Saturday, March 9, 2019

DD Jharkhand बना सेटेलाइट चैनल,पीएम के ट्वीट के साथ डीडी फ्री डिस पर प्रसारण शुरु

सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने बताया एतिहासिक क्षण

पूरे देश में देखा जा सकेगा डीडी झारखंड

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज झारखंड की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है।  डीडी झारखंड आज से सेटेलाइट चैनल हो गया है। यह अब डीडी फ्री डिस पर उपलब्ध होगा। जिसे देश में कहीं से भी देखा जा सकता है। सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री अमित खरे की अध्यक्षता में इंपवार्ड कमेटी ने डीडी झारखंड सहित 11 क्षेत्रीय चैनलों को डीडी फ्री डिस पर दिखाने का फैसला लिया । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड सहित ग्यारह राज्यों के क्षेत्रीय चैनलों के पहली बार सेटेलाइट पर दिखाने की औपचारिक घोषणा ट्विटर के माध्यम से की। उन्होंने इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और क्षेत्रीय चैनलो के देशव्यापी उपस्थित सुनिश्चित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री अमित खरे ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सहित अन्य  क्षेत्रीय चैनलो को सेटेलाइट चैनल बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का व्यापक असर देखने को मिलेगा। इन चैनलों की पहुंच संपूर्ण भारत में होगी। राज्य से बाहर रहने वाले लोग भी अपनी भाषा बोली और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आसानी से देख सकेंगे। इन रिजनल चैनलो के फ्री डिस पर नहीं होने से स्थानीय लोगों में निराशा थी। जिसे अब खत्म कर दिया गया है। अब दूसरे प्रदेश में बैठे लोग भी डीडी झारखंड सहित अन्य क्षेत्रीय चैनलों के गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम निर्बाध रुप से देख सकेंगे। इससे क्षेत्रीय चैनलो की दर्शक संख्या में इजाफा होगा और प्रसारण क्वालिटी में भी सुधार होगा।

 वर्तमान में दूरदर्शन के 24 चैनल चौबीस घंटे प्रसारण करते हैं। वहीं राज्यों के मुख्यालय से प्रसारित  15 चैनल टेरेस्ट्रियल एनालॉग से करीब 5 घंटे कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। इनमें डीडी झारखंड  भी शामिल था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सहमति के बाद झारखंड देश के प्रमुख राज्यों में शामिल हो गया है, जहां  भारत के लोक सेवा प्रसारक का क्षेत्रीय सेटेलाइट चैनल उपलब्ध हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ट्वीट के साथ ही चैनल का सेटेलाइट पर प्रसारण आरंभ हो गया।

गौरतलब है कि डीडी झारखंड वर्तमान में छह घंटे का कार्यक्रम बनाता है। जिनमें करेंट अफेयर्स, कला संस्कृति और प्रादेशिक समाचार के कार्यक्रम शामिल हैं। राज्य की जनजातीय समाज और उनकी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम दिखाने वाला झारखंड का एक मात्र चैनल है। पिछले महीने सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री अमित खरे ने रांची, डाल्टनगंज, गोड्डा, हजारीबाग में प्रसार भारती की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए राशि आवंटित करने का फैसला लिया था। अमित खरे के सचिव बनने के बाद से ही झारखंड में दूरदर्शन और आकाशवाणी के कार्यक्रम में सुधार और बेहतर प्रसारण क्वालिटी को लेकर लगातार काम चल रहा है। जिससे राज्य की जनता को फायदा हो रहा है।

दहेज मुक्त झारखंड सेवा संस्था ने दहेज उन्मूलन को लेकर निकाला जुलूस

राजेश मेहता की रिपोर्ट ၊                                कोडरमा ၊ दहेज मुक्त झारखंड सेवा संस्था एवं एस  एन  आदर्श उच्च विद्यालय  कपिलो  पंचायत चिरूवा संघ ने दहेज उन्मूलन को लेकर जुलुस निकाला ၊ संघ के संस्थापक जितेंद्र यादव, मोतीलाल एस पंडित, सहयोगी गिरधारी यादव, दौलत प्रसाद वर्मा,रोहित सोनी एवं एसएनटी आदर्श उच्च विद्यालय कपिलो के प्रधानाध्यापक दीपचंद महतो, विद्यालय के राजदेव यादव एवं सहयोगी शिक्षा जलेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, रामजी पांडे,नरेश शर्मा, सुनील कुमार, महतो महेंद्र शर्मा, मनोज यादव,  नेखलाल  कुमार, अली कांत अली एवं विद्यालय के सभी बच्चों के लेकर जुलूस निकाला गया ၊ 

वहीं श्री वर्मा ने कहा कि  बेटी नहीं तो बहू कहां से लाएंगे ,सभी अपने अपने सोच बदल देंगे तो दहेज ही खत्म हो जाएगी ၊ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह उपस्थित हुए और बच्चों को दहेज मुक्त के बारे में प्रेरणा दी और सभी बच्चे एवं बच्चियां ध्यान पूर्वक सुने और बोले देश प्रथा को हमेशा के लिए सभी मिलकर खत्म करने का आज संकल्प लेते हैं ၊

 एस एन टी आदर्श उच्च विद्यालय के अध्यापक क कपिलो के गणमान्य लोग तथा आदर्श विद्यालय के सभी बच्चों के द्वारा में दहेज प्रथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से नारे को लेकर रैली निकाली गई ၊

साथ ही राज्य और देश को दहेज प्रथा से मुक्त हो  और हजारों बच्चे बच्चियां और दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित हुए सभी बच्चों के जुबान पर एक ही नारा दहेज मुक्त हो झारखंड हमारा ၊

कोलकाता में एसटीएफ ने 1000 किग्रा पोटेशियम नाइट्रेट से भरा ट्रक पकड़ा,चुनाव में प्रयोग की सम्भावना

कोलकाता ၊ चितपुर इलाके में एसटीएफ ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बीटी रोड पर ताला पुल के पास एक माल वाहन को रोका और उसमें रखे 27 बैग जब्त किए, जिनमें करीब 1,000 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट था।1000 किलो पोटैशियम नाइट्रेट जब्त आईपीएस अधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार तड़के कार्रवाई की. इस दौरान स्पेशल टास्क फोर्स ने एक हजार किलो पोटैशियम नाइट्रेट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने वाहन चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इतनी भारी मात्रा में पोटैशियम नाइट्रेट क्यों ले जाया जा रहा था. लेकिन आम चुनाव से ठीक पहले विस्फोटक पदार्थ की इतनी बड़ी खेप का मिलना गंभीर मसला है. एसटीएफ जांच कर रही है कि कहीं इनका इस्तेमाल चुनाव के दौरान तो नहीं किया जाना था?

अहले सुबह इनोवा और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 10 की मौत

अनीश,रामगढ़ ।

रामगढ़. कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी एनएच-33 पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लाेगों की मौत हो गई। सभी आरा (बिहार) से बच्चे का मुंडन कर इनोवा कार से अपने हटिया (रांची) स्थित आवास पर आ रहे थे। दुर्घटना इनोवा कार और ट्रक के आमने-सामने की टक्कर की वजह से हुआ। हादसे के बाद ट्रक को मौके पर ही छोड़ ड्राइवर भाग निकला। दुर्घटना में दोनों ही गाड़िया एक-दूसरे में घुस गई थी। इस वजह से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह (73), इनका बेटा अजीत कुमार सिंह (28), सत्यनारायण सिंह के दामाद मंटू कुमार सिंह (32), मंटू की पत्नी सरोज सिंह (30), सत्यनारायण सिंह के दूसरे दामाद सुबोध कुमार सिंह, इनकी पत्नी रिंकू, मंटू की बेटी कली कुमारी (13), बेटा रौनक कुमार (4), सुबोध की बेटी रूही कुमारी(7), इनोवा ड्राइवर अंचल पांडेय (33) के रूप में की गई। मंटू कुमार सिंह के चार वर्षीय पुत्र रौनक का आरा में मुंडन था। यहीं से सभी लोग इनोवा में सवार होकर वापस रांची आ रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा जब पैंकी एनएच-33 पटना-रांची मार्ग पर चल रही थी तो गलती से वो दूसरे रोड पर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और यह घटना हुई। इनोवा सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और शवों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। फिलहाल शवों को रामगढ़ के सदर अस्पताल में रखा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी रांची भेजा जाएगा।

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन

रांची। रांची कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सभागार में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं को अधिकार दिलाने और जागरूक करने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने धनबाद जिला अध्यक्ष सीता राणा, गुमला जिलाध्यक्ष और रांची नगर जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

 धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और विकास के हर क्षेत्र में सहभागिता निभा रही हैं। जनप्रतिनिधि के क्षेत्र में 50 फीसदी आरक्षण लिए बगैर महिलाओं का संघर्ष नही रुकेगा। आज महिला उत्पीड़न की संख्या बढ़ी है जो चिंता का विषय है। 

सरकार महिला उत्पीड़न के आरोपियों को संरक्षण देकर न्याय का गला घोंट रही है। महिलाएं सभी क्षेत्र में अपनी भूमिका साबित कर रही हैं और जागरूक होकर अन्याय के खिलाफ एकजुटता के साथ संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम में प्रियदर्शनी योजना के अध्यक्ष हेमा जी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में सोनी खातुन, अंजू शर्मा, शिल्पी देवी, सविता देवी, हुस्ना बानो, कुसमी देवी आदि उपस्थित थी।

महिलाओं से सम्बंधित सवाल, समस्या और समाधान को लेकर मंथन करने की जरूरत है

धनबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च महिलाओं से सम्बंधित सवाल, समस्या और समाधान को लेकर मंथन करने की जरूरत पर बल देता है। आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं पर बात तो करती है पर महिलाओं को उनका अधिकार देने से डरती भी है क्यों ? ये सवाल मथता है कि जिस आधी आबादी को लेकर हम काम कर रहे वही उपेक्षित कैसे रह जाता है। जागरूकता की कमी, शिक्षा का अभाव, परंपरा के नाम पर बंधन, पुरुषों की मानसिकता, संवैधानिक अधिकार का उपयोग न होना और भी बहुत कुछ जिसके वजह से मजिलाएँ आज हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद भी अपनी अलग पहचान के लिए जद्दोजहद कर रही है। 

महिला अधिकार को लेकर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण को लेकर आवाज उठाई मगर भाजपा सरकार ने महिलाओं के इस मांग को अनसुना कर गई। हाल के तीन चार साल में लगातार महिलाओं पर यौन उत्पीड़न की घटना बढ़ी और जिस तरह से भाजपा की केंद्र और भाजपा की  राज्य सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया उससे न्याय की उम्मीद नही जगती। खैर, सरकार अपना काम करती है। हमें अपना काम करते रहना चाहिए महिलाओं को लेकर उनके अधिकार और उनको न्याय दिलाने को लेकर, जागरूक करने को लेकर।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाने के क्रम में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कही। साथ मे सोनी खातुन, शिल्पी देवी, सविता देवी, अंजू शर्मा, कुसमी देवी आदि मौजूद थी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो।


भाजपा और आजसू गठबंधन के तहत लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। गिरिडीह सीट आजसू को देने पर सहमति बनी है, हालांकि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने हजारीबाग सीट पर भी दावेदारी जताई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो की शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया। इसमें झारखंड के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद थे। प्रदेश नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।


इधर, विपक्षी महागठबंधन को लेकर पिछले कई माह से कवायद जारी है। सीट शेयरिंग को लेकर मामला हर बार फंसता गया। इस बीच भाजपा आलाकमान ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया। वहां गठबंधन पर तत्काल फैसला ले लिया गया। बताया जाता है कि भाजपा 13 सीटों पर और आजसू एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें दी जाएंगी।


बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...