#आगरा के जिला प्रशासन की लापरवाही से वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज कुलश्रेष्ठ की हुई मौत पर उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश,छत्तीस गढ़,दिल्ली,राजस्थान,बिहार, झारखण्ड,पश्चिम बंगाल,गुजरात,कर्नाटक,मध्य प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश,पंजाब,हरियाणा सहित बीस राज्यों के पत्रकारों ने एबीपी एस एस (अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति) के पत्रकार एकजुट हो उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को कहा है कि
आगरा के जिला प्रशासन की लापरवाही से वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज कुलश्रेष्ठ को असमय ही काल के गाल में जाना पड़ा है । प्रशासन की लापरवाही से उचित इलाज नहीं मिला। प्रशासनिक मनमानी की वजह से इस प्रदेश में पहले पत्रकार की मौत कोरोना से हुई है । सरकार से अनेक बार मांग की गई कि पत्रकार बंधुओं का भी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की तरह ही बीमा होना चाहिए । आज तक सरकार ने इस ओर कोई सार्थक कार्यवाही नहीं की । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री योगी से अनुरोध किया है कि पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और उनके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही संगठन ने प्रदेश भर के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मुकम्मल उपाय और बीमा कराया जाने की मांग रखी है।जिसमे
जिग्नेश कलावाडीया, राष्ट्रीय अध्यक्ष
राकेश सिंह परिहार,राष्ट्रीय महासचिव
रत्नाकर त्रिपाठी,राष्ट्रीय महासचिव
खालिद कैश,राष्ट्रीय महासचिव
सुनील चौधरी,राष्ट्रीय सचिव
अजय प्रताप नारायण सिंह,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, यूपी,मनीषा सिंह चौहान,प्रदेश संयोजक (महिला विंग) यूपी,खालिक अंसारी,प्रदेश संयोजक( युवा विंग) यूपी द्वारा यह अपील की गई है।
वहीं एबीपी एस एस के राष्ट्रीय महासचिव श्री त्रिपाठी ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण से जिस प्रकार पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ जी का कल निधन हुआ वह मीडिया क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है । पर उससे कहीं ज्यादा उनके परिवार की क्षति है जो उन पर आश्रित था । ऐसे समय मे पहले (6मई) की तरह मेरी सरकार से विनम्र प्रार्थना है कि मीडिया से जुड़े हर व्यक्ति को सरकार 50 लाख का बीमा कर उन्हें अन्य वॉरियर्स की तरह ही कोरोना वारियर माने , क्योकि यह वह जमात है जो इस भीषण संक्रमण काल मे बिना किसी लालच के अपनी जान हथेली पर लिए घर बैठे लोगों को खबरें पहुंचा रहे हैं ।उन्होंने देश भर के पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने साथी की मौत पर मौन रहना अब ठीक नहीं, ये कायरता है,आवाज़ को बुलंद करने का समय है।
वहीं झारखण्ड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने उप्र के वरीय पत्रकार साथी पंकज कुलश्रेष्ठ के संक्रमण के कारण असामयिक हुए निधन पर संगठन के झारखण्ड के सभी साथियों की ओर से उनकी आत्मा की शांति हेतु सर्वप्रथम अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह कैसी व्यवस्था है,जहां सफाई कर्मियों के भी बराबर हम पत्रकारों को नहीं समझा जाता है,समस्त मीडियाकर्मियों का आह्वान है कि इस दिशा में गंभीरतापूर्वक चिंतन मनन की आज आवश्यकता आन पड़ी है,इससे पूर्व महाराष्ट्र में भी कई पत्रकार साथी गण जत्थों में इस भयावह विषाणु से संक्रमित हो चुके हैं,हमलोग अपने अपने क्षेत्रों में जिस किसी तरह इस आपदा के समय संवादों का संकलन करने में लगे हैं,ऐसे में हम सभी उप्र राज्य के सम्मानित मुख्य मंत्री श्री आदित्य योगीनाथ जी से करबद्ध प्रार्थना करते हैं कि पत्रकारों के परिजनों के भविष्य की सुरक्षा हेतु त्वरित आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार दिवंगत पत्रकार साथी पंकज कुलश्रेष्ठ के परिजनों को ₹50लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर लोकतंत्र के सिपाही के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराएं।साथ ही कहा कि झारखण्ड के सम्मानित मुख्य मंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने जैसे लाखों ग्रामीण श्रमिकों/छात्रों/एवं अन्य झारखंडी निवासियों को वापस लाने का महत्त्वपूर्ण कार्य किया व कर रहे हैं,तथा राज्य में अन्य राज्यों की तरह यहां शराब की दुकानों को नहीं खोले जाने का निर्णय ले जनहित को प्रमुखता देकर हम सब के साथ ही साथ पूरे राज्य वासियों के दिलों में जगह बनाई है,उसी तरह मुख्य मंत्री जी राज्य भर के पत्रकार साथियों को ₹50 लाख के बीमा की सुविधा का त्वरित आदेश दे व्यवस्था करने की कृपा करें। इसके लिए राज्य का पत्रकार जगत उनका हृदय से आभारी रहेगा। संगठन द्वारा सभी पत्रकारों से इसे मुख्य मंत्री, उप्र एवं मुख्य मंत्री, झारखण्ड,प्रधान मंत्री आदि को ट्विटर के माध्यम से संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया है।

No comments:
Post a Comment