Saturday, May 11, 2019

दिलदहलाने वाला खबर.. फंदे पर तीन दिनों से झूल रहा था पिता का शव,बेटा नोच-नोच कर खाता रहा

पलामू:पलामू जिले में हृदयविदारक घटना सामने आयी है।जिले के पांकी थानान्तर्गत डंडार गांव में पिछले तीन दिनों से एक अधेड़ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसका मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटा शव को नोच-नोच कर खा रहा था।शव से दुर्गंध उठने के बाद मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजवाया।थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को नहलाकर,नए कपड़े पहनाकर अस्पताल में भर्ती कराया है।बताया जाता है कि डंडार के 55 वर्षीयाा सुरेश मोची अपने 12 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे के साथ अकेला रहता था।सुरेश मोची पारिवारिक कलह से जूझ रहा रहा था. दिसंबर 2018 को सुरेश की पत्नी अपने देवर छठन मोची की हत्या कर फरार हो गई थी. सुरेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं. एक बेटी की शादी हो गई है, जबकि एक बेटा बाहर रहकर मजदूर करता है। वहीं, एक बेटी अपनी मां के साथ फरार है. सुरेश ने तीन दिन पहले अपने घर में फांसी लगाई थी।दुर्गंध आने पर हुई जानकारी घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद जब शव से दुर्गन्ध आने लगी तब पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही पांकी पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद रंजन एवं थाना प्रभारी प्रकाश यादव दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे. थाना प्रभारी के पहुंचने के पश्चात घर का दरवाजा तोड़ा गया. घर के अंदर जब पुलिस घुसी तो घर के अंदर का जो मंजर था, वह दिल दहलाने वाला था. शव के बगल में मृतक का विक्षिप्त बेटा भी साथ था।बताया जा रहा है मृतक के घर मे अनाज का एक भी दाना भी नहीं था।

'आप' प्रत्याशी के बेटे का दावा- पापा ने केजरीवाल को 6 करोड़ देकर लिया लोकसभा का टिकट

आम आदमी पार्टी के वेस्ट दिल्ली उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने दावा किया कि उनके पिता ने अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ रुपये दे पश्चिमी दिल्ली का टिकट खरीदा है.

आम आदमी पार्टी के वेस्ट दिल्ली उम्मीदवार बलवीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. जाखड़ ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने उनके पिता को 6 करोड़ रुपये में लोकसभा का टिकट बेचा है.

उदय जाखड़ ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये बातें कही. उन्होंने आरोप लगाया, 'मेरी पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं, लेकिन जब टिकट पाने की बात हुई तो 6 करोड़ रुपये केजरीवाल को दे दिए. उन्होंने केजरीवाल से पश्चिमी दिल्ली का टिकट खरीदा.'

उदय जाखड़ के मुताबिक, 'मेरे पिता ने सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को जेल से निकालने की भी बात बताई.' उन्होंने अपने पिता का नाम लिए बगैर कहा, 'ऐसे आदमी को वोट देने से पहले सोच लें, जो अपने घरवालों की परेशानी को दूर नहीं कर रहा, वो आपके इलाके की समस्या क्या दूर करेगा.


लीजिए अब आप भी अपनी कार में बैठा सकेंगे सवारियां, सरकार बदलने जा रही नियम

केंद्र सरकार जल्द आपको पर्सनल कार में कैब की तरह पैसेंजर बैठाने की इजाजत दे सकती है. इसकी सीमा एक दिन में 3 से 4 ट्रिप तक होगी.

अगर आपके पास कार है, तो आपके पास मोटी कमाई का अच्छा मौका आने वाला है. दरअसल, केंद्र सरकार प्राइवेट कार का कमर्शियल इस्तेमाल करने की जल्द इजाजत दे सकती है. इसके तहत सरकार कुछ परिवहन नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हो गया तो आप अपनी प्राइवेट कार में भी सवारी बैठा सकेंगे. प्राइवेट कार में सवारी ढोने की लिमिट एक दिन में 3 ये 4 ट्रिप तक होगी.

Ford Aspire का ब्लू वर्जन लॉन्च, कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू

अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने इसपर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसके तहत परिवहन मंत्रालय व्हीकल पूलिंग नीति तैयार कर रहा है. इस नीति को मंजूरी देने से पहले ये सुनिश्चित किया जाएगा कि इससे सड़कों से कैब और टैक्सी सर्विस खत्म न हो. इसमें नीति आयोग की भी मदद ली जा रही है.


रिपोर्ट के मुताबिक, सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्राइवेट कारवालों को राज्य परिवहन निगम से मान्यता प्राप्त एग्रीगेटर से जोड़ा जाएगा. इसके बाद ऐसे एग्रीगेटर्स को यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनका KYC (नो योर कस्टमर) कराना होगा. यही नहीं, प्राइवेट कार वालों को सवारी ढोने के लिए उनके बीमा भी कराना होगा.

किसकी होगी दिल्ली : 3 बार की CM और पूर्वांचली में किसे चुनेगी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली?

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें जीती थीं और केंद्र में मोदी की सरकार बनी थी. वहीं, 2009 में दिल्ली की जनता ने कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास जताया था और सातों सीटें कांग्रेस की झोली में दी थी.

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के तहत दिल्ली की 7 सीटों पर रविवार को वोटिंग होने जा रही है. वैसे तो दिल्ली की सभी सीटों पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पश्चिम दिल्ली में मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ,कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है. लेकिन, सबसे दिलचस्प जंग उत्तर-पूर्व दिल्ली में है. यहां मुकाबला दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के बीच है. वहीं, आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे भी मैदान में हैं.

हजारीबाग पत्रकारिता जगत के लोकप्रिय 'वक्राक्ष' ब्रज मोहन जी अब हमारे बीच नहीं रहे


हजारीबाग के वरिष्ठ पत्रकार रांची एक्सप्रेस अखबार के विशेष कॉलम "वक्राक्ष"के लेखक ब्रजमोहन चौरसिया अब हमारे बीच नहीं रहे। वे करीब 75 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए। ब्रजमोहन चौरसिया रांची एक्सप्रेस अखबार से वर्षों तक जुड़े रहे। इससे पूर्व उन्होंने हजारीबाग से 'मयूरपंख' नामक सप्ताहिक अखबार भी निकाली थी। वे एक संघर्षशील, बेबाक, निर्भीक व्यक्ति थे और निष्पक्षता से अपनी भावनाओं को समाज के समक्ष पर दर्पण की तरह रखते थे। इनकी निर्भीकता और निष्पक्षता के कारण है प्रशासन में भी इनकी अच्छी पकड़ थी। हां ये जिद्दी किस्म के व्यक्ति थे और अपने जीवन के अंतिम समय तक इन्होंने अपने स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखा। रांची एक्सप्रेस का लोकप्रिय कॉलम 'वक्राक्ष' इन्हीं का देन था और इस विशेष कॉलम के माध्यम से वे समाज को प्रतिबिंबित करते हुए अपनी भावनाओं को आलेख, टिप्पणी और विस्तृत रिपोर्ट के माध्यम से दर्पण की तरह पेश करते थे। इस कॉलम ने उन्हें इतनी ख्याति दिलाई कि लोग उन्हें 'वक्राक्ष के नाम से जानने लगे ।

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि झारखंड के पत्रकारिता जगत का एक सूर्य अस्त हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी लेखनी और उनके आलेख हमेशा अमर रहेंगे और लोगों को हमेशा उनकी कमी खलेगी। विधायक श्री जायसवाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की ।

ABPSS अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ,उपाध्यक्ष श्रीप्रसाद सोनी समेत संगठन के हजारीबाग टीम ने कहा कि ईश्वर  उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति दें ।


अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि ।

Friday, May 10, 2019

पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता रमन सुब्रमण्यन ने बचाव किया है कि भाषाई दिक्कतों के कारण उनके बयान का

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को 1984 सिख दंगों पर बयान दिया था. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चुनाव प्रचार में इसका जिक्र करने पर उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा था कि अब क्या है 84 का? आपने (प्रधानमंत्री मोदी) पांच साल में क्या किया, उसकी बात करिए. 84 में जो हुआ, वो हुआ.


सैम पित्रोदा के इस बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. शुक्रवार को रोहतक में रैली के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी ने इसको लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस अब सैम पित्रोदा के बचाव में आ गई है. पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि सैम पित्रोदा के साथ भाषाई समस्या है. वे अच्छे से हिंदी नहीं बोल सकते. इसी कारण उनके बयान पर कंफ्यूजन हो गया है.


पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता रमन सुब्रमण्यन ने कहा कि सैम पित्रोदा ओडिशा में पैदा हुए और अमेरिका में रहे. उनकी हिंदी उतनी अच्छी नहीं है इसलिए बयान का गलत मतलब निकल रहा

अभिनेता प्रतीश वोरा (Pratish Vora) की दो साल की मासूम बच्ची की एक हादसे में मौत हो गई

अभिनेता प्रतीश वोरा की 2 साल की बेटी की हुई मौत, निगल लिया था खिलौना

टीवी अभिनेता प्रतीश वोरा (Pratish Vora) की दो साल की मासूम बच्ची की एक हादसे में मौत हो गई है.

टीवी एक्टर प्रतीश वोरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी दो साल की मासूम बच्ची की एक हादसे में मौत हो गई है. बच्ची की मौत का कारण भी दिल दहला देने वाला है. प्रतीश की बेटी बुधवार यानि 7 मई की रात अपने घर पर खिलौनों से खेल रही थी. इसी दौरान मासूम ने खिलौना निगल लिया. जब घरवालों को बता चला तो बच्ची के मुंह से खिलौने को निकालने की कोशिश की गई थी लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. वहीं इस दौरान प्रतीश घर पर मौजूद नहीं थे. उन्हें जैसे ही खबर मिली उनकी भी हालत खराब हो गई.


ये घटना गुरुवार को हुई जब प्रतीश अपने एक शूट के लिए बाहर गए हुए थे. जैसे ही उन्हें ये दुखद खबर मिली, उन्होंने शूट कैंसिल कर दिया और राजकोट के लिए रवाना हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना बीती रात हो हुई है. बच्ची खिलौनों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान एक खिलौने के टूटे हुए हिस्से को उसने उठाकर मुंह में डाल लिया और वो टुकड़ा गले में अटक गया.



रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतीश बच्ची की डेथ की अगली सुबह ही शव को लेकर राजकोट चले गए हैं. वहीं पर बच्ची का अंतिम संस्कार किया जाएगा. ये बेहद दुखद खबर सुनकर पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

इन टीवी शोज में आ चुके हैं नजर-

बता दें कि प्रतीश टीवी के कई जाने-माने शोज का हिस्सा रह चुके हैं. वो 'क्राइम पेट्रोल' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे मशहूर टीवी शोज में दिखाई दे चुके हैं. वहीं इन दिनों वो टीवी सीरियल 'प्यार के पापड़' में नजर आ रहे हैं. इस कॉमेडी ड्रामा शो में वो नंदू गुप्ता का किरदार निभा रहे हैं.

प्रतीश का इंस्टाग्राम एकाउंट उनकी बेटी की तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है. जिन्हें देखकर मालूम होता है कि वो अपनी बेटी से बेहद प्यार करते थे. शूटिंग और काम से वक्त निकालकर वो अपनी बेटी के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं छोड़ते थे.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...