Wednesday, March 20, 2024

भाजपा कार्यकर्ता के पुत्र के निधन पर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने किया शोक प्रकट



गिरिडीह के बिरनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुईयाडीह निवासी भाजपा कार्यकर्ता श्री सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा के 15 वर्षीय पुत्र का रांची स्थित हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अकास्मिक निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। 


रांची से पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर दुखद समाचार पाकर बगोदर के पूर्व विधायक श्री नागेन्द्र महतो उनके निवास स्थान पर जाकर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाया।


इस दुख की घडी में जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन,सांसद प्रतिनिधि प्रशासन देवनाथ राणा, सांसद प्रतिनिधि बब्लू मंडल, पूर्व मुखिया टुपलाल वर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि विक्रम तरवे, पूर्व मुखिया कृष्ण मुरारी सिन्हा, राज कुमार वर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...