Thursday, May 7, 2020

नाबालिग प्रेमिका का खौफनाक बदला, बेवफा प्रेमी को जान से मार डाला

* नाबालिग प्रेमिका का खौफनाक बदला, बेवफा प्रेमी को जान से मार डाला*


रांची। रांची में एक हेट सटोरी सामने आई है। शादी से इन्कार पर 16 साल की एक प्रेमिका विलेन बन गई। उसने अपने प्रेमी की सिर पर रॉड से मारकर हत्या कर दी। सिर पर इतना रॉड मारा कि उसने माौके पर ही दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं, प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका निडर होकर थाना पहुंच गई और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस युवक की लाश के पास पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे रिम्स भेजा।

दरअसल, प्रेमिका ने बेड़ो थाना क्षेत्र के टेरो चटकपुर गांव में सचिन गोप नामक 22 वर्षीय युवक की मंगलवार देर रात निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बुधवार की सुबह हत्या की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।
सचिन गोप का शव गांव के ही कुंदन सिंह के पुराने मकान से बरामद किया गया। उसके सिर पर कई वार किए गए थे सूचना मिलने के बाद बेड़ो थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी दल बल घटना स्थल पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस घटना से पूरा गांव आश्चर्य में है।

*युवक के पिता ने प्रेमिका के पूरे परिवार पर दर्ज कराया केस*

इधर मृतक के पिता प्रभु ग़ोप ने बेड़ो थाना में पुत्र की नाबालिग प्रेमिका सहित उसके पूरे परिवार पर केस दर्ज कराया है। प्रेमिका के पिता सहित आठ के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सचिन गोप के पिता प्रभु ग़ोप के अनुसार पुत्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। जिसे लेकर लगभग एक माह पूर्व लड़की के परिजनों द्वारा सचिन के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद उनलोगों ने मिलकर मेरे पुत्र की हत्या कर दी।

प्रेमिका बोली: शादी से इन्कार की,दे दी सजा*

इधर मृतक युवक की कथित नाबालिग प्रेमिका ने नरकोपी थाना पहुंचकर हत्या की बात स्वीकार कर आत्म समर्पण कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि दो सालों तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और शादी से मुकरने की सजा देकर हिसाब चुकता कर लिया। इधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मृतक युवक के साथ नाबालिग लड़की का लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल के दिनों में नाबालिग सचिन गोप पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। जबकि सचिन शादी से इन्‍कार कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग लड़की ने सचिन गोप की निर्मम हत्या कर दी।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...