*
दिल्ली।पुलिस ने ओखला के जामिया नगर इलाके से एक दंपति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, दोनों के संबंध आईएसआईएस से हैं। इन पर आरोप है कि, यह कपल एंटी सीएए प्रदर्शनों को भी हवा दे रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ा अफगानिस्तान में सक्रिय आईएसकेपी के कुछ संदिग्धों के साथ मिलकर दिल्ली में सीएए की आड़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटा था। दंपति की पहचान श्रीनगर के जहांजेब सामी और हिना बशीर बेग के रूप में हुई है।
*स्पेशल सेल ने इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस आतंकी संघठन से संबंध रखने के आरोप में दो संदिग्ध आतंकी को हिरासत में लिया है। ये आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ा हुआ है। दोनों को रविवार सुबह जामिया नगर, ओखला से हिरासत में लिया है। संदिग्धों में जहान जैब सामी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग है। आरोप है कि ये दोनों संदिग्ध आतंकी अफगानिस्तान में बैठे ISKP टेरर ग्रुप के आतंकियों के सम्पर्क में थे।*

No comments:
Post a Comment