Tuesday, December 4, 2018

गौतम गंभीर ने लिया अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास, फेसबुक पर की घोषणा


लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने मंगलवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी। गौतम गंभीर ने संन्यास की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर दी है। वह कुछ दिनों पहले ही 37 साल के हुए थे। उनके क्रिकेट भविष्य पर आए दिन लोग सवाल पूछते रहते हैं, लेकिन आज उन्होंने सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

गौतम गंभीर ने कहा कि ये जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दिनों से लग रहा था कि इसका समय आ गया है। उन्होंने अपने करियर में मदद करने वालों को धन्यवाद दिया है। गंभीर ने भारत को 2011 का वर्ल्‍ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी।


2007 टी-20 विश्व कप में गौतम गंभीर भारतीय टीम का हिस्सा थे। पूरे टूर्नामेंट में गंभीर ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। फाइनल में गंभीर की पारी अहम रही थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंदों पर 75 रन की जोरदार पारी खेली थी। वह 2009 में वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे थे। गौतम गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में आखिरी बार जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच और दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।


उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को 2012 और 2014 में चैंपियन बनाया। गंभीर 2017 में केकेआर को छोड़कर दिल्ली डेयरडेविल्स वापस आ गए थे। उन्हें इस टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन शुरुआती मैचों के बाद पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ी फिर टीम मं अपनी जगह भी छोड़ दी थी।

2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ गौतम गंभीर को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। भारत ने ये सीरीज 5-0 से अपने नाम की थी। उनका खुद का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में गौतम गंभीर के नाम कई रिकॅार्ड शामिल हैं। 2009 में गंभीर टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए थे। इसके अलावा गौतम गंभीर ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 300 से भी ज्यादा रन चार टेस्ट मैच में बनाए थे।

गंभीर ने अपने 58 टेस्ट की 104 पारियों में 9 शतक व 22 अर्धशतक की बदौलत कुल 4154, वनडे में 147 मैचों की 143 पारियों में 11 शतक व 34 अर्धशतक के साथ 5238 रन बनाए हैं। इसके अलावा टी-20 में 37 मैच की 36 पारी में 7 अर्धशतक के साथ कुल 932 रन बनाए हैं।


साउथ सुपरस्टार रजनीकांत  और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'Robot 2.0' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करते हुए 4 दिन में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला.

2.0 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की '2.0' फिल्म ने 4 दिन में कमा डाले 400 करोड़, अब तक कमाए इतने करोड़
  • '2.0' का जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • हिंदी वर्जन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
  • चार दिन में वर्ल्ड वाइड कमाए 400 करोड़
नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार  की फिल्म 'Robot 2.0' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करते हुए 4 दिन में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है. फिल्म प्रोड्यूसर्स के मुताबिक इंडिया में सभी भाषाओं में 298 करोड़ और ओवरसीज में 105 करोड़ का वर्ल्ड वाइड BOC करके कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले. फिलहाल इंडिया में पांचवें दिन भी रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने शानदार कमाई की. फिल्म ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने बताया कि पांचवे दिन (2.0 Box Office Collection Day 5) सिर्फ हिंदी भाषा में 14 करोड़ रुपए की कमाई की है. यानी फिल्म ने हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है.  '2.0 (Enthiran 2.0)' के हिंदी वर्जन ने पहले चार दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 97.25 करोड़ रु. की कमाई कर ली थी. पांचवे दिन के कलेक्शन को मिलाकर हिंदी वर्जन फिल्म ने अब कुल 111.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाला है.

गिरिडीह:भाकपा माओवादी संगठन का इनामी नक्सली जागेश्वर तुरी चढ़ा पुलिस के हत्थे

भाकपा माओवादी संगठन का इनामी नक्सली जागेश्वर तुरी गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ गया । असल में गिरिडीह एसपी को यह सूचना मिली थी कि दुर्दांत नक्सली नुनूचंद के दस्ते की हलचल पीरटांड़ इलाके में हो रही है।

सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर ऑपरेशन शुरू किया गया। सूचना सटीक निकली और पुलिस को इस ऑपरेशन में अहम कामयाबी हाथ लगी। नुनुचंद दस्ते का हार्डकोर नक्सली जागेश्वर तुरी भारी मात्रा में कारतूस और एक मैगजीन व रायफल के साथ दबोच लिया गया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सीआरपीएफ154 बटालियन के सहायक कमांडेंट संजय कुमार, पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र राय सदल बल शामिल थे। बता दें कि जागेश्वर के खिलाफ गिरिडीह और धनबाद जिले में चार मामले दर्ज हैं. वहीं नक्सली जागेश्वर के पास से एक राइफल,118 कारतूस सहित कई सामग्री बरामद की गई हैं.

दुमका:BSNL के नेटवर्क नहीं मिलने पर दो अधिकारियों ने थाने में बिताई रात

सीएम का दिखा राैद्र रूप, दो अधिकारियों ने थाने में बिताई रात

दुमका: जनता से सीधे संवाद के लिए संताल के दाैरे पर निकले मुख्यमंत्री रघुवर दास का सोमवार की रात राैद्र रूप देखने को मिला। मोबाइल फोन का नेटवर्क काम नहींं करने से नाराज मुख्यमंत्री ने बीएसएनएल दुमका के टीडीएम पीके सिंह और जेटीओ सह एसडीइ संजीव कुमार को रात को घर से बुलवाकर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों अधिकारियों ने 12 से 3 बजे यानी तीन घंटे तक दुमका थाने में रात बिताई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए दुमका राजभवन में ठहरे हुए थे। बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं रहने के कारण उनका मोबाइल काम नहीं कर रहा था। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने रात में ही बीएसएनएल के टीडीएम पीके सिंह और जेटीओ सह एसडीइ संजीव कुमार को तलब किया। दोनों की मुख्यमंत्री के सामने पेशी हुई।नेेटवर्क काम नहीं करने के लिए दोनों ने सफाई दी। इससे मुख्यमंत्री संतुष्ट नहीं हुए। जमकर डांट-फटकार लगाई। दोनों को जेल भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंची। हालांकि दोनों के खिलाफ किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज की गई। रात तीन बजे पुलिस ने छोड़ भी दिया।

इस बाबत पूछने पर दुमका नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि नेटवर्क नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी। इस कारण पूछताछ के लिए बीएसएनएल अधिकारियों को थाने में लाया गया था।

गिरिडीहः विभिन्न मांगों को ले फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन ने निकाला जुलुस व सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह ၊ डुमरी ई-पोस मशीन की सर्वर समस्या दूर करने,किरासन तेल की डोर-टू स्टेप डिलिवरी करने,जविप्र दुकान की किराया देने,डीलरों को मानदेय देने आदि विभिन्न मांगों को ले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के डीलरों एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सदस्यों ने जुलूस निकाल मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।जुलूस में शामिल डीलरों ने मांगों से संबंधित हस्तलिखित तख्ती लिये अपने मांगों के समर्थन में एवं सरकार

विरोधी नारे लगा रहे थे। जुलूस इसरीबाजार के हटियाटांड़ से निकल कर स्टेशन रोड,इसरीबाजार चौक,बस स्टैण्ड,बेरमो मोड़,वनांचल चौक होते हुए अनुमंडल परिसर पहुंचा जहां जुलूस एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार बंसल ने कहा कि हम सभी डीलर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर उसका व उसके परिवार का पेट भरने का काम करते है ၊ लेकिन डीलरों को मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार की भरण पोषण के लिए भी मोहताज होना पड़ता है। कहा कि संबंधित विभाग के मंत्री लाभुकों को मोबाइल में संदेश देते हैं कि लिंक नहीं रहने के बावजूद भी लाभुकों को खाद्यान्न दिया जाएगा परंतु ऐसा कोई भी विभागीय आदेश हम डीलरों को नहीं दिया गया है। कहा कि सरकार एवं विभाग के अलग अलग मानदंड होने के कारण आये दिन डीलरों को लाभुकों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो सभी डीलर चुनाव में सबक सिखाएगी। इधर एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में जिन समस्याओं व मांगों का उल्लेख है उसमें ई-पोस मशीन में कभी लिंक फेल या आधार श्रवण नहीं रहने के कारण जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं कर पाते हैं जिस कारण कार्ड धारियों को कोप भाजन बनना पड़ता है। सरकार के निर्देशानुसार 25 तारीख तक खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण करने का आदेश दिया गया है जबकि हमें गोदाम से महीने के अंत तक भी खाद्यान्न दिया जाता है इस कारण सरकार का आदेश का पालन कैसे किया जा सकता है। ऐसी व्यवस्था किया जाए कि हर माह के 10 तारीख तक सभी दुकानदारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए एवं लिंक फेल या आधार सर्वर को ठीक करा दिया जाए ताकि सरकार का आदेश का हम पालन कर सके। किरासन तेल हम लोगों को अपने खर्च से प्रखंड मुख्यालय से ले जाना पता है इसमें ड्रॉप बनाना है खाली ड्रम लाने भारती ड्राम ले जाने लोडिंग एवं अनलोडिंग का भार हम डीलरों को वाहन करना पड़ता है हमें खाद्यान्न के जैसे किरासन तेल दुकान तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इपीएस मशीन में किरासन तेल का दर हमें जिस दर पर मिलता है उससे कम दर्शाया जाता है इसमें सुधार करने की कृपा की जाए।खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री के द्वारा सभी लाभुकों को दूरभाष पर या सूचना दी जा रही है कि लिंक फेल एवं आधार मैच नहीं रहने के बावजूद डीलर को राशन देना है जबकि जिला आपूर्ति विभाग द्वारा ऐसी कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया है।मौके पर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण महतो पंकज कुमार,अरूण जायसवाल रवीन्द्र अग्रवाल दिलीप महतो  केदार प्रसाद बरनवाल किरोध रविदास दुर्गा दुर्गा महतो सहिदा खातुन शिवा दास जयनुल खातुन हेमन्ती देवी,प्रयाग पांडेय ललिन सिंह अखिलेश राणा आदि उपस्थित थे।


Monday, December 3, 2018

जम्मू-कश्मीर:जैश-ए-मोहम्मद के दो मॉड्यूल नेस्तनाबूद, 10 आतंकी जिंदा पकड़े गये

आज अातंकियों के सफाए के अभियान में जुटे सुरक्षाबलों ने  दक्षिण कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद को एक बड़ा झटका देते हुए उसके दो मॉड्यूल नेस्तनाबूद करते हुए 10 आतंकियों को जिंदा पकड़ लिया। यह सभी आतंकी श्रीनगर के साथ सटे दक्षिण कश्मीर के ख्रिूय, त्राल और अवंतीपोर व आसपास के इलाकों में सक्रिय थे। पकड़े के गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी मिला है।

इस बीच, बारामुला पुलिस ने आठ युवकों को आतंकियों के साथ कथित संबंधों के आरोप में हिरासत में लिया है। फिलहाल, इनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते कुछ दिनों में त्राल और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षाबलों व नागरिकों पर हु़ए आतंकी हमलों से पूरे क्षेत्र में आम लोगों में डर पैदा हो गया था। इन सभी मामलों की जांच करते हुए पुलिस को कुछ तार जुड़ते नजर आए और उनका संज्ञान लेते हुए एक विशेष जांच दल बनाया गया। जांच दल ने कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया और उनकी गतिविधियों की निगरानी के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने त्राल में सक्रिय जैश के चार सदस्यीय स्थानीय माडयूल का पता लगा उसके चार सदस्यों को पकड़ लिया। इन चारों की पहचान युनिस नबी मलिक पुत्र गुलाम नबी नायक निवासी पिंगलिश, फैयाज अहमद वानी पुत्र गुलाम मोहिउददीन वानी निवासी रेशीपोरा, रियाज अहमद गनई पुत्र मोहम्मद रमजान गनई निवासी नगीनपोरा और बिलाल अहमद राथर पुत्र गुलाम रसूल निवासीी हाफू नगीनपोरा के रूप में हुई है।

पुलिस दल ने दूसरा मॉडयूल ख्रियू में नेस्तनाबूद किया। उसके पकड़े गए छह सदस्यों में जावेद अहमद पर्रे पुत्र मोहम्मद शबान निवासीी बेथियान ख्रियू, यासिर बशीर वानीपुत्र बशीर अहमद वानी निवासी बबपोरा ख्रियू, ताहिर युसुफ लोन पुत्र मोहम्मद युसुफ लोन निवासी ख्रिूय, रफीक अहमद बट पुत्र गुलाम अहमद निवासी शारशाली ख्रिूय, जावेद अहमद खांडे पुत्र गुलाम अहमद खांडे निवासी खि्रयू और इमरान अहमद नजार पुत्र मंडकपुल नईमसाहब ख्रियू शामिल है।

प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए यह सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। इनके पास से बरामद हथियारों के जखीरे में जिलेटिन छड़ें, डेटोनेटर, आईईडी बनाने का सामान और ग्रेनेड भी शामिल हैं। इनके पास जिहादी साहित्य, आतंकियों से जुड़े के कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। फिलहाल,इन सभी से पूछताछ जारी है।

 

जामताड़ा: रानी सती मंदिर से तीस लाख के 1.5 क्विंटल चांदी के बेदी की चोरी

             गौतम बर्मन ၊

जामताड़ा।

जामताड़ा के रानी सती मंदिर में चोरी की एक बड़ी घटना हुई है। इस घटना में लगभग 30 लाख मूल्य के चांदी की बेदी की चोरी हो गई है।

यह बेदी डेढ़ क्विंटल चांदी से बनाया गया था ၊ जिसे बीती रात चोर लेकर भाग गए। घटना को अंजाम देने पहुंचे चोर मंदिर के पुजारी को बांध दिया और उसके साथ मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए जुट गई है. छानबीन से पता चला है कि पीछे के रास्ते से चोर अंदर आए और घटना को अंजाम दिया है.

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की संलिप्तता होगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. चोरी की इस घटना के बाद मारवाड़ी समाज में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. आक्रोशित लोगों ने जामताड़ा- दूमका मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। लोग चोरी हुए सामानों की बरामदगी की मांग करने लगे.

 

लोगों का कहना है कि अक्सर इस तरह की घटनाएं जामताड़ा में शहर में हो रही है, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण कांड़ों का उद्भेदन नहीं हो पाया है. पुलिस मामले का उद्भेदन करने में असफल  रही है.


चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि रानी सती मंदिर में चोरी की इस घटना से मारवाड़ी समाज काफी आहत है और मांग करती है चोरी गए चांदी के सामान के साथ चोरों की गिरफ्तारी पुलिस सुनिश्चित करें।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...