अदालत में मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी जानिए कोर्ट में क्या-क्या हुआ...
--अदालत की सुनवाई शुरू हुई तो अदालत ने केंद्र और राज्य दोनों की इकाईयों को पीड़ितों और उनके परिवार से निजी रूप से मिलने के लिए कहा। अदालत ने कहा कि समय आ गया है कि लोगों में विश्वास पैदा किया जाए।
*--जस्टिस मुरलीधर ने आगे कहा कि समय आ गया है कि हम लोगों को बताएं कि जेड -अदालत ने कहा कि वह चाहती है कि वकील जुबैदा बेगम इस मामले में एमिकस बनें।
--जस्टिस मुरलीधर ने आगे कहा कि हम अपनी आंख के सामने शहर में दूसरा 1984 नहीं होने दे सकते।
अदालत ने आगे कहा कि वो विचार कर रही है कि कैसे जब शख्स जो परेशानी में है पुलिस को कॉल करता है तो उसे तुरंत रिस्पॉन्स मिले और मदद उस तक पहुंचे। इस पर राहुल मेहरा ने सरकारी अस्पतालों में हेल्प डेस्क बनाने के लिए कहा।
--अदालत इस मामले पर एक रात्रि मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का सोच रही है ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
--अदालत ने लोगों के अंतिम संस्कार के समय भी उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है।
--अदालत ने सभी जिलों के कानूनी सेवा केंद्रों पर 24x7 की हेल्प डेस्क बनाने के भी निर्देश दिए। अदालत ने जुबेदा बेगम को एमिकस नियुक्त किया है। उन्हें दिल्ली सरकार एक नंबर मुहैया कराएगी जिससे लोगों को मदद मिल सके।
--बेघर लोगों को उचित शेल्टर मिले इसे भी दिल्ली सरकार ही सुनिश्चित करेगी। उन्हें जरूरी चीजें, कंबल, साफ पानी और शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध करानी होगी।

No comments:
Post a Comment