Saturday, May 2, 2020

बिष्णुगढ़ प्रखण्ड में प्रवासी लोगों के समुचित स्क्रीनिंग कर संदिग्धों की पहचान के लिए विष्णुगढ़ बीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की अहम बैठक





श्री प्रसाद सोनी।#विष्णुगढ़/हजारीबाग।विष्णुगढ़ प्रखण्ड के बीडीओ संजय कोंगाड़ी की अध्यक्षता में बिष्णुगढ़ प्रखण्ड में प्रवासी मजदूरों की गाँव,घर वापसी के बाद संक्रमण के लक्षणों की पहचान एवं नियमित निगरानी अभियान के सम्बन्ध में तैयार रणनीति को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए एएनएम, बीटीटी एवं मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज के साथ बैठक हुई ।
वर्तमान में अपने-अपने घरों में वापस आए प्रवासियों एवं सरकार के फैसले के बाद सम्भावित प्रवासी लोगों की घर वापसी के मद्देनजर कोरन्टीन किए जाने वाले लोगों के घर-घर जाकर सघन व नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच करने पर बीडीओ संजय कोंगारी ने बल दिया । उन्होंने कहा स्क्रीनिंग के क्रम में प्रत्येक घर परिवार के व्यक्तियों से जानकारी ली जाए । उनका थर्मल स्कैनिंग जरूरी है । किसी भी तरह के समस्या अथवा लक्षण दिखे तो उसे रिपोर्ट में दर्ज कर प्रतिवेदित किया जाए । स्क्रीनिंग के क्रम में स्वास्थ्य कर्मी स्वयं भी मास्क,गमछा आदि सुरक्षात्मक उपायों का प्रयोग करें,साथ ही प्रवासियों अथवा होम कोरन्टीन लोगों को भी सुरक्षात्मक उपाय को अपनाने,बेवजह घरों से ना निकलने के लिए सचेत करने सहित स्क्रीनिंग अभियान में स्थानीय प्रबुद्ध जनों जनप्रतिनिधियों से अपने स्तर से भी समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी ।
विष्णुगढ़ बीडीओ संजय कोंगारी ने बताया,कि अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार लॉक डाउन अवधि के बाद बिष्णुगढ़ प्रखण्ड में कुल 2250 प्रवासी विभिन्न प्रदेशों से तथा 24 प्रवासी विदेशों से अपने घरों को लौट चुके हैं । इन सभी को होम कोरन्टीन किया गया है । प्रखण्ड में कुल 5 कोरन्टीन केंद्र प्रशासन के द्वारा खोले गए हैं । जहाँ फिलहाल 9 लोग सरकारी कोरेंटिन में रखे गए हैं । इसके पूर्व निर्धारित कोरन्टीन सेंटर से कुल 242 व्यक्ति 14 दिन की कोरन्टीन अवधी सफलतापूर्वक पूरी कर लेने के बाद उन्हें होम कोरन्टीन में भेज दिया गया है ।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...