Monday, May 4, 2020

संगीता तलवार के नेतृत्व में बीन स्टार वेलफेयर ट्रस्ट के स्वयसेवकों ने करीब साढ़े सात सौ प्रभावित असहायों को राहत सामग्री वितरित किए


#दिल्ली।बीनस्टार वेलफ़ेअर की टीम द्वारा लगभग पाँच सौ लोगों को नक्षत्र एडवरटाईज़िंग व टीसी शर्मा के सौजन्य से लॉक डाउन के कारण प्रभावित असहाय लोगों को लगातार भोजन सामग्री बाँटे जा रहे हैं।जिसमें हंसराज हंस, सांसद,चारधाम सोसाइटी व श्याम मित्र मंडल की महत्ती भूमिका रही है।
बीन स्टार वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता तलवार ने बताया कि गत श्रमिक दिवस के मौके पर भी 250 असहाय लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भोजन वितरित किया गया।साथ ही इस मौके पर चाय बनाने की सामग्रियां भी प्रवासी मजदूरों को दिए गए।
इस कार्य में आशा ,रमोती ,गायक पल्लवी तलवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा जो उन्होंने कड़कती धूप में भी इस पुनीत कार्य में डटे हुए हैं। बीन स्टार के इस पवित्र कार्य की लोग मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...