Wednesday, March 10, 2021

धनबाद के शंकर रवानी होंगे राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित घरेलू हिंसा वीडियो कॉन्फ्रेंस में पैनलिस्ट




धनबाद।
 राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली द्वारा 12 मार्च 2021 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में  महिला हिंसा रोक पर कार्यरत संस्था झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी को पैनलिस्ट सदस्य के रूप में आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार के संयुक्त सचिव ए अशोली चलाई ने पत्र देकर श्री रवानी को दी है।पत्र में श्री चलाई ने कहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने घरेलु हिंसा ,महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, इस संबंध में आयोग द्वारा 18 जनवरी 2021 बैठक के दौरान आये बिन्दुओ पर चर्चा प्रारम्भ किया है, 12 मार्च को आयोजित कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य कानून की स्थिति की समीक्षा और विश्लेषण करना है और व्यवहार संशोधन के लिए समेकित रिपोर्ट तैयार करना है,ताकि घरेलु हिंसा रोक पर कानून प्रभावी ढंग से काम कर सके।झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट पिछले दस वर्षों से धनबाद जिला में घरेलू हिंसा एवं महिला हिंसा रोक पर काम कर रही है।

व्याख्याता घोटाला : CBI ने रांची महिला कॉलेज में रेड मार महिला प्रोफेसर को लिया हिरासत में



रांची।
 सीबीआई की टीम ने मंगलवार को रांची महिला कॉलेज में छापा मार अंग्रेजी की प्रोफेसर ममता केरकेट्टा को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि 2008 में हुए व्याख्याता घोटाले मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें ममता का भी नाम था
ये रेड 2008 में हुई शिक्षक नियुक्ति मामले में की गई है। सीबीआई ने पूर्व में आरोप पत्र दाखिल किया था। सीबीआई के आरोप पत्र पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। सीबीआई ने आरोप पत्र में लिखा था कि JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद ने व्याख्याता नियुक्ति से संबंधित मेरिट लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी ग्लोबल इंफॉर्मेटिक्स को दी थी। इसके बाद ही मेरिट लिस्ट में छेड़छाड़ करते हुए कई अयोग्य अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करा दिया गया था।
सीबीआई ने 30 सितंबर 2019 को 69 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। इनमें 59 व्याख्याता शामिल हैं। यह नियुक्ति घोटाला 2008 में हुआ था। JPSC ने 745 लेक्चरर पद के लिए जेट परीक्षा आयोजित की थी। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। कॉपी पर ओवरराइट कर अंक बढ़ाकर व्याख्याता बनाया गया था।



Saturday, February 20, 2021

साइबर ठगी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, 9 लाख नगद, कार, मोबाइल, एटीएम, पासबुक बरामद




धनबाद।
 साइबर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है. पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 9 लाख नकद समेत कार, मोबाइल व अन्य समान पुलिस ने बरामद की है.

साइबर डीएसपी सौरभ लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े साइबर अपराधी पंकज दा और भागीरथ दत्ता दोनों मिलकर साइबर ठगी के जरिए अर्जित पैसों को उनके ठिकाने तक पहुंचाया करते थे. पुलिस पिछले कई दिनों से इनकी छानबीन में लगी थी.

पुलिस की टीम ने पंकज दा को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड से गिरफ्तार किया है. जीटी रोड स्थित एक एटीएम से इसके द्वारा पैसे की निकासी की जा रही थी. पंकज दा की निशानदेही पर पुलिस ने जामताड़ा में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने भागीरथ दत्ता को गिरफ्तार किया है

भागीरथ ने पुलिस को पूछताछ के क्रम में बताया कि वह जामताड़ा के सोनवाद के रहने वाले नितेश के पास पैसे पहुंचाया करता था. पुलिस ने नीतेश के आवास पर भी छापेमारी की. इस दौरान नितेश मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने यहां से 9 लाख रुपए बरामद किये हैं.

नितेश के पिता शंकर दा पैसे से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दी, जिसके बाद पुलिस रुपये जब्त कर थाना ले आई है. पुलिस ने नगदी के साथ-साथ एक कार, एक बाइक के अलावे पासबुक व एटीएम भी इन दोनों के पास से बरामद की है.

Monday, February 8, 2021

दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बालिग होने तक अलग रहने पर हुईं राजी





धनबाद।
धनबाद में दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में शादी रचा ली है. इसमें से एक की उम्र 14 साल और दूसरी की उम्र 13 साल है. इनमें से एक लड़की ने लड़के की तरह दूसरी की मांग में सिंदूर भरा और शादी करने की बात कही.

धनबाद: शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां दो नाबालिग सहेलियों ने मंदिर जाकर आपस में शादी रचा ली और परिवार से अलग रहने की ठान ली. इनकी उम्र मजह 14 साल और दूसरी 13 साल की है. पुलिस ने फिलहाल इन दोनों को अपने-अपने परिवार के पास रहने को भेज दिया है.

जानकारी देते एएसआई
दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में रचाई शादी
दोनों में लड़कियों में एक न सिर्फ लड़कों की तरह हेयर स्टाइल रखती है बल्कि कपड़े भी लड़कों की तरह की पहनती है. इनका कहना है कि दोनों बचपन से ही एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करती हैं और एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकती हैं. लड़कियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इन्होंने घर से भागकर एक मंदिर में शादी रचा ली और पास के ही एक झोपड़ी में रहने लगीं. इस बीच दोनों अपने एक फ्रेंड से भी मदद लेना चाहती थी, लेकिन ऐसा मामला देख उसके फ्रेंड ने मदद करने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों अपने-अपने घर वापस आ गईं

इनकी हरकत से परेशान परिजन
जब लड़की के परिजनों ने उसकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद तत्काल दोनों परिवार के लोग उन्हें लेकर सरायढेला थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को धनबाद महिला थाना के हवाले कर दिया. थाने में बैठी 14 वर्षीय लड़की मीडिया के हर सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए कहती है, 'अभी वह दोनों नाबालिग हैं, जब बालिग हो जाएंगी तो वह अपनी पत्नी को उसके घर से ले आएगी और अपने साथ ही रखेगी. इस बीच अगर उसके घर वालों ने कोई ज्यादती की तो उसी वक्त उसे अपने साथ ले जाएगी. लड़कियों के परिजन दोनों की हरकत से हतप्रभ हैं और इनके इस रिश्ते को किसी भी कीमत पर अपनाने को तैयार नहीं हैं.

Saturday, February 6, 2021

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान की विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यकारिणी गठित,प्रखंड अध्यक्ष बने शंकर सोनी



 श्री प्रसाद सोनी।

हजारीबाग।
विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित विष्णुगढ़ राम मंदिर (बिष्णुगढ़) में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकाश एवम शोध संस्थान की बैठक शनिवार को की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अवदेश बर्मन व संचालन मधुसूदन स्वर्णकार ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रसाद सोनी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर अतिथियों को माल्यार्पण किया गया। श्री प्रसाद ने कहा कि समाज में अनेक तरह की कुरीतियाँ मौजूद है। हम सबको मिलकर इन कुरीतियों को दूर करना है। 


इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, महिला सशक्तिकरण आदि मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।  इस मौके पर प्रखंड कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी,उपाध्यक्ष अयोध्या बर्मन, हीरालाल सोनी(अचलजामु) महासचिव जीवन कुमार सोनी,सचिव-राजेश कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार बर्मन मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शंकर सोनी,अवदेश बर्मन, जयवीर बर्मन, तिरवेनी स्वर्णकार,सुरेश बर्मन, तिरलोकी स्वर्णकार,जीतन स्वर्णकार,रोहित सोनी,विशेश्वर सोनी, सोनी,राजेश सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

अब और नहीं सहा जाता.....लिखकर पिता पुत्र डॉक्टर ने कर ली खुदकुशी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र में एक डॉक्टर पिता और बेटे ने आत्महत्या कर ली है. पिता और पुत्र दोनों पेशे से डॉक्टर थे और पुलिस को 3 सुसाइड नोट बरामद हुए हैं. बेटे के शव के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ हैं, जिसमें एक में लिखा है, 'अब सहा नहीं जाता'.  

बताया जा रहा है कि लखनऊ के विभूति खंड में बाप-बेटे दोनों साथ रहते थे. एक ही घर के अलग-अलग कमरे में पिता और बेटे की लाश बरामद हुई है. माना जा रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है. मामला विभूति खंड थाना क्षेत्र के विभव खंड का है. 75 साल के माधव कृष्ण तिवारी और उनके बेटे गौरव तिवारी (46) ने आत्महत्या की है. मृतक माधव कृष्ण तिवारी रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारी थे, जबकि डॉक्टर गौरव तिवारी की पोस्टिंग रायबरेली के पशु चिकित्सालय में थी.

पुलिस ने मृतक गौरव तिवारी के पास से 3 सुसाइड नोट मिले हैं, किन्तु मृतक पिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बेटे के सुसाइड नोट में लिखा था कि, 'अब और सहा नहीं जाता.' पुलिस ने पिता और बेटे के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

Friday, February 5, 2021

श्री 108 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का प्रथम वर्षगांठ मनाया गया



श्री प्रसाद सोनी।
हजारीबाग।
जिले केवविष्णुगढ़ प्रखंड में 108 कुंडिय विराट गायत्री महायज्ञ के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर हर्षोल्लास के साथ  पदयात्रा निकाली गई।
जिसमें तैलिक वैश्य धर्मशाला से आरंभ कर अखाड़ा चौक,नीचे गोला चौक , बोलिया गंज,तेली मोहल्ला,अम्बेडकर चौक,हॉस्पिटल चौक,रमुआ, सात माईल तक  नगर भ्रमण कर पुनः तैलिक धर्मशाला मे आए और वह गोष्ठी मे तब्दील हुई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।


वहीं इस कार्यक्रम में पूरन प्रसाद ,देवानन्द गुप्ता ,केदार साव, बजरंग दल जिला सत्संग प्रमुख वरूण कुमार, जिला परिषद् सदस्य मध्य भाग यशोदा देवी, बबिता देवी विनोद साव ,नकुल महतो ,विजय साव ,गिरजा साव ,सोसान्क शेखर विशाल कश्यप ,रवि साव महावीर साव शंकर साव, पुष्पा देवी समेत कई लोग शामिल थे

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...