Friday, December 7, 2018

वाराणसी: संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी आपसी रंजिश में भेजी गई थी

वाराणसी: संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी जमीन विवाद की रंजिश में भेजी गई थी। चिट्ठी में जिस जमादार मियां और अशोक यादव का जिक्र है, वे बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले दो दोस्त हैं।
दोनों से मधुबनी में पूछताछ में सामने आया कि उनके गांव के एक बुजुर्ग से जमादार और अशोक का जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।आशंका है बुजुर्ग के बेटों ने जमादार और अशोक को फंसाने के लिए धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी। पुलिस के अनुसार, जमादार और अशोक के आपराधिक इतिहास की जानकारी मधुबनी पुलिस से नहीं मिली है। उस बुजुर्ग के रिश्तेदार देवरिया जिले में रहने के कारण संकटमोचन मंदिर से भलीभांति वाकिफ है और उसके बेटे बड़ोदरा और अहमदाबाद में रहते हैं।

संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को साधारण डाक से तीन दिसंबर की शाम एक चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में जमादार मियां और अशोक यादव के नाम के साथ ही एक मोबाइल नंबर लिखा था। साथ ही, लिखा था कि हमने इससे पहले संकटमोचन मंदिर में धमाका किया था । इस बार
प्रकरण की तफ्तीश पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ ही एटीएस ने शुरू की। चिट्ठी में लिखे मोबाइल नंबर को तस्दीक कर पुलिस की दो टीमें बिहार रवाना की गईं। पुलिस के अनुसार, जमादार व अशोक दोनों दोस्त हैं और दोनों की आसपास दुकान है।

 

बहरागोड़ा: ब्राह्मणकुंडी पंचायत में विधायक कुणाल षाड़ंगी जी का 1 दिवसीय जनता दरबार सह रात्रि प्रवास कार्यक्रम


कार्यक्रम का शुरुआत ब्राह्मणकुंडी पंचायत के नायबसन गांव से हुआ। उसके बाद, ब्राह्मनकुंडी, गोहालामुला, कुलिया,गमारिया, नेत्रा पांचबढ़िया, घास पदा गांव  में बैठक किये। *विधायक ने वहां के स्थानीय लोगों के समस्याओं को सुनें ।*  _ज्यादातर समस्याएं सड़क ,पानी ,राशन,पेंशन तथा स्कूल विलय के बाद बच्चों को घर से दूर स्कूल भेजने की समस्याओं को सुनने को मिले।_ *वहीं विधायक ने ग्रामीणों से  कहा कि जल्द से जल्द आपलोगों के इस समस्याओं का हल किया जाएगा।*


_दिनभर की बैठक के बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ रात्रि का भोजन किया। और फिर पंचायत के गम्हरिया गांव में समस्त ग्रामीणों साथ देर रात तक बैठक की।_



साथ में पंचायत समिति सदस्य हबलु सिंग ,उप मुखिया शिबू प्रधान ,झामुमो के बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, अशोक सेन,रवि आचार्य,अभिजीत दास,शामल माइती  , बबलू साहू,दीपक  महापात्र ,जिला परिषद सत्यबान नायक, शक्ति सोम ,रोनी महेश्वरी ,सुजीत बाड़ी समेत झामुमो के कई सारे कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

बोकारो :DC के सहायक के घर से ACB को मिले चार लाख से ज्यादा नकद, 10 लाख एकाउंट में और फ्लैट्स के पेपर

बोकारो ၊

डीसी के सहायक मुकेश कुमार की डीसी आवास के सामने से कल गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उसके घर में दबिश दी। मुकेश कुमार के बीएसएल के उस क्वार्टर को एसीबी ने खंगाला,जिसमें मुकेश से पहले एसडीएम रैंक के अधिकारी रहते थे।ये क्वार्टर डीसी पुल का है और उसे एलॉट करना जिला प्रशासन के अधिकारी का काम है।बताया जाता है कि मुकेश एक कम्प्यूटर ऑपरेटर में रूप में अनुकंपा के आधार पर बहाल हुआ था।एसीबी के एजीडी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि एसीबी को तलाशी में उसके घर से चार लाख से ज्यादा नकद मिले।जिसे एसीबी के अधिकारियों ने वहीं गिना और जब्त कर लिया,तलाशी के दौरान एसीबी की टीम को कुछ बैंक अकाउंट डिटेल भी मिले,बचत खाते में पासबुक के आखिरी अपडेट के मुताबिक करीब दस लाख रुपए थे।वहीं टीम को उसके घर से कुछ फ्लैट्स के पेपर भी मिले। एसीबी की कार्रवाई से ज्यादा लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर कैसे एक छोटे से सरकारी कर्मी के घर से इतना नकद और संपत्ति मिल सकती है। आशंका यह जतायी जा रही है कि मुकेश डीसी के गोपनीय में सहायक का धौंस दिखा कर लोगों से रिश्वत लेने काम काफी दिनों से करता आ रहा है।मुकेश कुमार को शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारियों का वरदहस्त मिला नहीं तो बिना किसी सहारे के स्वास्थ्य विभाग का कम्प्यूटर ऑपरेटर कैसे डीसी के गोपनीय शाखा में सहायक और उसके बाद आपूर्ति विभाग का नाजिर बन सकता है। वरदहस्त नहीं मिला हुआ था तो कैसे मुकेश को डीसी पुल का वो आवास आवंटित कर दिया जाता है,जो एसडीएम रैंक के अधिकारी को एलॉट होता है।

Thursday, December 6, 2018

गिरिडीह: 'एक दीया राम के नाम' कार्यक्रम में याद किए गए भगवान राम, लोगों ने सैकड़ों दीए जला कर मनाया शौर्य दिवस

युगल किशोर महतो ၊

डुमरी/गिरिडीह: डुमरी अनुमंडल के डुमरी  वनांचल चौक के समीप लोगों ने 'एक दीया राम के नाम' के कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान लोगों ने सैकडों दीया जला कर भगवान राम को याद किया।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केन्द्र सरकार से अध्यादेश ला कर जल्द अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने की मांग की है।इस दौरान लोगों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आने में समय लगेगा। जिसके लिए केन्द्र सरकार ही अध्यादेश लाए। वहीं यह कार्यक्रम शौर्य दिवस के अवसर पर मनाया गया।आपको बताते चलें कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के 26 साल पुरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

 इस अवसर पर  पूरे झारखंड राज्य में राम के वास्ते एक जलाया गया तथा पूरे  जिले में 34 मंडलों में शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया है। इस दौरान भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल,गिरिडीह जिला खनन प्रतिनिधि बबलू ओझा,जिला परिषद दिनेश महतो,केदार महतो,दीपक सिन्हा,भा0 यू0 मोर्चा अध्यक्ष आशिष कुमार वॉर्डर,निर्मल जायसवाल, अमिताभ जायसवाल, जीवाधन महतो,भाजपा यू मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू,महेन्द्र साव,डुमरचंद महतो सहित सैकडों की संख्या में लोग शामिल थें।

चुम्बन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ तो, गंभीर होंगे परिणाम -जय श्रीराम समिति

लोहरदगा ၊ जय श्री राम समिति की बैठक किसको प्रखंड एवं सेन्हा प्रखंड के सभी पंचायत, पदाधिकारियो के साथ जिला पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक की गई।

बैठक में मुख्य रूप से धर्म समाज  संस्कृति एवं हिन्दू संगठनो को बदनाम करने पर चिंता जाहीर की गई। ज्ञात हो कि गत वर्ष साइमन मरांडी के द्वारा चुम्बन प्रतियोगियता का आयोजन किया गया था।ऐसे कार्यक्रम से महिलाओ को अपमानित सा महसुस हुआ जिसका जय श्रीराम समिति ने विरोध जताया था।परंतु इस बार फिर से आयोजन करने की बात करने वाले को जय श्रीराम समिति ने चेतावनी स्वरूप आगह करते हुए सरकार को ऐसे आयोजन पर प्रतिबन्ध लगाने तथा आयोजकों को गिरफ्तार करने की  मांग की है ၊ अगर प्रतियोगियता हुई तो समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी। साथ ही यूपी बुलंदशहर में  हिन्दू संघठनो को बदनाम करने की साजिश का विरोध किया गया। जल्द ही भंडरा प्रखण्ड,कुड़ू प्रखण्ड, कैरो प्रखण्ड एवं पेशरार प्रखण्ड तथा गुमला जिला,पलामू जिला के सभी महिला-पुरुष पदाधिकारियो से बैठक की जायेगी। मौके पर संचालन समिति सदस्य नितेश जैसवाल,ओम महतो,बंधू भगत,मनोज भगत,दिनेश साहू,चन्दन कुमार,संतोष यादव, प्रकाश साहू,सचिन कुमार, राजकिशोर लोहरा,शुभम साहू, विकास कुमार, मनोज साहू, बिक्की कसेरा,कृष्णा भगत, वीरेंद्र देवघरिया,मोहन महली, उज्वल पाठक,रवि कुमार, उमंग साहू, दीपक साहू, जितेंद्र साहू अनिल ठाकुर, सुरेन्द्र साहू,अभिषेक साहू, चंद्रभूषण, मिथलेश गुप्ता,उज्वल शुक्ला, अभिषेक लोहरा,अवधेश कुमार समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

धनबाद:महिला कांग्रेस कमिटि जिलाध्यक्ष ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित की

धनबाद । भूली अम्बेडकर नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटि की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित की और मौके पर कहा कि मानवीय मूल्यों और संवेदनाऔ की रक्षा का अधिकार हमें हमारा संविधान देता है। स्वतंत्र भारत में 1950 को संविधान लागू हुआ और हमें अपने जीवन रक्षा और समृद्धता को लेकर अधिकार मिला। संविधान रचना में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की अहम भूमिका थी। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दी, और समाज को संगठित रहने, होने का आह्वान किया। वर्तमान दौर में उनके विचारों की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के विचारों से समाज शिक्षित, संगठित, शान्ति, सौहार्द के बीच विकसित होगा। सीता राणा ने वर्तमान सरकार द्वारा समाज को बांटने , दुराग्रह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लूट में व्यस्त है और वोट के लिए समाज मे दुराग्रह फैला कर समाज को बांटने का काम कर रही है।

मौके पर सुधीरा देवी, हुस्ना बानो, रीता सिंह, अनिता कुमारी सावित्री कोडा, मालती देवी, जमुनिया देवी, कुसमी देवी, शाहिना बानो आदि मौजूद थी।

Mumbai:Thane Crime Branch has busted Sex racket running in the residential place

As per the reliable source dated 04/12/2018 at 17:20 hrs. AHTC,Crime Branch,Thane has successfully raided & taken 02 ladies pimp in to custody,who are running prostitution in the residence and rescued 03 victims.


Further legal action is  going on. 

Place of offence-

Matoshree Apartment,Room No-06,Ground floor,Kisan Nagar No-03,Thane(W)-400604

More details awaited paper work is in progress. Case will be registered under section ITPA read with IPC at Shreenagar Police Station.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...