अनुप कु पांडेय।
#कोडरमा - कोडरमा जिला में शुक्रवार की देर रात दो मरीज मिलने से जिला में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की देर रात कोडरमा से 2 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने रातों-रात दोनों कोरोना पोजिटिव मरीज को डोमचांच महिला डिग्री कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड से होली फैमिली कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया । कोडरमा में मिला पहला कोरोना मरीज डोमचांच प्रखंड के बगरीडीह निवासी है जो हाल ही में दिल्ली से अपने दो साथियों के साथ बाइक से निकला। युवक बाइक से दिल्ली बॉर्डर पहुंचकर फिर टैंकर में सवार होकर तीनों बनारस पहुंचे बीच में खाना खाने के लिए होटल में भी रुके बनारस तक टैंकर में सफर कर पहुंचे फिर पुनः बनारस से सभी एक ट्रक में सवार होकर बरही तक पहुंचे फिर यहां से एक बोलेरो पर सवार होकर अपने घर बगरीडीह पहुंचे । युवक ने 3 मई को सदर अस्पताल कोडरमा में अपना सैंपल जांच के लिए दिया था तब से उसे डोमचांच प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित महिला डिग्री कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। वही दूसरा कोरोना मरीज चंदवारा का रहने वाला है और सूरत में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था सूरत से बस के द्वारा बरही पहुंचा था और जिस बस से युवक सूरत से निकला था उस बस में कुल 53 लोग सवार थे। सभी सूरत से बस 2 लाख में रिजर्व कर निकले थे बस में कुछ लोग हजारीबाग कुछ लोग कोडरमा व गिरिडीह जिला के रहने वाले थे । हजारीबाग के बरही में 12 से 13 लोग बस से उतर गए जिसमें कोडरमा का यह युवक भी था यह युवक बरही से सीधे कोडरमा जेजे कॉलेज में बने स्क्रीनिंग सेंटर में आवश्यक जांच कराने के बाद 5 मई को उसका सैंपल जांच के लिए लेकर डोमचांच महिला डिग्री कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कोडरमा जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल हॉली फेमली में रातों-रात भर्ती कर दिया गया। वहीं पहला कोरोनावायरस मरीज के गांव बग़रीडीह को पूरे 3 किलोमीटर एरिया से चारों तरफ प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया। कोडरमा उपायुक्त रमेश घोलप पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब अनुमंडल पदाधिकारी विजय वर्मा डोमचांच वीडियो मनीष कुमार बग़रीडीह गांव का दौरा किए एवं स्थिति का जायजा लिए। पॉजिटिव मरीज के गांव बग़रीडीह को पूरी तरह सील करवा कर पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स की चारों तरफ तैनाती कर दी गई एवं पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया। वही गांव के 3 किलोमीटर के आगे बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई । स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जांच की जा रही है। प्रशासन दोनों पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री निकाल कर पूरी सतर्कता से जांच में जुटी है। कोडरमा सदर अस्पताल के कोविड-19 नोडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि देर रात दोनों मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तुरंत इन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कर आवश्यक इलाज किया जा रहा है । दोनों मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जाँच की जाएगी। कोडरमा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर पार्वती कुमारी नाग ने बताया कि कोरोना मरीज के गांव को सील कर सैनिटाइज करके हमारे कोरोना योद्धाओं के द्वारा गांव में बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उसका सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। पॉजिटिव कोरोना मरीज के गांव के 3 किलोमीटर के चारों तरफ के एरिया को सील करके कंटेंटमेंट जोन के रूप में बांटा गया एवम सात किलोमीटर गाँव के चारों तरफ के एरिया को सील करके रेड जॉन व बफर जोन के रूप में बांटा जाएगा दोनों ही जॉन में पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा एवं इस पूरे एरिया में पूरी तरह लोक डाउन सख्ती से पालन होगा किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
डॉ मनोज कुमार
कोविड-19 नोडल पदाधिकारी सदर अस्पताल कोडरमा

No comments:
Post a Comment