलामू की धरा को धन्य कर दिया। इस योजना के अपूर्ण कार्य का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री जी, चतरा सांसद, पलामू सांसद, औरंगाबाद सांसद को नमन। इस योजना से झारखण्ड और बिहार के किसानों को लाभ होगा। झारखण्ड की 19, 604 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। प्रधानमंत्री जी के प्रयास से पलामू को पलायन के अभिशाप से मुक्ति भी मिलेगी। 


67 साल में 91 हजार हेक्टेयर और 4 साल में 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हुई

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2014 से पूर्व राज्य की 91 हजार भूमि सिंचित थी। लेकिन विगत 4 साल में यह आंकड़ा 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया। जय जवान जय किसान को सार्थक कर सरकार कार्य कर रही है। आज बदलाव हो रहा है। डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। अप्रैल 2019 से किसानों के खेती योग्य भूमि में सिंचाई के लिए अलग फीडर से बिजली की आपूर्ति की जायेगी। 


14 लाख परिवार को मिलेगा गैस कनेक्शन, 60% लोगों को धुंआ से मुक्ति देना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के 14 लाख गरीब परिवारों के गैस कनेक्शन दिया जाएगा। ऐसे करीब 60% परिवार को धुंआ से मुक्ति प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित है। झारखण्ड इकलौता ऐसा राज्य है जो गरीबों को गैस के साथ चूल्हा भी मुफ्त दे रही है। 


खरीफ फसल के लिए किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए राज्य के किसानों की खरीफ फसल के लिए 5 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा। 22 लाख 76 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। बरसात से पूर्व किसानों के खाते में उनका पैसा मिल जाएगा। राज्य के किसानों के लिएफसल बीमा के तहत प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज राज्य के मेहनत कश किसानों की बदौलत 2013-14 की – 4% कृषि विकास दर 4 साल में +14% पहुंच गई। किसानों की उन्नत किसान बनाने और उन्नत खेती के लिए इजरायल भेजा गया। वैश्विक कृषि और फ़ूड समिट के जरिए किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक से अवगत कराया गया। 


2014 के झारखण्ड की तुलना 2019 के झारखण्ड से करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यह नहीं कहते कि झारखण्ड बदल गया। लेकिन 2014 के झारखण्ड की तुलना 2019 के झारखण्ड से करें। 2014 से पूर्व शासन करने वालों से पूछे कि राज्य की भलाई के संबंध में क्यों नहीं पूछा। 


गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा के संबंध में सोचने वाले का हटाना चाहते हैं


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री जी को हटाना चाहते हैं। क्योंकि मोदी जी गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और नौजवानों के संबंध में कार्य करते हैं। 67 साल से लूटने का कार्य बंद हो गया है। वो एक होकर मोदी जी को रोकना चाहते हैं। आप किसी के बहकावे में ना आकर न्यू झारखण्ड, न्यू इंडिया के निर्माण में मोदी जी का साथ दें। 


*बाल विवाह रोकना और बच्चियों के सशक्तिकरण में सहायक होगा*


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के जरिए राज्य की बच्चियों को सशक्त करेगी। राज्य में जन्म लेने वाली बच्ची की माँ के बैंक एकाउंट में 5 हजार रुपये, कक्षा 2, 5, 8, 10 और 12वीं पास करने पर 5-5 हजार प्रोत्साहन राशि के तौर पर देगी। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 हजार की राशि सरकार प्रदान करेगी। राज्य की बच्चियों को शिक्षित करना उन्हें पढ़ना हमारा लक्ष्य है। 


70 वर्ष बाद सपनों को आकार मिला

चतरा सांसद श्री सुनील कुमार सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी नीलाम्बर पीताम्बर की धरती पर आपका अभिनंदन है। आपके प्रयास से पलामू का 45 साल पुराना सपना आकार ले रहा है। पलामू सुखाड़ से मुक्ति की ओर चल पड़ा है। 

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पलामू सांसद श्री विष्णुदयाल राम ने दिया

प्रधानमंत्री ने सांकेतिक तौर पर कलेश्वरी देवी, ललित देवी, रीना देवी, देववन्ति देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित घर की चाभी सौंपी। इस अवसर पर योजना के तहत 25 हजार लाभुकों को घर की चाभी दी गई।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री सुदर्शन भगत, नगर विकास मंत्री श्री सीपी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी, पलामू सांसद श्री विष्णुदयाल राम, चतरा सांसद श्री सुनील कुमार सिंह, औरंगाबाद सांसद श्री सुशील कुमार सिंह, गया सांसद श्री हरि मांझी, डालटनगंज विधायक श्री आलोक चौरसिया, मनिका विधायक श्री हरे कृष्ण सिंह व अन्य उपस्थित थे।


Friday, January 4, 2019

गिरिडीह: डुमरी SDPO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न थाना क्षेत्रों में वर्ष 2018 में दर्ज मामले एवं उपलब्धियों की दी जानकारी

डुमरी/गिरिडीह : डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने अपने कार्यालीय कक्ष में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वर्ष 2018 में दर्ज मामले एवं उपलब्धियों की जानकारी दी ၊ साथ ही नववर्ष में अनुमंडल क्षेत्र में अवैध कारोबार पर नकेल कसने की प्रतिबद्धता दोहराई।एसडीपीओ ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में चाहे आर्थिक अपराध हो या फिर शराब,कोयला,पशु तस्करी का कारोबार हो उसे किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने मीडिया एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से क्षेत्र में होने वाले विभिन्न प्रकार की अवैध कारोबार व कार्यों की जानकारी देने की अपील की है।एसडीपीओ ने थानावार दर्ज मामलों यथा नक्सल, हत्या,शराब,पशु तस्करी,कोयला चोरी,गृहभेदन,डकैती, लूट आदि से संबंधित दर्ज मामले एवं उपलब्धियों कीजानकारी दी।    

            .  एसडीपीओ ने बताया कि डुमरी थाना में हत्या के चार मामले दर्ज किए गए , जिसमें दो मामलों का उद्भेदन कर लिया गया ၊ वहीं नक्सल से जुड़े दो मामले दर्ज हुए जिसमें एक मामले को एनआईए टेकल कर रहा है जबकि दूसरे मामले में दो अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। वहीं शराब के एक मामले में 348 बोतल शराब की बारामदगी की गई है। इसी तरह

पशु क्रूरता के एक मामले,चोरी के बारह मामले,गृहभेदन के तीन मामले,डकैती व लूट की तीन मामले दर्ज किए गए जिसमें अधिकाधिक मामलों का निष्पादन कर लिया गया है जबकि जरीडीह पंचायत के अकबकीटांड़ में कई इनामी नक्सली सहित भारी में असलहे व विस्फोटक की बरामदगी की गई थी।वहीं सत्रह फरारी व 92 अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।निमियाघाट थाना क्षेत्र में छह हत्या के मामले,नक्सल के एक मामले,शराब के चार मामले,कोयला के तीन मामले,चोरी के 22 मामले, गृहभेदन व डकैती के एक-एक मामले दर्ज किए गए।दर्ज मामलों में अधिकांश मामलों का निष्पादन कर लिया गया है। बताया कि पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर से अफीम के अवैध कारोबार में शामिल एक संगठित गिरोह की सरगना सहित उसके सहयोगियों को पकड़ा गया साथ ही पन्द्रह किलोग्राम अफीम जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ थी,को जब्त किया गया ၊ वहीं 224 वारंटी एवं दस कुर्की की कार्रवाई की गई।पीरटांड़ थाना में हत्या की दो मामले,नक्सल के सात मामले,शराब के तीन मामले,चोरी व लूट के दो- दो मामले दर्ज हुए। दर्ज मामलों के अधिकांश का उद्भेदन कर लिया गया। चार स्थायी वारंटी को जेल भेजा गया।मधुबन थाना में एक हत्या की, छह नक्सल की,तीन चोरी की,दो लूट की एवं एक गृहभेदन के मामले दर्ज हुए।मामलों में अधिकांश का उद्भेदन कर लिया गया जबकि माओवादियों की वित्तीय सहयोगी मनोज चौधरी एवं झरीलाल महतो की दस करोड़ रूपयों की संपत्ति जब्त की गई है। खुखरा थाना में हत्या के एक मामले,माओवादियों की दो मामले,कोयला के एक मामले एवं लूट के एक मामले दर्ज किए गए।अधिकांश मामलों का उद्भेदन कर लिया गया है। इस दौरान डुमरी पुलिस निरीक्षक सह डुमरी थाना प्रभारी दिनेश सिंह निमियाघाट थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेन्द्र राय मधुबन थाना प्रभारी बीआर उरांव आदि उपस्थित थे।


राहुल ने फिर मारी संसद में आंख, पिछली बार जमकर हुए थे ट्रोल

लोकसभा में राफेल डील पर नियम 193 के तहत हुई चर्चा में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया. बीते 2 जनवरी को इस चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. शुक्रवार को हुई चर्चा में भी राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री से कुछ सवाल किए लेकिन एक बार फिर सदन में उन्होंने अपने साथी नेताओं को आंख मारी, जो फोटो काफी वायरल हो रही है.


रक्षा मंत्री ने कांग्रेस से आरोपों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब दिया और इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने रक्षा मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. इसके अलावा रक्षा मंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति से राहुल गांधी की बातचीत के सबूत भी सदन में मांगे. रक्षा मंत्री के जवाब पर AIADMK के सांसद थंबीदुरई जब कुछ काउंटर सवाल कर रहे थे, तब राहुल गांधी मेज पीटते और उसके बाद अपने साथी सांसदों की ओर आंख मारते देखे गए.

चतरा:झारखंड-बिहार सीमा पर मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का एक शीर्ष नक्सली मारा गया

चतरा ၊

वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित कुरखेता जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। करीब तीन घंटे चले इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का एक शीर्ष नक्सली मारा गया। इंसास राइफल समेत भारी संख्या में नक्सली साहित्य और गोलियां बरामद हुई है।


अपर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में चतरा पुलिस के पदाधिकारी और जवान जंगल की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया।जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का एक दस्ता रिजनल कमांडर आलोक के नेतृत्व में क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में सक्रिय है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस और सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों को अभियान के लिए जंगल में भेजा गया था।

अभियान के दौरान तड़के सुबह करीब छह बजे सुरक्षाबलों की भाकपा माओवादी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से करीब एक हजार राउंड गोलियां चली है। जानकारी के अनुसार करीब तीन घंटे तक चली इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारे गए, नक्सली के नाम की पुष्टि अभी कोई भी अधिकारी नहीं कर रहा है।वहीं, मौके से पुलिस ने एक इंसास रायफल समेत भारी संख्या में नक्सली साहित्य और गोलियां बरामद की है। तीन नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुठभेड़ के बाद आलोक दस्ते के अन्य नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।पुलिस पदाधिकारी सर्च अभियान के बाद कुछ कहने की बात कर रहे हैं।

मृतक का नाम सूत्रों के अनुसार रवि यादव उर्फ सुदर्शन है। जो राजपुर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव का रहने वाला है। भाकपा माओवादी का कमांडर है।

गिरिडीह:निमियाघाट पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला डिपो से लगभग 8 टन कोयला किया जब्त,सुल्तान दाढ़ी समेत दो पर मामला दर्ज

डुमरी:निमियाघाट पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला डिपो पर इकट्ठे लगभग आठ टन कोयले को  जब्त कर अवैध कोयला माफियाओं पर नकेल कसना शुरू कर दिया है।बताया जाता है कि बुधवार की देर रात्रि  डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में कोयला माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू किया गया।पुलिस दल को निमियाघाट थाना क्षेत्र के बालेडीह स्थित जंगल में अवैध कोयला जमा  किया मिला जिसे निमियाघाट पुलिस ने जब्त कर निमियाघाट थाना ले आई।डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उक्त स्थल पर डंप किया गया कोयला अवैध रूप से व्यापार करने के लिए माफियाओं द्वारा जमा किया गया था। मामले में सुल्तान दाढ़ी जो निमियाघाट थाना क्षेत्र के  बालेडीह का रहने वाला है और कलीम जो बगोदर के रहने वाले हैं, दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी  तथा अवैध रूप से कोयले कारोबार में सम्मिलित अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उनपर भी पुलिस पैनी नजर रखी हुई है। एसडीपीओ श्री सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत पर अवैध व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Thursday, January 3, 2019

देवघर: सारवां के डकाय जंगल के पास भीषण सड़क दुर्घटना, 5 की मौत


देवघर के सारवां थानांतर्गत देवघर मधुपर मुख्य मार्ग पर स्थित डकाय जंगल के समीप भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना है। यह दुर्घटना ट्रक और सवारी गाड़ी में आमने सामने की टक्कर की वजह से हुई है। इस दुर्घटना की वजह से पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है और लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रांगाटांड़ गांव से कुछ लोग शव का अंतिम संस्कार करने सवारी गाड़ी से सुल्तानगंज जा रहे थे तभी सामने से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर में यह दुर्घटना हो गयी। टक्कर इतना भयानक था कि सवारी गाड़ी आगे से पूरी तरह धंस गयी और मरनेवालों का शव रास्ते पर बिखर गया। 

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

झारखण्ड:मुख्यमंत्री ने सभी पारा शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील की

पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने, टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदि के लिये नयी नियमावली बनाने के लिए उच्चस्तरीय समिति - मुख्यमंत्री, रघुवर दास

=======================

रांचीः- मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिये उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। शिक्षा मंत्री श्रीमती नीरा यादव के नेतृत्व में समिति बनाई गयी है, जिसमें विकास आयुक्त श्री डी के तिवारी, वित्त आयुक्त श्री सुखदेव सिंह और शिक्षा सचिव श्री ए पी सिंह को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि उच्चस्तरीय समिति पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने, टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदि के लिये नयी नियमावली बनाने पर विचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि पारा शिक्षकों कि अन्य मांगों पर भी उच्चस्तरीय समिति विचारोपरांत विधिसम्मत अनुशंसा करे।

पारा शिक्षक कोष से आर्थिक मदद 

हाल के दिनों में जिन पारा शिक्षकों का निधन हुआ उनके आश्रित को विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख रूपये दने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि हाल के दिनों में कई पारा शिक्षकों के निधन की सूचना राज्य सरकार को प्रप्त हुई है। उन्होंने सभी के परिजनों को अपने विवेकाधीन कोष से 1-1 लाख रूपये दने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नियमावली बनने के बाद पारा शिक्षक कल्याण कोष से पारा शिक्षकों के आश्रितों को आर्थिक मदद की जायेगी। 


*मुख्यमंत्री ने सभी पारा शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील की है। साथ ही, यह भी कहा कि सरकार पारा शिक्षकों की मांगों पर गंभीर है और उनके हितों का हरसंभव ख्याल रखा जायेगा।*

==============

*#TeamPRD(CMO)*

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...