Wednesday, October 14, 2020

नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म के आरोप में हुआ शाहरुख गिरफ्तार






चतरा। नेटवर्किंग कंपनी में काम करने वाली महिला को एक पुरुष सहकर्मी ने ग्राहक देने के नाम पर धोखे से बिहार के गया बुलाया और वहां उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह से उसके चंगुल से भाग कर मायके पहुंची और पूरी कहानी घर वालों को बताई। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

_जानकारी के अनुसार शनिवार को नेटवर्किंग कंपनी में काम करने वाला एक पुरुष सहकर्मी मो. इकबाल के पुत्र शाहरुख ने महिला को नेटवर्किंग के एक ग्राहक देने के लिए फोन कर गया जिले के डोभी बुलाया। महिला उसके बुलावे पर अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ चली गई। वहां पहुंचने के बाद युवक उसे यह कहते हुए गया ले गया कि संबंधित ग्राहक वहां चला गया है।

फिर युवक ने होटल में उसे चाय के साथ किसी नशीली पदार्थ को मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया। सोमवार को महिला वहां से बच्चे को लेकर किसी प्रकार से भागकर अपने मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वाले उसे लेकर थाना गए और युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...