Thursday, October 1, 2020

कोडरमा:राजमिस्त्री मनीष को पटककर जान से मारने का प्रयास, पुलिस की तत्परता से बची जान




राजमिस्त्री मनीष को पटककर जान से मारने का प्रयास, पुलिस की तात्परता से बची जान
#अनूप कुमार।

कोडरमा:- डोमचांच प्रखंड अंतर्गत तेतरियाडिह पंचायत ग्राम बंगाईकला निवासी धर्मेंद्र यादव उम्र 38 पिता नारायण यादव ने डोमचांच थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि मौजा तेतरियाडीह में अनिल पंडित पिता स्व० चांदो पंडित ग्राम तेतरियाडीह निवासी से झोपड़ी नुमा घर एवं जमीन बिक्रीनामा पर रकम देकर खरीदा हूं जिसका खाता संख्या 8 प्लॉट संख्या 401 403 कुल रकबा 12 डिसमिल है। उक्त जमीन के बगल के सुमित्रा देवी के व परिवार के द्वारा बार बार अड़चन डालने पर अंचल अधिकारी डोमचांच मनीष कुमार को लिखित आवेदन देकर उक्त जमीन का नापी कराने का अनुरोध किया जिसके पश्चात अंचल अधिकारी डोमचांच द्वारा दिनांक 4 सितंबर 2020 को डोमचांच पुलिस एवं दंडाधिकारी के सहयोग से अनिल पंडित के मोजुदगी में उक्त घर एवं जमीन का नापी कर मुझे दे दिया गया। अंचल अधिकारी नापी कर संपूर्ण कागजात भी उसे दिया गया। अनिल पंडित के कहने पर मैं दिनांक 24 सितंबर 2020 को करीब 12:30 बजे वे मजदूर को लेकर उक्त अपने जमीन एवं घर पर काम करवाने के लिए पहुंचा तो करीब 20 से 30 मिनट तक काम करवाने के बाद एकाएक धारदार हरवे हथियार से लैस होकर जान मारने की नियत से उसे एवं उसके मजदूरों पर सुमित्रा देवी पति स्व शिव नारायण सिंह, रेखा देवी पति नामालूम, कृष्णा राम, रंजीत राम, दोनों पिता स्वर्गीय शिव नारायण सिंह, लक्ष्मी देवी पति कृष्णा राम, रंजीत राम की पत्नी सहित सभी साकिन कोठियाराबर थाना डोमचांच जिला कोडरमा उस पर और मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वे और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अपने गाड़ी के पास गया तो पीछे से सुमित्रा देवी, रंजीत राम, एवं रंजीत राम की पत्नी ने गाड़ी के पास आकर गाड़ी का शीशा तोड़-फोड़ कर गाड़ी की डिक्की में रखा पर्स भी ले लिया। जिसमें करीब 8500 सौ नगद रुपया और कुछ जरूरी कागजात थे। कृष्णा राम एवं उनकी उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी के द्वारा राजमिस्त्री मनीष कुमार को पकड़कर जमीन पर पटक दिया तथा जान मारने की नीयत से गला दबा दिया। इसी बीच डोमचांच थाना पुलिस पहुंचकर बच बचाव किया तभी मनीष कुमार की जान बची नहीं तो कुछ अनहोनी हो सकती थी। सभी लोग गंदी गंदी और अभद्र गाली गलौज कर रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे।वे पुलिस के साथ भी गाली गलौज करने लगे। प्रशासन तक को गाली गलौज करने पर डरे सहमे धर्मेंद्र यादव ने थाना अध्यक्ष दशरथ यादव से अनुरोध के साथ दोषियों पर के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। वहीं मामले को लेकर कांड संख्या 102/20 धारा 147 148 149 341 323 307 379 427 504 506 के तहत मामला दर्ज कर डोमचांच पुलिस अनुसंधान व आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...