रामगढ़ । उरीमारी थाना अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास सुबह तांडव मचाते हुए अपराधियों ने निशि पांडे समर्थक संजीव सिंह बघेल उम्र 40 वर्ष को गोली मार दी।घटना सुबह करीब 8 बजे की है,गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल संजीव सिंह बघेल को राँची रेफर किया गया जहाँ उनकी मौत हो गया।बताया जाता है कि संजीव सिंह बघेल अपनी टाटा सफारी गाडी नंबर Jh 01एवाई 8623 से अपने बच्चे को स्कूल डीएवी स्कूल उरीमारी छोड़ने सुबह गए हुए थे ।जब वापस लौट रहे थे कि इसी बीच डीएवी स्कूल मोड़ के पास अपराधियों ने तडातड गोलियो की बौछार कर दी। गाड़ी के हर तरफ गोलियाँ मारी गई है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने करीब 7 से अधिक गोलियां चलाई।पुलिस ने घटना स्थल से गोलियो का 6 खोखा भी बरामद किया है। जबकि 4 जिंदा गोली भी मिली।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग,रामगढ जिला के कई थानों की पुलिस उरीमारी पहुंच गई।रामगढ एसपी ,पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।डीआइजी पंकज कंबोज हजारीबाग एस पी सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी के भी पहुंचने की खबर है।पुलिस गैंगवार सहित हर पहलू पर जांच कर रही है ।संजीव सिंह बघेल मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं । पीछले कई वर्षो से पोडा गेट सयाल में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस ने एक बलेरो भी बरामद किया है । गौरतलब रहे कि पिछले वर्ष भी दिसंबर माह में ही निशि पांडे के एक और समर्थक राजू चौधरी की भी अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इधर घटना के विरोध में लोगो जाम सहित बाजार बंद आंदोलन के लिए सड़क पर उतर गए हैं । वहीं पुलिस घटना के बाद भुरकुंडा सयाल उरीमारी सहित कई जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...
No comments:
Post a Comment