Thursday, May 30, 2019

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी

 दिल्ली में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है और इसमें शामिल होने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी न्योता भेजा गया है.

कथित रूप से बीजेपी ने उन लोगों के परिजनों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है जो पश्चिम बंगाल में कथित रूप से राजनीतिक हिंसा में मारे गए.

बीजेपी ने दावा किया है कि राजनीतिक हिंसा में उसके 54 कार्यकर्ता मारे गए. ममता बनर्जी ने इसका खंडन किया है.

ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह लोकतंत्र के उत्सव मनाने वाला महत्वपूर्ण मौक़ा होता है, न कि किसी राजनीतिक दल द्वारा इसकी गरिमा घटाने वाला

अपने बयान को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, "बधाई, नए प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी. मेरी योजना संवैधानिक न्योते को स्वीकार करने और शपथ ग्रहण समारोह में जाने की थी. हालांकि अंतिम क्षण में मैं देख रही हूं कि मीडिया में ऐसी ख़बरें आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि बीजेपी दावा कर रही है कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 54 लोग मारे गए हैं. ये पूरी तरह झूठ है."

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...