तेलंगाना में फंसे गुमला झारखंड के 50 मजदूरों को तेलंगाना प्रशासन ने डांट फटकार कर मुख्यालय से निकाला। दर-दर भटकने के बाद मिरचल गांव में मजदूरों ने लिया आश्रय। पीड़ित मजदूरों ने वीडियो भेज कर झारखंड सरकार से घर वापसी व भोजन दिलाने की गुहार लगाई है। मजदूरों ने बताया कि वे तेलंगाना में काम करते हैं लॉक डाउन के बाद वहां फंस गए थे। प्रशासन द्वारा उन्हें आश्रय दिया गया था लेकिन जैसे सरकार का निर्देश प्राप्त हुआ कि प्रवासी मजदूरों को घर भेजा जाए, इसके बाद तेलंगाना प्रशासन ने हमें डांट फटकार कर घर जाने को छोड़ दिया। किसी तरह हम सभी मजदूर 20 किलोमीटर की दूरी तयकर मीरचल पहुंचे हैं। जहां एक गांव के किनारे आश्रय लिए हुए हैं। हमारे पास खाने को कुछ नहीं है। प्रशासन से हम सहयोग की गुहार लगाते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment