Monday, February 25, 2019
जब छत्तीसगढ़ से युवती पहुंची अपने प्रेमी की शादी रुकवाने, युवक पर FIR दर्ज
जमशेदपुर ၊ छत्तीसगढ़ की एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ काफी समय से शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है ၊ मजे की बात है की युवती उस दिन शहर के सिद्धगोड़ा थाना अंतर्गत उक्त युवक के निवास पर पहुंची, जब शादी की शहनाइयां बजने वाली थी और युवक किसी दूसरी लड़की से शादी की तैयारियां कर रहा था ၊ युवती ने अपने प्रेमी मुकेश पर उसके साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर शादी रुकवाने का प्रयास किया ၊ इस संबंध में उक्त युवती ने अपनी आपबीती का वर्णन करते हुए जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई ၊ किंतु जब पुलिस उक्त युवक के घर पर पहुंची तो घर में ताला लगा था,घर के सभी लोग फरार थे ၊ युवती का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में जब B.Ed की पढ़ाई कर रही थी उस समय उसकी जान पहचान मुकेश से हुई जो वहां रहकर अध्ययन कर रहा था ၊ मेलजोल आगे बढ़ने पर दोनों में प्रेम के प्रवान चढ़े ၊ युवती से शादी करने का झांसा देकर युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया ၊ लेकिन जब भी शादी करने की बात आती तो वह टाल जाता ၊ इसी तरह टालमटोल करते करते समय बीतता गया ၊ इस बीच दोनों की कई बार भेंट हुई ၊ अब जब रविवार को उक्त युवक की विवाह की तैयारियां की जा रही थी, युवती बेधड़क जमशेदपुर पहुंच गई और उसने शादी रुकवाने का प्रयास किया ၊ उधर सिद्धगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि घर में कोई नहीं था, घर में ताला बंद था किंतु आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मिलने पर ही पता चलेगा कि उसने शादी की है या नहीं ၊ उधर युवती रात भर जमशेदपुर शहर में इधर से उधर भटकती रही ၊ जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यालय में पहुंचने के बाद यह मामला सामने आया ၊ उधर युवती के घर वाले परेशान थे कि युवती कहीं आत्महत्या ना कर ले ၊ फिलहाल युवक और उसके परिजनों का पता नहीं है ၊
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...
No comments:
Post a Comment