Thursday, December 6, 2018

Mumbai:Thane Crime Branch has busted Sex racket running in the residential place

As per the reliable source dated 04/12/2018 at 17:20 hrs. AHTC,Crime Branch,Thane has successfully raided & taken 02 ladies pimp in to custody,who are running prostitution in the residence and rescued 03 victims.


Further legal action is  going on. 

Place of offence-

Matoshree Apartment,Room No-06,Ground floor,Kisan Nagar No-03,Thane(W)-400604

More details awaited paper work is in progress. Case will be registered under section ITPA read with IPC at Shreenagar Police Station.

Wednesday, December 5, 2018

सऊदी युवराज को किनारे लगाने की प्रक्रिया ज़ोर पकड़ सकती है

बिन सलमान की यात्रा के विरोध का एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि सऊदी अरब फिलिस्तीन के मामले में अमेरिका और जायोनी शासन की इच्छा के अनुसार काम रहा है और यह एसा विषय है जिसकी उपेक्षा पश्चिमी संचार माध्यमों ने जानबूझ की है ၊

सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने दो दिसंबर को मोरतानिया और तीन दिसंबर को अलजीरिया की यात्रा की।

सऊदी युवराज की दो अफ्रीकी देशों की यात्रा ऐसी स्थिति में हुई जब अर्जेन्टाइना की यात्रा और जी-20 की बैठक में भाग लेने के समय कई रोचक बातें सामने आयीं।


अर्जेटाइना की राजधानी बोइनस आइरस में जी-20 की बैठक में जब मोहम्मद बिन सलमान पहुंचे तो उन्हें खुल्लम- खुल्लम दूसरे देशों के नेताओं की उपेक्षा का सामना हुआ और वह इस बैठक में भाग लेने वाले एक मात्र व्यक्ति थे जो अलग- थलग पड़ गये थे।


मोरतानिया और अलजीरिया की यात्रा भी उन्होंने एसी स्थिति में की जब इस यात्रा के संबंध में स्थिति अस्पष्ट थी और जब उन्होंने इन दोनों देशों की यात्रा की तो यह दिखाने का प्रयास किया कि वह अरब जगत की अलग- थलग पड़ने वाली एकमात्र हस्ती नहीं हैं और जी-20 की बैठक में उनके साथ जो कुछ हुआ वह कुछ दिन बाद भुला दिया जायेगा।


रोचक बात यह है कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ अर्जेन्टाइना में जो कुछ हुआ उसकी भरपाई मोरतानिया और अलजीरिया की यात्रा से न केवल नहीं हो सकता बल्कि उनकी इस यात्रा ने यह दर्शा दिया कि वहां के लोग सऊदी अरब से किस सीमा तक घृणित हैं।


इन दोनों देशों में सऊदी युवराज की यात्रा के अवसर पर जो प्रदर्शन हुए उन्हें इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है। मोरतानिया में छात्र संघ के अध्यक्ष मोहम्मद वलद सैयदी ने एक साक्षात्कार में बिन सलमान को यमनी बच्चों का हत्यारा बताया।


मिस्र, ट्यूनिशीया, मोरतानिया और अलजीरिया के लोगों के विरोध के संबंध में एक रोचक बिन्दु यह है कि पश्चिमी संचार माध्यमों ने यह दिखाने का प्रयास किया था कि इन देशों के लोग बिन सलमान की यात्रा का विरोध केवल इस कारण कर रहे हैं कि वे बिन सलमान को यमन में होने वाले अपराधों और सऊदी पत्रकार की हत्या के लिए उन्हें ज़िम्मेदार समझ रहे हैं जबकि इन कारणों के अतिरिक्त बिन सलमान की यात्रा के विरोध का एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि सऊदी अरब फिलिस्तीन के मामले में अमेरिका और जायोनी शासन की इच्छा के अनुसार काम रहा है और यह एसा विषय है जिसकी उपेक्षा पश्चिमी संचार माध्यमों ने जानबूझ की है जबकि मिस्र, टयूनिशीया, मोरतानिया और अलजीरिया के लोग और कार्यकर्ताओं का कहना व मानना है कि बिन सलमान अमेरिका और इस्राईल की कठपुतली हैं।


बहरहाल बिन सलमान की यात्रा समाप्त हो गयी है और इस यात्रा से न केवल सऊदी अरब अपने लक्ष्यों को साध नहीं सका बल्कि बिन सलमान की विफलता से सऊद परिवार में बिन सलमान को किनारे लगाने की गतिविधियों में और तीव्रता आ जायेगी।

गिरिडीह: बाईक चोरियों का सरगना इसरी बाजार में धराया,निशानदेही पर हुए 19 बाईक बरामद

             युगल किशोर महतो की रिपोर्ट ၊

डुमरी/गिरिडीह ၊ डुमरी अनुमंडल के निमियाघाट थाना अंतर्गत विगत कुछ दिनों से निमियाघाट एवं डुमरी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की बढ़ोतरी हुई है।मोटर साइकिल चोरी की घटना को रोकथाम के लिए थाना प्रभारी निमियाघाट एवं डुमरी प्रभारी डुमरी को सख्त निर्देश दिया गया है। मोटर साइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निमियाघाट पु0अ0 नि0 शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी निमियाघाट थाना के द्वारा अपने थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से इसरी  बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अशरफुल अंसारी (उम्र 24 वर्ष) पिता मोहम्मद कुर्बान अंसारी, ग्राम नूरी नगर, थाना बी0टी0पी0एस, जिला बोकारो को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा गया ၊ जांच पड़ताल एवं पूछताछ करने से उक्त युवक के पास से इसरी बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुआ ၊ गहराई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अशरफुल अंसारी से उसे अंतरजिला मोटर साइकिल चोरी में लिप्त पाया गया । जो गिरिडीह जिला के निमियाघाट, डुमरी ,बगोदर थाना क्षेत्र से एवं हजारीबाग जिला के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र से बोकारो जिला के बी0टी0पी0एस0, नावाडीह, बेरमो ,पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्रों  से दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार अशरफुल अंसारी की निशान देही पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी , नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक डुमरी , विरेंद्र कुमार राम , दिनेश कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक डुमरी थाना एवं शशी रंजन कुमार प्रभारी निमियाघाट थाना के द्वारा निमियाघाट, डुमरी,पैंक नारायणपुर, नावाडीह, बेरमो थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अशरफुल अंसारी की निशानदेही पर चोरी की कुल 19 मोटरसाइकिल साइकिल विभिन्न स्थानों से बरामद किये गये । जिसमें निमियाघाट, बगोदर ,बिशनगढ़, पेंक,  नावाडीह, बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से चोरी करने की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार अशरफुल अंसारी के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए मोटरसाइकिल लॉक खोलने एवं तोड़ने वाला एक मास्टर KEY, एवं लोहे का किल भी बरामद किया गया है ၊ गिरफ्तार अशरफुल अंसारी ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अपने अन्य सहयोगियों का नाम भी बताया है। जिसमें इस गिरोह के कुल 08 मोटरसाइकिल चोर शामिल है । जो गिरिडीह के अलावे बोकारो जिला के रहने वाले हैं ।सभी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। अशरफुल अंसारी एवं उसके सहयोगियों के विरुद्ध निमियाघाट थाना कांड संख्या 125 / 28 दिनांक 04/12/2018 धारा 414 /120 बी भा0द0वि0 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है एवं अशरफुल अंसारी को जेल भेजा दिया गया।

राजस्थान : 'अब मैं देखता हूं,मां-बेटे को कौन बचाता है' -पीएम मोदी

'

जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुमेरपुर में जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी की 4 पीढ़ियों ने देश को बर्बाद कर दिया. 

मां-बेटे ने किया करोड़ों का घपला-पीएम मोदी

नेशनल हेराल्ड मामले पर सोनिया और राहुल को कठघरे में खड़ा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों मां-बेटा जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. उन्होंने कहा, 'अब मैं देखता हूं कि इन मां-बेटे को कौन बचाता है.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले अपनी चार पीढ़ियों का जवाब दे, इसके बाद बीजेपी सरकार से 4 साल का जवाब मांगे.

भारत सरकार की अनूठी स्वजल योजना का लाभ घर-घर में पाइप द्वारा पेय जल आपूर्ति

गिरिडीह ၊ गाव-गांव में पाईप से पेयजल आपूर्ति हो सके इसके लिए भारत सरकार द्वारा संचालित स्वजल योजना का अतकी पंचायत में धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के संग के साथ बैठक कर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।जिला जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित बैठक में ग्रामीणों को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति की सभी मापदंडों एवं संचालन के नियमों को बताया।अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार ने गांव टोलों में पाईप द्वारा जलापूर्ति पहुंचाना सुनिश्चित हो इसके लिए यह योजना संचालित की है।बताया कि इस योजना में आने वाली खर्च का नब्बे प्रतिशत केन्द्र सरकार व दस प्रतिशत ग्रामीणों को करनी होगी। बताया कि योजना का रखरखाव पंचायत के ग्रामीणों को ही करनी है। इस दौरान योजना के कंसल्टेंट एस.वी देशपांडे प्रशिक्षक लक्ष्मीकांत शिंदे व प्रवीण कांबले पीएचईडी के एई वकील प्रसाद,विक्रम मंडल जेई जयप्रकाश यादव,बबलू हांसदा,मणीकांत,जगदीश कुमार वपंकज प्रसून प्रमुख यशोदा देवी मुखिया गुडिया देवी पंसस सुनीता देवी ,पीएसपी मालो कुमारी जिला समन्वयक कृष्ण कुमार बीटीटी मानिकचंद महतो कैट्स एक्सपर्ट संतोष कुमार उपमुखिया बासुदेव महतो मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा सहित जलसहिया,सेविका, सहायिका,वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।

गुजरात: राजकोट में मीडियाकर्मी रहीम लाखानी पर कातिलाना हमला; गला घोंटने का प्रयास , एबीपीएसएस ने की हमलावर के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

              न्यूज डेस्क ၊

गुजरात के राजकोट में आज बीजेपी के गुन्डो ने संदेश न्यूज चैनल के पत्रकार रहिम लाखानी पर कातिलाना हमला कर उसका गला घोंटने का प्रयास किया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति इस धटना की कड़ी निंदा करती हैं। भारत के सभी राज्यों में  पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर अड़ी पत्रकार संगठन एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश कालावाड़ीया ने अस्पताल जाकर पीड़ित  पत्रकार से बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया,साथ ही शहर के पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पत्रकार नेता श्री कालावाड़ीया ने कहा है कि वर्तमान समय में देश भर में मीडियाकर्मियों के समक्ष उनके कार्य के निष्पादन में जोखिम तीव्र गति से बढ़ रहे हैं, किंतु सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति गम्भीरता नही बरत रही है, जो काफी अफसोस जनक है ၊

Tuesday, December 4, 2018

गिरिडीह: होटल से नकली सरसो तेल व 41 कनस्तर पॉम ऑयल जब्त, केमिकल से बनाया जाता था नकली सरसो तेल

गिरिडीह:-बगोदर थाना क्षेत्र के औरा स्थित महतो होटल में मंगलवार को बगोद - सरिया एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो ने छापेमारी कर 41 टीन पाॅम ऑयल तथा चार टीन नकली सरसो तेल टीन को सील करने वाले एक बोरा ढक्कन  जब्त किया। जबकि  मौके से होटल संचालक फरार रहा ၊ वहीं   छापेमारी में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, उमाशंकर प्रसाद भी शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी, कि औंरा स्थित महतो होटल में पाॅम ऑयल से अवैध ढंग से सरसों तेल बनाकर अन्य जगहो में  विक्रय  किया जाता है၊ साथ ही होटल में उपयोग भी किया जाता है।  

इसी सूचना पर छापेमारी कर एक कमरे से 41टिना पाॅम ऑयल को जब्त किया गया है, और यहां पर स्टॉक करके  केमिकल्स के जरीये  मिलावटी नकली सरसों तेल बनाया जाता था तथा राष्ट्रीय राजमार्ग - 2 के किनारे यह होटल संचालित रहने के कारण असानी से अन्य जगहों पर भेजा जाता था၊  साथ ही बगोदर सरिया  एसडी पी ओ ने कहा की जब्त तेल को जांच किया जायग।  और जांचो उपरान्त  होटल संचालक पर करवाई की जायगी। बताते चलें की औंरा स्थित महतो होटल में कई वर्षों से अवैध ढंग नकली सरसों बनाया जा रहा था၊ तथा होटल में था नकली सरसो तेल छिपाने का सूरंग जिससे आसानी से सूरंग में  स्टॉक कर माल रखा जाता था၊ वहीं सुरंग से एक बड़ा बोरा में टीना पैक करने का प्लास्टि कैप रखा गया था၊


बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...