रांची। भाजपा में शामिल होने के लिए पहुँचे झामुमो नेता और राँची स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के मालिक शशि भूषण मेहता के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही जमकर मारपीट हुई। गुरूवार को तय कार्यक्रम के अनुसार शशि भूषण मेहता अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने हरमू में पार्टी दफ्तर पहुंचे थे । पहले से ही यहां पर विरोध कर रहे सुचित्रा मिश्रा के बेटे आशुतोष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, ललिता पांडे भी जमे हुए थे। इन लोगों ने मंच पर आकर हंगामा किया और भाजपा और शशि भूषण मेहता के समर्थकों के साथ जम कर हाथापाई की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान अभिषेक मिश्रा और आशुतोष मिश्रा को मेहता के कई समर्थकों ने मंच से नीचे फेंक दिया। इससे दोनों को चोट आई है। बताते चलें कि शशि भूषण मेहता के पार्टी में शामिल होने के हंगामे को लेकर पुलिस और प्रदेश स्तर के नेताओ को पहले से ही जानकारी थी।
बताते है कि जेएमएम ने दागी शशिभूषण मेहता को बाहर का दिखा दिया था। शशिभूषण रांची के सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड का कथित आरोपी है और अभी तक झामुमो का नेता बना फिर रहा था। मगर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने उन्हे पार्टी से निकल दिया । वहीं जेएमएम से निकाले गए दागी शशिभूषण को भाजपा ने अपनाने में देरी नहीं की। इस बात से निर्भीक पार्टी ने बाकायदा मिलन समारोह आयोजित कर सार्वजानिक रूप से जनता के विलेन को पार्टी का हीरो बनाने का मन बना लिया । उधर सुचित्रा मिश्रा के परिजन लगातार 'पार्टी विद डिफरेंस' यानी बीजेपी नेताओ से शशिभूषण को शामिल ना करने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन मजाल जो भाजपा धन के शशिभूषण को ना कह दे। बहरहाल भाजपा में ये पहली बार नहीं है, जब आपराधिक छवि के नेताओ की एंट्री को लेकर चर्चा है।

No comments:
Post a Comment