Monday, January 14, 2019

Thane:Fire in Four Auto Rickshaws & Four Bikes near Wagle bus Depot

RDMC-TMC:Today at around 03:05 am Fire in Four Auto Rickshaws & Four Bikes near Wagle bus Depot, Wagle estate, Thane (w).


Auto Rickshaws Details:-

(1)MH 04 JH 6448 (Owner:- Unknown)

(2) MH 04 JH 3125 (Owner:- Unknown)

(3)MH 04 JH 6499 (Owner:- Unknown)

(4) MH 04 HZ 1572 (Owner:- Unknown)

Four Motor bikes completely burned.

Police official & Fire Brigade on site with 1 fire engine & 1 rescue vehicle. No casualty, No injury. Situation under control

Sunday, January 13, 2019

कानपुर- इलाहाबाद उच्च पथ पर भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, हुई 3 वाहनों की जबरदस्त टक्का

कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर माहौर के पास रविवार सुबह करीब 11.20 रोजवेड बस में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे चल रही कार समेत तीनो वाहन हाईवे के किनारे खंती में पलट गए। इस भीषण दुर्घटना में छ: लोगों की मौत और तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस कप्तान राहुल राज ने 6 लोगों की मौत औऱ 41 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

UP: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में दो कारों की भयंकर टक्कर, पांच की मौत

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह फतेहपुर से कानपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। इससे अनियतंत्रित ट्रक हाईवे के दूसरी लेन में कानपुर से फतेहपुर डिपो की खचाखच भरी बस को टक्कर मारते हुए खंदक में पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसे के पीछे चल रही एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद तीनो वाहन खंती में पलट गए। जोरदार धमाके और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। आनन-फानन राहत में जुटे गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे लोगों को निकाला गया। इधर, सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस फोर्स, एंबुलेंस मौके की ओर रवाना की गईं। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें एंबुलेंस औऱ अन्य साधनों से जिला अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। इनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में तीन घायलों को मृत घोषित किया जा चुका है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका 

रामगढ़:स्वामी विवेकानंद जयंती पर अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने बनाई विवेकानंद की 150 फीट लंबी पोर्ट्रेट

भव्य तस्वीर को देखने पहुंचे सैकड़ों लोग, विवेकानंद के शिकागो भाषण पर वाद-विवाद का आयोजन 


रामगढ़ ၊ भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की शुरुआत स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, प्राचार्य उपेंद्र राय एवं अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा स्वामी विवेकानंद की बनाई गई 150 फीट लंबी तस्वीर। इसे कला शिक्षिका कुमारी रानी के निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न रंगों से तैयार किया था। इस भव्य पोर्ट्रेट को देखने सैकड़ों लोग विद्यालय पहुंचे। सबों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। जयंती के अवसर पर कई बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में पहुंचे थे। स्वामी विवेकानंद द्वारा 1893 में शिकागो में दिए गए भाषण की वर्तमान समय मैं प्रासंगिकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने उनके विचारों को अपने शब्दों में व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सामाजिक समरसता के पोषक थे। उन्होंने संपूर्ण विश्व को सर्वधर्म संभाव का संदेश दिया। विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारतीय धर्म और संस्कृति को गौरवान्वित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जबतक मानव का अस्तित्व है, उनके आध्यात्मिक विचारों और दर्शन की प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी। छात्र उनके उपदेशों को अपने अंदर समाहित करने का कार्य करें। प्राचार्य उपेंद्र राय ने कहा कि केवल जयंती मनाने तक ही हम विवेकानंद जी को सीमित न रखें, बल्कि इनके बताए रास्ते पर चलें और इनके विचारों को आत्मसात करें। स्वामी विवेकानंद की छवि, विचार, दर्शन आज भी जिंदा है। युवा अगर उनकी जीवनी को सही ढंग से पढ़ लें, तो वे कभी अवसादग्रस्त नहीं होंगे। आयोजन को सफल बनाने में पूनम टोप्पो, उज्ज्वल कुमार, धनंजय केशरी, सकलैन हैदर, रौनक शर्मा, विवेक कुमार, अंकुर, आँचल, रोनित, रवि, अन्या, स्वर्णा, अनुभव, अंजलि, दिव्या, सुमित, यश, नेहा, अनिकेत, अंश, अंदलिब, भूमिका, विवेक कुमार, गिरेश्वर बेदिया, अभिषेक, स्वेता कुमारी, आयुष प्रतीक, साजन सिंह आदि का योगदान रहा।

ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिताओ में झारखण्ड की टीमों ने जीत हासिल कर राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं की दिया जबरदस्त तोहफा

  कोलकोता में आयोजित 8वी ननु मेमोरियल ऑल इंडिया 5A साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में खेल रही हॉकी सिंमडेगा झारखण्ड की टीम ने आज सेमी फाइनल मैच में हावड़ा यूनियन को 5-1से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गयी।सिंमडेगा टीम की ओर से एलिन डुंगडुंग और सम्मी बड़ा ने 2-2गोल की तथा किरण बड़ा ने 1 गोल की । टीम के सभी खिलाड़ियो को बहुत बहुत बधाई।

 दूसरी ओर चेन्नई में आयोजित 9वी हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में हॉकी झारखण्ड ने आज अंतिम लीग मैच में हॉकी अंदामान को 18-0से पराजित की।झारखण्ड टीम की ओर से नोयल टोपनो 04 गोल,सुरेश महतो एवम लव लाइट कुजूर ने 03-03गोल,मनोरंजन एक्का एवम आनन्द चम्पिया ने 02-02गोल तथा सुसारन डोड्राय,मिन्हास टोपनो,फिलमोन भेंगरा तथा अनुरुद्ध भेंगरा ने 1-1,गोल किये।हॉकी झारखण्ड को इससे पूर्व के 02 मैचों में जीत एवम 01 में पराजय का सामना करना पड़ा था।

वहीं पुणे में आयोजित 2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखन्ड U-17बालिका टीम ने आज हॉकी पंजाब को 03-00से पराजित की है हॉकी झारखण्ड की ओर से रजनी केरकेट्टा ने 02 गोल तथा व्यूटी डुंगडुंग ने01 हाल की है।

पुणे में ही आयोजित 2nd खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी झारखन्ड U21 बालिका टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-2से पराजित की।झारखण्ड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो 03 गोल ,सुषमा कुमारी तथा पिंकी एक्का ने 1-1गोल की।

जबकि हरियाणा हिसार में चल रही SGFI रास्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता अंडर  14 वर्ष बालक एवम  बालिका  में झारखंड ने  आज  बालक टीम  ने  बिहार को 2,0से और बालिका वर्ग में मघ्यप्रदेश  को 12,0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में दोनों टीम पहुंची।

 06 संस्करण में झारखण्ड के जीत हासिल करने पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,खेल निदेशक झारखण्ड-श्री अनिल कुमार सिंह ,सिंमडेगा के उपायुक्त श्री जटाशंकर सिंह,हॉकी झारखण्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद,उपाध्यक्ष असुंता लकड़ा,सीईओ रजनीस कुमार,माइकल लाल, पुरुष टीम के कोच मनोज कोनबेगी,मैनेजर सुखराम मांझी,U21 बालिका टीम की कोच बिगन सोय, मैनेजर विजय शंकर सिंह,U17 टीम की कोच करुणा पूर्ति,,मैनेजर राजीव रंजन,SGFI- U 14 टीम की कोच -प्रतिमा बरवा,5A साइड हॉकी में सिमडेगा टीम की कोच सह मैनेजर सुभिला मिंज,सहित  हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियो ने सभी खिलाड़ियो को बधाई दी है।

उपरोक्त जानकारी  मनोज कोनबेगी उपाध्यक्ष,हॉकी ,झारखण्ड ने दी ၊

Saturday, January 12, 2019

एक लाख का इनामी नक्सली समेत दो हाडकोर माओवादी गिरफ्तार,नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू- सुरेन्द्र कुमार झा,एसपी


गिरिडीह: गिरीडीह पुलिस को एक बार फिर बडी सफलता हाथ लगी है।गिरीडीह एसपी सुरेन्द्र झा की अगुवाई में पीरटांड व खुखरा दोनों थाना क्षेत्र के एक एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया।


पीरटांड़ से बार बार मिल रही सफलता के बाद गिरिडीह पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरिडीह एसपी सुरेन्द्र झा की अगुवाई में पीरटांड़ व खुखरा दोनो थाना क्षेत्र के एक एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।यह दोनों गिरफ्तारी कुड़को के जंगल पहाड़ी से विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तारी की गई है। 


गिरफ्तारी अभियान टीम में एएसपी दीपक कुमार, खुखरा थाना प्रभारी अनिल उरांव, पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र राय, हरलाडीह के सहायक कमांडेंट अमर कुमार शामिल थे। बताया जाता है कि कुड़को के जंगल पहाड़ी में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के घमभरिया निवासी गुलुआ सोरेन उर्फ सुरेश सोरेन व कुड़को निवासी शिवा तुरी को विस्फोटक सामग्री से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों एक पुल पर बड़ी विध्वंस घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इन दोनों के पास पांच पाइप बम, पच्चीस जिलेटिन व पच्चीस पावर जेल भी बरामद किया गया है। गुलुवा के इशारे पर ही ये नक्सली वारदात को अंजाम देता था।इन दोनों नक्सलियों पर अब तक वर्ष 2004 में पांच पुलिस कर्मियों की हत्या करने, डुमरी रोड के पूल उड़ाकर एसआईएस वाहन उड़ाने व एक छोटू नामक चौकीदार की हत्या करने का भी आरोप है। गिलुवा सोरेन की तलाश गिरिडीह पुलिस को लंबे समय से थी वह एक करोड़ के इनामी माओवादी सेंट्रल कमिटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के सिफहसलाह था। प्रयाग को कहां और किस से मुलाकात करना है इसकी जवाबदेही गिलुवा को रहती थी वही प्रयाग के व्यवस्थापक के रूप में सक्रिय रहता था। वर्ष 2019 की शुरुआत होते ही गिलुवा की गिरफ्तारी सबसे बड़ी सफलता मानी जा सकती है। बहरहाल वर्ष की शुरुवात होते ही गिरिडीह पुलिस ने झारखंड पुलिस के मुखिया डीके पांडेय की ड्रीम प्लांनिग को आगे बढ़ाते हुए नक्सलियों को डेमेज करने की मुहिम की गति को रफ्तार दे दिया और यह कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि एसपी सुरेन्द्र झा के कुशल नेतृत्व से महज एक साल के अंदर पारसनाथ पहाड़ से नक्सलियों के पांव लगभग उखड़ चुके है।

Thursday, January 10, 2019

हजारीबाग:शहर के चर्चित हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद,धारदार हथियार से छाती में वारकर की थी हत्या

 हजारीबाग शहर के चर्चित हत्या सदर थाना कांड संख्या 1211/ 14 के आरोपी बड़ा बाजार निवासी रिजवान उर्फ रिजु उर्फ गलजरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश 3 कौशल किशोर झा ने सजा सुनाई। उम्र के साथ ही 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर 6 माह की अतिरिक्त कारावास होगी। घटना 30 नवंबर 2014 के दिन के 2  बजे की है जिसमें आरोपी ने सरदार चौक मल्लाह टोली टोली निवासी 26 वर्षीय संदीप कुमार को चमड़ा काटने वाला धारदार हथियार बटाली से बाएं छाती में वारकर जान मार दी थी। बताते चलें कि मृतक का पान दुकान सरदार चौक में स्थित था दो-चार रुपए की खातिर आरोपी रिजवान के साथ मृतक की बहस हो गई जिस मामले में रिजवान उर्फ रिजु ने बगल में स्थित शैलेंद्र मोची के दुकान से अचानक बटाली से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही संदीप की मृत्यु हो गयी। इस मामले में मृतक के पिता उमेश प्रसाद जायसवाल ने थाना में मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया था कि पूर्व में भी हत्या केस में आरोपी कुछ माह पूर्व जमानत पर था इस मामले में हमारे खबरमंत्र संवाददाता ने मृतक के पिता एवं माता से भेंट कर उनसे राय लेनी चाहिए तो उन्होंने बताया कि आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए क्योंकि मेरे सीधे-साधे बेटा को दर्दनाक तरीके से हमारे आखो के सामने मार दिया और हम कुछ नही कर पाए। उसे तो फांसी लगने ही चाहिए ၊                                                                   इस मामले में सरकार की ओर से अप्पर लोक अभियोजक अजय कुमार मंडल ने मजबूती से पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी को अधिकतम सजा फांसी दी जानी चाहिए परंतु न्यायाधीश ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर ना मानते हुए आजीवन कारावास की सजा का फरमान जारी किया ၊ बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता एहसान खान ने पक्ष रखा ၊ इस मामले में कुल 13 गवाहों एवं 10 प्रदर्श की प्रस्तुति की गयी ၊ गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने घटना को सत्य पाया और सजा का फरमान जारी किया।

Wednesday, January 9, 2019

यह रही 202 स्टेशन जिन पर ट्रेन पकड़ने से 20 मिनट पहले पहुंचना जरूरी, देखिए पूरी लिस्ट

देश के 202 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 20 मिनट पहले पहुंचना होगा. क्योंकि अब एयरपोर्ट के तर्ज पर ही रेलवे स्टेशनों पर भी जांच की प्रक्रिया जाएगी. बता दें कि रेलवे ने 26/11 मुंबई हमले के बाद एक रेलवे समिति बनाई थी, जो ये बता सके कि स्टेशनों की आंतरिक सुरक्षा कैसे हो? उसी रिपोर्ट के आधार पर रेलवे ने 202 स्टेशन का चयन किया है, जहां हाई लेवल सिक्योरिटी इक्विपमेंट लगेंगे और गलत तरीके से खोले गए एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बंद किए जाएंगे.

उन रेलवे स्टेशनों की लिस्ट इस प्रकार है:



सेंट्रल रेलवेः भुसावल, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, अकोला, मुर्तजापुर, बाड़नेरा, नागपुर, पुणे, मिराज, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, दादर, कुर्ला, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, ठाणे, कल्याण


ईस्टर्न रेलवेः मालदा, वर्धमान, आसनसोल, दुर्गापुर, सियालदाह, कोलकाता, दमदम, हावड़ा


कोलकाता मेट्रोः दमदम जंक्शन, गिरीश पार्क, महात्मा गांधी रोड, सेंट्रल, चांदनी चौक, पार्क स्ट्रीट, मेडन, रबीन्द्र सदन, नेताजी भवन, जतिनदास पार्क, कालीघाट, रबीन्द्र सरोबर


ईस्टर्न सेंट्रेल रेलवेः धनबाद, मुगलसराय, पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रक्सॉल


ईस्ट कॉल्ट रेलवेः पुरी, कटक, भुवनेश्वर, विशाखापटनम


नॉर्दन रेलवेः नई दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद, अयोध्या, श्रीनगर, बड़गाम, अनंतनाग, जम्मू-तवी, ऊधमपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, कालका, भटिंडा, चंडीगढ़, पटियाला, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, पंजगांव, अवंतीपुर, काकापुर, दिल्ली कैंट, निजामुद्दीन, आनंदविहार, गाजियाबाद


नॉर्थ सेंट्रल रेलवेः आगरा, मथुरा, झांसी, कानपुर, प्रयागराज


नॉर्थ ईस्टर्न रेलवेः लखनऊ, गोरखपुर, छपरा


नॉर्थ फ्रंटियर रेलवेः गुवाहटी, दीमापुर, न्यू जलपाईगुड़ी, लम्डिंग, मेबॉन्ग, कटिहार, किशनगंज, सिलीगुड़ी, कोकराझार, डिब्रूगढ़, जोरहट टाउन


नॉर्थ वेस्टर्न रेलवेः जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर


सदर्न रेलवेः त्रिवेंद्रम, एर्नाकुलम, कोयंबटूर, मदुरै, कालीकट, तिरुचरापल्ली, मैंगलोर, चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई, बीच, मांबालम, टंबारम, बेसिन ब्रिज, त्रिवल्लूर


साउथ सेंट्रल रेलवेः सिकंद्राबाद, हैदराबाद, तिरुपति


साउथ ईस्टर्न रेलवेः खड़गपुर, रांची, टाटानगर, राउरकेला, बोकारो, पुरुलिया, अदरा, मुरी, मिदनापुर

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवेः बिलासपुर, रायपुर, गोन्डिया

साउथ वेस्टर्न रेलवेः बैंगलुरु, यशवंतपुर, मैसूर

वेस्ट सेंट्रल रेलवेः भोपाल और इटारसी

वेस्टर्न रेलवेः सूरत, वडोदरा, गोधरा, अहमदाबाद, उज्जैन, चर्चगेट, मरीन ड्राइव, चर्नी रोड, ग्रांट रोड, मुंबई सेंट्रल, महालक्ष्मी, लोअर परेल, प्रभादेवी, दादर, माटुंगा रोड, माहिम, बांद्रा, बाद्रा टर्मिनल, खार रोड, सांताक्रूज, विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मालाड, कांदिबली, दहिसर, मीरा रोड, भायंदर, नयागांव, वसई रोड, नाला सोपारा, विरार, पालघर, बोइसर.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...