Saturday, May 2, 2020

झारखंड में कुल पॉजिटिव की संख्या हुई 113,राज्य के करीब पचास प्रतिशत जिले चपेट में




राँची-शुक्रवार को झारखण्ड में 2 कोरोना पॉजिटिव मिला। दोनों राँची के हैं,एक हिंदपिड़ी के हैं,एक पुंदाग की महिला है।दो मरीज के साथ ही राज्य में 113 की संख्या हो गई है।

अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।राँची-83,बोकारो,10,हजारीबाग-3,सिमडेगा-2,धनबाद-2,कोडरमा-1,गिरिडीह-1,देवघर-2,गढ़वा-3,लेस्लीगंज-3,जामताड़ा-2 और गोड्डा-1 हैं।

झारखण्ड में तीन मौत हुई।जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1 की मौत अभी तक हो चुकी है। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 113 हो गई है।

◆वहीं एक मामला बरियातू का है लेकिन मरीज का रिपोर्ट गुड़गांव मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 114 हो जाता है।

राँची में पहले हिंदपिड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाएं गए जहां 57 है अन्य जगहों पर मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है।हिंदपिड़ी के अलावे राँची में इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है।बेड़ो 5,इटकी 3,चुटिया थान क्षेत्र के रामनगर 1,अनन्तपुर 1,लेकरोड 2,गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1,कांटाटोली नेताजी नगर से 2,लोवाडीह से 1,इमली चौकहरमू से 1,पिस्का मोड़ बांस टोली से 1,आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1,बुंडू के ताऊ से 1,डोरंडा 1,कडरू 1,राँची रेलवे स्टेशन के पास 1 और कांके के अरसन्डे 1 बरियातू 1 और पुंदाग 1 है।

राहत:झारखण्ड में राहत की बात ये है कि 21 कोरोना मरीज अबतक ठीक हुआ है।जिसमे राँची से 10,बोकारो से 6 हजारीबाग से 2 धनबाद से 2 सिमडेगा से 1 ठीक हुआ है।धनबाद जिला कोरोना मुक्त हो गया है, वहां अभी कोई केस नहीं है।

राँची में कोरोना मरीज की संख्या लागतार बढ़ रही है।झारखण्ड में 01मई को 2 मरीज मिले हैं जिसमें राँची से 2 हैं।जहां नए नए इलाको में कोरोना ने दस्तक दे दी है।उसके बाद सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है लेकिन हर दिन कोरोना पॉजीटीव मिलते जा रहा है।वहीं केंद्र सरकार ने घोषणा कर दिया कि लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक बढ़ा दिया है।वेसे कुछ जगहों पर सशर्त छूट मिलने की आशा है।लेकिन राँची हॉटस्पॉट के साथ रेड जॉन में हैं इसलिए यहां कोई भी छूट नहीं मिलने वाला गया।हॉट स्पॉट एरिया हिंदपिड़ी में बीते 28 अप्रैल से क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।वहीं जिला प्रशासन भी कड़ाई के कर रहे हैं।किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।सरकार ने लॉकडाउन में कोई ढिलाई नहीं बरतने का आदेष दिए है।आज जहां 18 वें दिन है लॉकडाउन पार्ट 2 का है वहीं 4 मई से लॉक डाउन 3 शुरू हो जाएगी।झारखण्ड में 113 मामले में अकेले राँची से 83 मामले हैं।कोरोना वायरस को रोकना है तो लॉकडाउन का पालन करें।क्योंकि आपकी एक गलती पूरे घर,मुहल्ले,शहर में तबाही मचा सकता है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें।

लॉकडाउन नियमो का पालन करते हुऐ घर में रहें सुरक्षित रहें।किसी चीज या कोई परेशानी हो तो प्रसाशन के द्वारा दिये सहायता नम्बर पर कॉल करें।अफवाह पर ध्यान ना दें,अफवाह से बचें।

नोट:-आपतक हर खबर पहुंचता रहेगा,बने रहें हमारे साथ।
खबरों को विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ_____

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...