डुमरी/गिरिडीह।निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठवार गांव के समीप जीटी रोड पर बाईक, स्कार्पियो और ब्रेजा कार के बीच हुई टक्कर में बाईक में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत मौके पर हो गयी। वहीं बाईक में बैठी एक बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद बच्ची को धनबाद रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाईक, ब्रेजा और स्कार्पियो एक ही दिशा की ओर जा रही थी। ब्रेजा और स्कार्पियों के बीच बाईक थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रेजा आगे जा रही एक ट्रक से जा टकरायी। इसी दौरान ब्रेजा के पीछे चल रही बाईक को पीछे चल रही स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गोमो के लालोडीह निवासी परवेज अख्तर 40 वर्ष और उसकी मां सबिजन बीबी 55 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी जबकि बाईक में सवार परवेज की पुत्री सहित स्कार्पियो में सवार अरवल निवासी पीन्टु कुमार, अमन कुमार, सत्येन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। ब्रेजा में बैठे लोग बाल बाल बच गये।
परवेज अपनी मां और पुत्री के साथ निमियाघाट की ओर जा रहा था।वहीं स्कॉर्पियो पिंटू कुमार छपरा बिहार के नाम निबंधित बताई गई है।
परवेज अपनी मां और पुत्री के साथ निमियाघाट की ओर जा रहा था।वहीं स्कॉर्पियो पिंटू कुमार छपरा बिहार के नाम निबंधित बताई गई है।



No comments:
Post a Comment