Saturday, June 20, 2020

चाइनीज़ सामान बेचने वालों को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम -विश्व हिंदू सेना




वाराणसी। गलवान बॉर्डर पर शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विश्व हिंदू सेना अब चाइना के खिलाफ मुखर हो गई है। विश्व हिंदू सेना ने रोष जताते हुए एक पोस्टर जारी किया है जिसका उद्देश्य चाइना को आर्थिक रूप से कमजोर करने का है। वाराणसी शहर के बाजारों में चस्पा किये गए पोस्टर में चेतावनी दी गई है कि चाइना आयातित सामानों की बिक्री तत्काल बन्द की जाय, वर्ना इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके लिए 48 घंटे की मोहलत दी गई है।

इस मुद्दे पर विश्व हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण पाठक से संपर्क करने पर बताया कि चाइना ने विभिन्न मुद्दों पर विश्व स्तर पर भारत का विरोध किया है। चाहे वो मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय अपराधी घोषित करने का मामला रहा हो या भारत के खिलाफ ISI को सपोर्ट करने का मामला हो, चाइना ने यूएन में अस्थाई सदस्यता के मामले में भारत का विरोध किया।चाइना ने पाकिस्तान को हमेशा सपोर्ट कर आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। जिसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। चाइना ने छल से 1962 में धोखे से हमला किया , 1967 में हमला किया और मुहकी खाई, चाहे चाइना पाकिस्तान कॉरिडोर का मामला हो या डोकलाम हो ,हिमांचल प्रदेश हो या हिमालय चाइना सिर्फ भारत को ही डिस्टर्ब नही करता बल्कि चाइना हांगकांग, ताइवान और तिब्बत में वर्षों से नागरिकों पर अत्याचार करके यह साबित कर दिया है कि चाइना सिर्फ हिंदुस्तान का विरोधी नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता का दुश्मन है। इतना ही नहीं कोरोना जैसी महामारी को पूरे विश्व मे फैलाकर लाखों लोगों की जान ले ली और करोड़ों लोगों की जान अभी भी फंसी हुई है। ऐसे मानवता विरोधी राष्ट्र का व्यवहारिक अव्यवहारिक विरोध होना चाहिए और भारत को चाइना पर हमला करके जितनी भी जमीन चाइना ने कब्जा किया है उसे वापस लेना चाहिए। जबतक भारत चाइना से एक एक इंच जमीन का हिसाब नही कर लेता तबतक चाइना और उसके सामानों का बहिष्कार करना ही होगा। हमे सेना के शौर्य पर भरोसा है। भारत देश के सभी हिंदुओं से अनुरोध है कि चाइना के सामानों का बहिष्कार करके वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दें। इसीलिए यह पोस्टर जारी कर व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कि धन के लालच में आकर राष्ट्रहित की भावनाओं से खेलवाड़ न करें।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...