Saturday, March 14, 2020

छेड़खानी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी जी दोषियों को छोड़ना मत




धनबाद में बीकॉम की छात्रा ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि एक लड़का उसे बर्बाद करने की धमकी देता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है. वहीं उसने पीएम से मामले में न्यान की गुहार भी लगाई है.


धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ लोअर चौथाई कुली की रहनेवाली बीकॉम की छात्रा अंजली ने अपने घर के किचन में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें एक लड़के के परेशान करने की बात कही गई है. सुसाइड नोट में छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है.देखें पूरी खबरझरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ चौथाई कुली के रहने वाले नकुल प्रसाद यादव की बेटी अंजली ने घर के किचन में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. अंजली बीकॉम की छात्रा थी. परिजनों ने सुबह जब किचन का दरवाजा खोलना चाहा तो नहीं खोल पाए. जिसके बाद लोगों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अंदर का मंजर देख उनके लोगों के होश उड़ गए. अंजली किचन में अपने दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से झूल रही थी. जिसे आनन-फानन में फंदे से उतारकर उसे झरिया के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे धनबाद जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई


सुसाइड नोटमौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ हैसुसाइड नोट में अंजलि ने लिखा है कि 'मैं अंजली कुमार यादव आज सुमित कुमार यादव के कारण आत्महत्या करने जा रही हूं. वह मुझे रोज परेशान करता है और मेरा जीना मुश्किल कर रखा है और वह मुझे रोज धमकी देकर बर्बाद करने की बात कहता है. सुमित और मेरी बात की रिकॉर्डिंग भी फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी देता है. उसकी दीदी रेणुका भी मुझे उसे बहुत गाली देती है.' अंजली ने लिखा कि सुमित उसे रोज ब्लैकमेल करता रहता है और शादी के लिए दबाव बनाता है ऐसा नहीं करने पर फोटो और रिकॉर्डिंग फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी भी देता है. अंजली ने अपने सुसाइड लेटर में लिखा कि उसने पुलिस को सारी बात देने के बाद सुमित को यह बात भी बोली कि वह उसे ज्यादा परेशान नहीं करे नहीं तो वह पुलिस को कंप्लेन कर देगी, लेकिन सुमित ने कहा कि पुलिस की उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है. इसके बाद अंजली ने लिखा कि वह सुमित के कारण ही आत्महत्या कर रही है ुसने पीएम मोदी से अपील की है कि उसे इंसाफ दिलाएं. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नागपुर के अस्पताल से फरार हुए पांच संदिग्धों में से तीन लौटें, वार्ड के बाहर पुलिस तैनात





मुंबई। भारत में कोरोनावायरस के कई मामले सामने आने के बाद से ही मरीजों को अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसी बीच नागपुर के मेयो अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे 5 कोरोना वायरस के संदिग्धों में से तीन वापस आ गए हैं। अब इनके वार्ड के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। इसके बारे में जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक एस सूर्यवंशी ने कहा था कि इनमें से एक का वायरस के लिए परिणाम नेगिटिव आया था। हालांकि, अभी बाकी लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इन सभी का पता लगाएंगे और वापस अस्पताल में लाया जाएगा। 

गुड न्यूज़: क्या खत्म हो जाएगी दो दो घंटों की बिजली की आंख मिचौली!नहीं काटी जाएगी छः घंटे बिजली!!





रांची। डीवीसी के भुगतान के लिए चल रही बिजली कटौती के बीच झारखंड बिजली वितरण निगम ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को 400 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। कोषागार के जरिए फंड ट्रांसफर करने के बाद जेबीवीएनएल ने डीवीसी से बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि समझौते के मुताबिक जेूबीवीएनएल ने फौरी तौर पर तय राशि का भुगतान कर दिया है। ऐसे मेें डीवीसी भी तत्काल लोड शेडिंग और कटौती बंद कर आपूर्ति को तत्काल नियमित करे।

डीवीसी ने नवंबर 2019 तक बकाया मद में झारखंड बिजली वितरण निगम पर 4955 करोड़ रुपये का दावा ठोका है। उधर बकाया भुगतान की प्रक्रिया आरंभ किए जाने के बाद भी डीवीसी ने शुक्रवार को बिजली कटौती समाप्त नहीं की थी। शुक्रवार को भी धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और बोकारो के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग त्रस्त रहे। जगह-जगह इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी हुए।किन्तु डीवीसी द्वारा अभी भुगतान प्राप्ति अथवा प्रत्युत्तर की प्रतीक्षा बाकी है।

बढ़ रही हैं पत्रकारों पर हमले,लिलौरी मंदिर के समीप मारपीट में बेरमो के पत्रकार घायल,कतरास थाने में लिखित आवेदन पर मामला दर्ज




कतरास थाने में लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कतरास पी एस केस नंबर 76/2020

#धनबाद । कतरास के माँ लिलौरी मंदिर में पूजा करने के बाद एक शादी समारोह से लौटने के क्रम में करीब दो दर्जन लोगो ने मारपीट कर बांध कथारा के एक अखबार के पत्रकार पप्पू चौहान के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पूर्व बोकारो जिले के नवाडीह में पत्रकार के साथ घटना घटी जिसमें पुलिस अधिकारी ने धौंस दिखाते हुए दैनिक हिंदुस्तान के संवाददाता को अपनी चपेट में लिया। उधर धनबाद में घायल पत्रकार ने कतरास पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।समाचार लिखे जाने तक घायल पत्रकार का इलाइज निचितपुर अस्प्ताल में चल रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कई टाके लगे है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू चौहान पत्नी के संघ कतरास लिलौरी स्थान मंदिर से शादी समारोह से लौट रहे थे ।तभी मुख्य सड़क से पूर्व एक बारात पार्टी के सदस्यों ने तू तू मैं मैं करते हुये धक्का मुक्की व लाठी डंडा से मारपीट शुरू कर दी। लोगो ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिये जिसमें पप्पू को सर के अलावे शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। डॉक्टर ने बताया कि घायल को कई टाके लगे है।पत्रकार का वाहन जाइलो सांख्य जे एच् 01 बी ए -4181 को भी  ता। मारपीट करने वाले लोग शिफ्ट डिज़ायर संख्या जे एच् 10 बी के 8208 पर सवार थे।मारपीट के दौरान अन्य लोगो ने भी मारपीट की।समाचार लिखे जाने तक कतरास पुलिस घायल का व्यान लेने निचितपुर अस्प्ताल पहुचे है।मारपीट करने वाला का नाम शाहिद बताया जा रहा है।

Friday, March 13, 2020

कनाडा के PM की पत्नी कोरोना संक्रमित, 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे ट्रूडो




कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो को कोरोना वायरस हुआ है. गुरुवार को उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाई गई हैं. जिसके बाद जस्टिन ट्रूडो को सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है. कनाडाई प्रधानमंत्री अब 14 दिन तक घर में ही रहेंगे और डॉक्टरों की निगरानी में ही काम करेंगे.

शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की गई है. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ठीक हालात में हैं और उनमें कोरोना वायरस के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं.

सोफी ट्रूडो को भी अगले 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा और उनका ट्रीटमेंट जारी रहेगा. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री को उनसे अलग घर में ही निगरानी में रखा जाएगा.


कनाडा में बढ़ते कोरोना वायरस के असर की वजह से बीते दिनों ही प्रधानमंत्री ने घर से काम करना शुरू कर दिया था. जस्टिन ट्रूडो लगातार अपने घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी बैठकें ले रहे हैं. शुक्रवार को जस्टिन ट्रूडो देश को संबोधित करेंगे और कोरोना वायरस पर ताजा जानकारी देंगे.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के दुनिया में अबतक करीब डेढ़ लाख केस सामने आ चुके हैं. कनाडा में अबतक 138 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिन्हें निगरानी में रखा जा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से कनाडा में अभी एक ही मौत हुई है.

अगर दुनियाभर की बात करें तो अबतक दुनिया में 4960 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है. जबकि करीब डेढ़ लाख से अधिक पॉजिटिव केस पाए गए हैं. भारत में भी इस वायरस का असर बढ़ रहा है और अब तक 75 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. इस वायरस की वजह से भारत में अब तक एक मौत हुई है.

Thursday, March 12, 2020

अंजनी हत्याकांड की परतें अब उधेड़ी जाएंगी, मामला दहेज हत्या का


राजेश मेहता।
#कोडरमा।
अंजनी हत्या काण्ड को लेकर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी कोडरमा , अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त गोपनीय शाखा में आवेदन।ज्ञात हो कि अंजनी देवी की शादी हुए मात्र 10 महीने ही हुए थे और 2 मार्च 2020 को उनके ससुराल वालों ने इसकी हत्या कर दी। अंजनी के माता पिता का कहना है कि दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही उनका देवर का भी का इसके प्रति बुरा नजर था। और घटना स्थल पर आपत्तिजनक कई सामान भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया ।जिससे जाहिर होता है कि अंजनी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई ।इसकी सूचना ट्विटर के माध्यम से रणधीर कुमार राणा के द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया। जिनको संज्ञान में लेते हुुए डीसी और एसपी कोडरमा को जांच के आदेश दिए गए।पर अभी तक कुछ खुलासा नहीं हो पाया। परिजन के द्वारा मरकच्चो थाना में कांड संख्या 13/2020 के साथ शिकायत दर्ज किया गया। परन्तु 9 दिन में प्रशासन के द्वारा मात्र एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव , समाजसेवी राजकुमार पासवान, रणधीर कुमार राणा, राजेश राणा, चंदन मोदी उपस्थित थे।

गोड्डा पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी सह समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया




आज दिनांक-12.03.2020 को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया! अपराध गोष्टी समीक्षा के क्रम में सभी पुलिस निरीक्षक/थाना/ओoपीo प्रभारी एवं सभी कार्यालय प्रभारी द्वारा माह में किये गए कार्यो की समीक्षा की गयी तथा सभी थाना/ओ0पी0 को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने थाना के सभी बैंक प्रबंधक से संपर्क स्थापित कर बैंकों/ए0टी0एम0 की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखें, साईबर क्राइम पर फोकस, नये यातायात नियमों का अनुपालन, लंबित कांड, वारण्ट, पासपोर्ट , चरित्र , का निष्पादन में तेजी लाने तथा डायल 100 गोड्डा के कार्यो की समीक्षा, CCTNS के तहत सभी Online FIR को भरना, ट्रायल कांड की समीक्षा, हाईवे पेट्रोलिंग, अवैध जुआ, अवैध शराब एंव जिला/राज्य/अन्तर्राजीय जिला के अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा । जिसमें NBW के निष्पादन, अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी एवं समय समय पर वाहन चेकिंग लगाकर काले शीशे का फिल्म उतरवाना सुनिश्चित करेंगे, हाट बाजार में लगने वाले वाहनों को पार्किंग में लगवाएंगे, मोटरसाइकिल में डबल लॉक लगवाने हेतु प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे तथा इसका दृढ़तापूर्वक अनुपालन करनें का निर्देश दिया गया । जिला अंतर्गत चल रहे अवैध बालू एवं कोयला के उत्खनन तथा परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु DMO/DTO को सहयोग करने का निर्देश दिया गया तथा अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। थाना में जप्त बालू/गिट्टी/कोयला को नीलामी कराने हेतु न्यायालय के माध्यम से प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने थाना क्षेत्र के हाट बाजार/भिड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्ती (Foot Petroling) करायेंगे, जिससे पुलिस के कार्य को प्रभावी बनाने एंव पुलिस के प्रति जनता पर विश्वास को बढाया जा सकेगा। अपने-अपने थाना के चेम्बर को ठीक-ठाक करने एवं थाना परिसर का साफ़-सफाई करना सुनिश्चित करायेंगे। थाना की ओर से गुजरने वाले राहगीरों के लिए थाना गेट के सामने 2-2 घड़े में ठंडा शीतल जल की व्यवस्था करेंगे। साथ ही थाना में आने वाले फरियादियों को बैठाकर उनको ठंडा शीतल जल पिलायेंगे तथा उनकी समस्याओं को ठीक से सुनने के पश्चात अग्रतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...