रांची 16 दिसंबर 2018 ၊
ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन राँची जिला द्वारा आज शाम 5 बजे अल्बर्ट एक्का चौक से सर्जन चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।16 दिसंबर 2016 को बूटी बस्ती में हुए बहुचर्चित निर्भया हत्याकांड के दो साल बीत जाने के बाद भी उससे इंसाफ नहीं मिलने पर अल्बर्ट एक्का चौक रांची में जन श्रद्धांजलि का आयोजन मोमबत्तिया जला कर किया। . इस मौके पर सदस्यों ने दिल्ली की निर्भया को भी श्रद्धांजलि दी।इस जन श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मेहुल मृगेन्द्र ने कहा कि महिलाओ और बच्चों पर बढ़ रहे है अपराध। रांची निर्भया के हत्यारे, घटना के दो साल बाद भी सिर्फ आश्वासन दे रही है पुलिस और सरकार। दो साल से निरंतर निर्भया के इंसाफ के लिए Aisf ने संघर्ष किया है और आगे भी करेगे। Aisf के प्रदेश सचिव लोकेश आनंद ने कहा कि आज अगर दोषियों को पकड़ा नहीं गया तो उनका मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में भी वे ऐसी घटनाओ को अंजाम दे सकते है। राँची Aisf जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है, बूटी बस्ती में रहकर बीटेक की पढ़ाई करने वाली छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. लेकिन अब तक इस हत्याकांड का खुलासा न तो तो रांची पुलिस, ना सीआइडी और ना ही सीबीआइ ही कर पायी है. हमे निर्भया के लिए इंसाफ चाहिए।इस मौके पर Aisf की मनीषा सिंह ने कहा कि [महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध शर्मनाक है ,आश्वाशन नहीं हमें न्याय चाहिए सरकार और प्रशाशन झूठी है ।आज देश में नारी सुरक्षित नहीं है। पुलिस और सरकार महिलो के खिलाफ हो रहे अत्याचारो को लेकर विफल है। निर्भया को इंसाफ कब मिलेगा। आज हमारी श्रधांजलि उन सबी महिलो और बच्चों के लिये है जिनके साथ हिंसा हुई है और जिनकी हत्या कर दी गयी है।
इस मौके पर AISF के प्रदेश अध्य्क्ष मेहुल मृगेन्द्र , प्रदेश सचिव लोकेश आनंद , रांची जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह, अनीश अंशुल , अमन कुमार , कौसल सिंह , मनीष सिंह, जूही कुमारी , अनिकेत चौधरी, सन्देश सिंह, यश प्रकाश , कौशिक चौहान , अंकित बाखला और अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे၊ उपरोक्त जानकारी मेहुल मृगेन्द्र ,प्रदेश अध्य्क्ष ,ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन झारखंड ने दी ၊
No comments:
Post a Comment