Saturday, May 25, 2019

चुनाव में विस्फोटक जीत के बाद पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में जून माह में विदेश यात्रा पर!!

 

एक तरफ देश के  16 संसद भंग करने की औपचारिक घोषणा की जा चुकी है ၊ वहीं लोकसभा चुनावों में विस्फोटक जीत के बाद अब नरेंद्र मोदी कुछ ही दिनों में एक बार फिर प्रधानमंत्री के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री बनते ही वह अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर जून में जाएंगे. सूत्रों के अनुसार यह यात्रा उनके टाइम टेबल में होगी और यह देश भी पड़ेासी ही होगा. हालांकि पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थे.

किर्जिस्तान၊                                                    हालांकि अभी मोदी की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा की घोषणा नहीं की गई है लेकिन पहले से उनके टाइम टेबल में एक यात्रा मौजूद है. जिसके अंतर्गत वह दो दिन के लिए ‌किर्गिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक में हिस्सा लेंगे. यह बैठक 13 जून से शुरू होगी. यह पहला मौका होगा जब मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करेंगे. इससे पहले मई माह में ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्रियों की एससीओ बैठक में हिस्सा लिया था जहां पर उनकी मुलाकात पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से हुई थी. यहां पर दोनों ही नेताओं ने सिर्फ एक दूसरे को औपचारिक तौर पर अभिवादन किया था लेकिन इससे ज्यादा कोई बातचीत नहीं हुई थी.


इमरान से होगी चर्चा

हालांकि बताया जा रहा है कि एससीओ की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाक पीएम इमरान खान से चर्चा कर सकते हैं. गौरतलब है कि इमरान खान ने बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री को ट्विटर पर बधाई संदेश भी भेजा था. गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी प्रकार का संवाद हुए करीब चार साल का समय हो गया है. इस दौरान मोदी की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी होगी.

28 जून को जाएंगे जापान

इसके करीब दो सप्ताह बाद ही मोदी जी 20 समिट में भाग लेने जापान के ओसाका पहुंचेंगे. यह दूसरा मौका होगा जब मोदी प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल में रहते हुए दुनिया के अन्य राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे.

Thursday, May 23, 2019

झारखंड भी हुआ भगवामय; कुल 14 में से 12 पर एनडीए का कब्जा , जेएमएम व कांग्रेस को मिली 1-1 सीट

झारखंड आम लोकसभा  रिज़ल्ट का एक दृश्य PC वाइज़..


1. #हजारीबाग - जयंत सिन्हा #BJP 6,24,564 जीते.., जबकि गोपाल साहू कांग्रेस कुल वोट 2,10,001..


2. #चतरा - सुनील कुमार सिंह #BJP 2,97,243 कुल वोट जबकि विपक्षी मनोज कुमार #INC का कुल वोट 63,742


3. #धनबाद - पशुपतिनाथ सिंह #BJP का कुल वोट 6,23,139

जबकि विपक्षी किर्ति अज़ाद #INC का कुल वोट 2,69,648


4. #दुमका - सुनील सोरेन #BJP से कुल वोट 3,86,868..जबकि विपक्षी शिबू सोरेन #JMM के कुल वोट 3,54,317


5. #गिरिडीह - चंद्र प्रकाश चौधरी #आजसू BJP गठबंधन का कुल वोट 6,45,991..जबकि विपक्षी जगन्नाथ महतो #JMM के कुल वोट 3,97,974


6. #गोड्डा - निशिकांत दुबे #BJP के कुल वोट 4,13,779..जबकि विपक्षी प्रदीप यादव #JVM के कुल वोट 3,07,904..


7. #जमशेदपुर - बिधुत बरन महतो #BJP के कुल वोट    6,72,338..जबकि विपक्षी चम्पाई सोरेन #JMM के 3,74,647


8. #खूंटी - अर्जुन मुंडा #BJP के कुल वोट 3,81,566..जबकि विपक्षी के. सी. मुंडा #INC के कुल वोट 3,80,448..


9. #कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी #BJP के कुल वोट 7,46,215..जबकि विपक्षी बाबूलाल मरांडी #JVM के कुल वोट 2,95,518


10. #लोहरदगा से सुदर्शन भगत #BJP से कुल वोट 3,39,506..जबकि विपक्षी सुखदेव भगत #INC से कुल वोट 3,38,405..


11. #पलामू से विष्णु दयाल राम #BJP के कुल वोट 6,56,858..जबकि विपक्षी घुरण राम #RJD के कुल वोट 2,33,772


12. #राजमहल से हेमलाल मुर्मू #BJP से कुल वोट 3,81,089 जबकि विपक्षी विजय कुमार हांसदा #JMM के कुल वोट 4,78,053


13. #रांची से संजय सेठ #BJP के कुल वोट 6,78,813 जबकि विपक्षी सुबोध कांत सहाय कांग्रेस के कुल वोट 4,04,059


14. #सिंहभूम से गीता कोड़ा कांग्रेस से कुल वोट 4,14,607 जबकि #BJP के लक्ष्मण गिलुवा के कुल वोट 3,34,907..


झारखंड के मात्र दो सीट राजमहल से #JMM के विजय कुमार हांसदा BJP को हराकर जीते और दूसरा सिंहभूम से कांग्रेस के गीता कोड़ा BJP के लक्ष्मण गिलुवा को हराकर जीता... बाकि 12 सीट BJP के हाथ.  ....

धन्यवाद.

पीएम मोदी और अमित शाह के वह 10 फैसले जिसने बदल दी देश में चुनाव की तस्वीर

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऊपर होने वाले हमले को हथियार बनना बखूबी जानते हैं, पिछले चुनाव में चाय वाले को हथियार बनाया तो इस बार चौकीदार को मुद्दा बनाया.

लोकसभा चुनाव 2019 के रुझानों में दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बन रही है. रुझान से बीजेपी उत्साहित है और अब फाइनल नतीजों का इंतजार कर रही है. रुझान में बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए को 350 के आस-पास सीट मिलती दिख रही हैं. ऐसे में साफ है कि विपक्ष का कोई भी मुद्दा मोदी लहर और अमित शाह की रणनीति के आगे टिक नहीं पाया. 2014 की तरह इस बार भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली बीजेपी के जीत के ये हैं वो 10 फैसले जिन्होंने बदल दी चुनाव की तस्वीर...

ये हैं मोदी-शाह के वो 10 फैसले

-  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऊपर होने वाले हमले को अपना हथियार बनाना बखूबी जानते हैं. पिछले चुनाव में चाय वाले को हथियार बनाया तो इस बार चौकीदार को मुद्दा बनाया.

- 2014 में सत्ता में आने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके सेनापति अमित शाह ने कभी आराम नहीं किया. अमित शाह को इस बात अंदाजा था कि बीजेपी की 282 सीटों को बचाना मुश्किल है, लेकिन नए राज्यों को जोड़कर इसे बढ़ाया जा सकता है. इसलिए उन्होंने उन इलाकों का अपना कार्यक्षेत्र बनाया जहां बीजेपी 2014 में बहुत कमजोर थी.


- सबसे पहले अमित शाह ने पूर्वोत्तर भारत को अपना कार्यक्षेत्र बनाया. असम और त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनी, उसके बाद पूर्व में पश्चिम बंगाल और ओडिशा को अपना कर्मक्षेत्र बनाया.

- लोकसभा चुनाव के ठीक पहले अमित शाह ने अपने विरोधियों को मना लिया. महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ लंबे समय की कड़वाहट भूलकर शिवसेना एक साथ चुनाव में खड़ी दिखी.


- बिहार में गठबंधन धर्म निभाने के लिए बीजेपी ने 2014 में जीती गई 22 सीटों की बजाय सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी. गठबंधन धर्म निभाने के लिए ही पार्टी ने गिरिराज सिंह जैसे दिग्गज नेता की सीट भी सहयोगी दल को दे दी, जिसका विरोध भी हुआ था.

Tuesday, May 21, 2019

बगोदर पुलिस ने ट्रक लूटकांड के अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

 रिपोट : अशोक कुमार ၊                                 गिरिडीह : - बगोदर थाना क्षेत्र के एनएच 2 गैडा संतरूपी जंगल से बीते 11 मई की अहले सुबह अज्ञात अपराधियो ने रिफाइन से लदा एक ट्रक अगवा कर लिया था, चालक को नशे की दवा खिला बेहोशी की हालत में मोहनपुर जंगल बाराचट्टी गया में छोड दिया था၊. वहीं चालक को होश आने के बाद नजदीक थाना पहुँच कर प्रशासन की सलाह के बाद बगोदर थाना 15 मई को पहुंच कर अज्ञात अपराधियो के खिलाफ लिखित आवेदन दिया၊ आवेदन मिलने के बाद बगोदर पुलिस ने मामला दर्ज कर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया ၊जिसमें बगोदर सरिया इंस्पेक्टर आर एन चौधरी, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, सअनि रजनीश कुमार ,विजयकांत यादव सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे ၊ वहीं टीम के द्वारा दो अंतरराज्यीय गिरोह तथा तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया၊ घटना को लेकर बगोदर एसडीपीओ विनोद कुमार महतो ने मगंलवार को बगोदर थाना परिसर में पीसी कर बताया की अंतरराज्यीय गिरोह के द्वारा बीते 11 मई को  रिफाइन तेल से लदे ट्रक संख्या WB23 C7128 को अगवा कर लिया गया था၊ जिसका उद्धभेदन बगोदर पुलिस के द्वारा किया गया तथा सरगना के दो अपराधी मोहन कुमार सलैया थाना बरक्टठा जिला हजारीबाग व संदीप कुमार, गंणपांचो बरक्टठा जिला हजारीबाग तथा तीन धंधे बाज रंजीत कुमार साव, ब्लॉकरोड तिलैया, रंजीत कुमार गुप्ता और किशोर कुमार मिन्टु, ताराटांड विशुनपुर इन सभी अपराधियों को गिरफतार कर लिया ၊मोहन कुमार के घर से 1 लाख रूपये ओर अपराध में उपयोग एक कार तथा संदीप कुमार के घर से 83 हजार रुपये एक अपाची बाइक, और रंजित कुमार गुप्ता के यहाँ से स्विफ्ट कार बरामद कर लिया गया ၊ साथ ही ट्रक  में 1320 पेटी रिफाइन में 275 पेटी रिफाइन बरामद किया गया है ၊ बताया कि इन अपराधियो के द्वारा बगोदर, डुमरी, बरक्टठा सहित कई थानो में लुटकांड का मामले दर्ज हैं, तथा अपराधियो के द्वारा भी  घटना को स्वीकार किया गया हैं ၊

कार पर गोबर लीपकर तपती गर्मी में बना लिया इसे कूल

देश में क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है और सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल होने लग जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में गर्मी को मात देने के लिए क्रिएटिविटी का एक उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं जिसमें एक कार को गोबर से पूरी तरह लेपा गया है। यानी एक तरह से कार पर गोबर की कोटिंग कर दी गई है। कार की फोटो और फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वहीं पोस्ट पर एक कमेंट के मुताबिक कार रमणीकलाल शाह की है।         किसकी है यह कार: फेसबुक पोस्ट के मुताबिक शख्स का नाम रूपेश दास है। जिसने कार पर गोबर की कोटिंग का फोटो पोस्ट किया है। वहीं रुपेश ने फोटो पोस्ट करने के साथ ही एक कैप्शन लिखा है। रुपेश ने लिखा है- ‘मैनें गाय के गोबर का इससे बढ़िया प्रयोग कभी नहीं देखा है। 45 डिग्री के इस तापमान में अपनी कार को कूल रखने के लिए मिसेज सेजल शाह ने अपनी कार को गाय के गोबर से कवर किया है।’

कौनसी कार पर की गोबर की कोटिंग: जानकारी के मुताबिक जिस कार पर कोटिंग की गई है वो टोयोटा की लग्जरी सिडान कार Corolla Altis है, हालांकि ये पुरान मॉडल है। इस कार की शुरुआती कीमत करीब 16.45 लाख रुपए है।

पेयजलापूर्ति हेतु लगे हैण्ड पंप बने केवल हाथी के दांत , जमकर हुई झोल का खामियाजा भुगत रही प्यासी जनता



गिरिडीह ၊ एक ओर सरकार द्वारा जन सुविधाओं को ले पेयजल आपूर्ति के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर हैण्ड पम्प लगवाए गए हैं ,किंतु दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि इस तपती भीषण गर्मी में अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं ၊ जो हाथी के दांत बनकर रह गये हैं ,दिखाने के और जबकि खाने के और ၊              

                                                                         गौरतलब है कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति निश्चित किये जाने को ले जगह जगह हैण्ड पम्प लगवाये हैं ,आश्चर्यजनक तथ्य है कि इससे भले ग्रामीण जनता की प्यास नहीं बुझी हो , लेकिन संवेदक के अवश्य पौ बारह हो चुके हैं ၊ उन्होंने इन हैण्ड पंप के इन्स्टॉस्टॉलेशन में स्थानीय बाजार में उपलब्ध निम्नतम स्तर की सामग्री केस इन , बॉल्व इत्यादि जो लगाए हैं ၊ इस सम्बन्ध में एक चापाकल तकनीशियन ने रहस्योद्घाटन किया है कि केसिन की घटिया क्वालिटी के कारण वह कुछ ही दिनों में जमीन के अंदर सड़ जाते हैं , बॉल्व खराब हो जाते हैं ၊ बताया जा रहा है कि प्रखण्ड में  हैण्ड पंपों को लगाने हेतु भूमिगत बोरिंग भी निर्धारित मात्रा से कम तथा कम चौड़ी की गई है ၊ पूर्व एसडीएम श्री ज्ञान प्रकाश मिंज ने इस सम्बन्ध में बताया था कि यह कार्य पूर्व में ही कराये गए हैं , मैं क्या करूँ ၊ किंतु वास्तविकता यह है कि डुमरी प्रखण्ड में ही संवेदक ने अनियमितता नहीं बरती है , बल्कि जिले के कई स्थानों में इस मामले पर झोल ही झोल है ၊ मजे की बात है कि जिले के कई प्रखण्ड में एक ही संवेदक को हैण्ड पंप लगाने का कार्य सौंप दिया गया था ၊  कुछ ऐसा ही उदाहरण जिले के डुमरी प्रखण्ड में पारसनाथ रेल स्टेशन से लेकर इसरी बाजार चौक तक लोगों को देखने को मिल रहे हैं ၊ हावड़ा - नई दिल्ली बीजी लाईन पर अबस्थित  इस  मुख्य मार्ग के दोनों ओर स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जाने आने वाले लोग प्यास के मारे हलकान हो रहे हैं ၊ दूसरी ओर स्थानीय मुख्य व्यवसायिक केन्द्र होने के कारण लोगों की जमघट यहाँ लगी रहती हैं। भ्रष्ट मशीनरी के कोपभाजन का शिकार केवल डुमरी के ही ग्रामीण नहीं हैं , अपितु जिले के अन्य प्रखण्डों के अंतर्गत कई पंचायतों की स्थिति कमोबेश एक ही है ၊

Monday, May 20, 2019

अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बेरमो एसडीएम एवं एएसपी ने की छापेमारी , दुग्धा महामाया कोल फैक्ट्री को किया गया सील

*बोकारो*--

बोकारो । बेरमोअनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम रंजन एवं बेरमो एएसपी आर रामकुमार के नेतृत्व में चंदरपुरा प्रखंड के दुग्धा थाना अंतर्गत महामाया कोल ट्रेडिंग कम्पनी ज़हरगढ में छापामारी अभियान चलाया गया । जिसमें कोयले का सही कागजात नही दिखा पाने के कारण कोल फेक्ट्री को सील कर दिया गया । बेरमो अनुमण्डल पदाधिकारी श्री प्रेम रंजन एवं एएसपी श्री आर राम कुमार ने बताये की गुप्त सूचना के आधार पर युक्त फेक्ट्री में छापामारी एवं औचक जाँच अभियान चलाई गई ।जाँच में फेक्ट्री के कर्मीयों द्वारा कोयला के श्रोत के बारे में स्पष्ट जानकारी एवं कागज पेस नहीं कर पाए साथ ही चिमनी का भी  इस्तेमाल नहीं हो रहा था । जिस कारण फिलहाल फेक्ट्री को सील कर दिया गया है । कहे कि फेक्ट्री में पाये गए कोयला के स्टॉक की जाँच एवं अन्य काग़ज़ातों की जाँच खनन निरीक्षक बोकारो के द्वारा करवाई जा रही है ।जाँच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यहाँ रखे गए कोयला बैध है या अवैध । जांच की प्रक्रिया पूरी होने तक सील की गई यह कोल फेक्ट्री दुग्धा थाना प्रभारी के निगरानी व देख रेख में रहेगी ।

फोटो ।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...