गिरिडीह।
झारखण्ड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचन्द महतो ने डुमरी प्रखण्ड के इसरी बाजार स्थित अपने आवास में बुधवार को डुमरी प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव पर चर्चा की।
पूर्व मंत्री ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में गिरिडीह लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही सर्वसम्मति से सभी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि 31 मार्च को इसरी बाजार में लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियो के साथ बैठक कर चुनाव में उम्मीदवारी एवं अन्य परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के बाद पूर्व मंत्री ने बताया कि अपने कार्यकर्ताओं को पिछले कई सालों तक पूरी ईमानदारी से कार्य करते देखा है।श्री महतो ने कहा कि गिरिडीह के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ 31 मार्च को एक दिवसीय बैठक आयोजित किया जाएगा।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए घोषणा की जाएगी कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में कैसे उतरना है।
उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा भ्रष्टाचार, दलितों,पिछड़ों के आरक्षण के विरुद्ध बेरोजगारी, महंगाई के विरुद्ध में पूरे जोर शोर के साथ कार्यकर्ताओं के साथ में चुनाव लड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि माण्डु विधायक जय प्रकाश पटेल का भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में जाना इंडिया एवं तीसरे मोर्चे के लिए एक अच्छा संकेत है। इस दौरान डालोराम महतो, चिंतामणि महतो,मदन मोहली,रूपलाल महतो,गंगाधर
महतो,टेकलाल महतो,रेवतलाल महतो,मोहन महतो, मोहन महतो,महेन्द्र महतो,गांधी महतो,राजेन्द्र मोहली, करमचन्द महतो आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment