Saturday, March 14, 2020

बढ़ रही हैं पत्रकारों पर हमले,लिलौरी मंदिर के समीप मारपीट में बेरमो के पत्रकार घायल,कतरास थाने में लिखित आवेदन पर मामला दर्ज




कतरास थाने में लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कतरास पी एस केस नंबर 76/2020

#धनबाद । कतरास के माँ लिलौरी मंदिर में पूजा करने के बाद एक शादी समारोह से लौटने के क्रम में करीब दो दर्जन लोगो ने मारपीट कर बांध कथारा के एक अखबार के पत्रकार पप्पू चौहान के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पूर्व बोकारो जिले के नवाडीह में पत्रकार के साथ घटना घटी जिसमें पुलिस अधिकारी ने धौंस दिखाते हुए दैनिक हिंदुस्तान के संवाददाता को अपनी चपेट में लिया। उधर धनबाद में घायल पत्रकार ने कतरास पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।समाचार लिखे जाने तक घायल पत्रकार का इलाइज निचितपुर अस्प्ताल में चल रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कई टाके लगे है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू चौहान पत्नी के संघ कतरास लिलौरी स्थान मंदिर से शादी समारोह से लौट रहे थे ।तभी मुख्य सड़क से पूर्व एक बारात पार्टी के सदस्यों ने तू तू मैं मैं करते हुये धक्का मुक्की व लाठी डंडा से मारपीट शुरू कर दी। लोगो ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिये जिसमें पप्पू को सर के अलावे शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। डॉक्टर ने बताया कि घायल को कई टाके लगे है।पत्रकार का वाहन जाइलो सांख्य जे एच् 01 बी ए -4181 को भी  ता। मारपीट करने वाले लोग शिफ्ट डिज़ायर संख्या जे एच् 10 बी के 8208 पर सवार थे।मारपीट के दौरान अन्य लोगो ने भी मारपीट की।समाचार लिखे जाने तक कतरास पुलिस घायल का व्यान लेने निचितपुर अस्प्ताल पहुचे है।मारपीट करने वाला का नाम शाहिद बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...