झारखंड के हजारीबाग में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सामान ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े लोगों की भीड़ में घुस गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए।स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान नम्बर का मालवाहक 12 चक्का ट्रक तेज स्पीड में जा रहा था। घाटो मोड़ पर सड़क के किनारे मोड़ पर कुछ लोग खड़े थे। एकाएक ट्रक मोड पर अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया। एकाएक हुए इस हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई।
अफरातफरी के बीच लोग भागने लगे। कुछ लोगों ने किसी तरह ट्रक के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना स्थल पर रेस्क्यू का काम जारी था। घटनास्थल की पूरी सफाई होने के बाद मरने वालों की वास्तविक संख्या का सही सही पता चल सकेगा।

मरने वालों के नाम
बिरजू ठाकुर, दिलीप, खैनी दूकान संचालक, जानकी, गुपचुप वाला और राजेन्द्र प्रजापति।
घायलों के नाम
देवलाल महतो,संजय सिंह, चालक और खलासी भी घायल- थाना अंतर्गत चरही चौक ले पास टेलर की चपेट में आने से चार लोगों की हुई मौत व आधा दर्जन भर लोग घायल।मिली सूचना के अनुसार हज़ारीबाग़ की ओर से जा रही टेलर अनितंत्रित हो गयी और सड़क किनारे दुकान में जा घुसी।जिससे चौक के पास खड़े दर्जन भर से ज्यादा लोगो को अपने चपेट में ले लिया व पीछे से तेज गति में आ रही हाइवा भी टेलर से जा टकराई। जिससे घटना स्थल पर चार की मौत व आधा दर्जन लोग चालक उपचालक समेत घायल हो गए घायलों को गंभीर हालत में एच.एम.सी.एच भेजा गया। घटना स्थल पर पहुची पुलिस टेलर में फसे शवो को निकलने का प्रक्रिया जारी है।

No comments:
Post a Comment