साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'Robot 2.0' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करते हुए 4 दिन में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला.

- '2.0' का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- हिंदी वर्जन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
- चार दिन में वर्ल्ड वाइड कमाए 400 करोड़
नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'Robot 2.0' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करते हुए 4 दिन में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है. फिल्म प्रोड्यूसर्स के मुताबिक इंडिया में सभी भाषाओं में 298 करोड़ और ओवरसीज में 105 करोड़ का वर्ल्ड वाइड BOC करके कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले. फिलहाल इंडिया में पांचवें दिन भी रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने शानदार कमाई की. फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने बताया कि पांचवे दिन (2.0 Box Office Collection Day 5) सिर्फ हिंदी भाषा में 14 करोड़ रुपए की कमाई की है. यानी फिल्म ने हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. '2.0 (Enthiran 2.0)' के हिंदी वर्जन ने पहले चार दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 97.25 करोड़ रु. की कमाई कर ली थी. पांचवे दिन के कलेक्शन को मिलाकर हिंदी वर्जन फिल्म ने अब कुल 111.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है.