Thursday, January 24, 2019

तीन भाजपा विधायकों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 

अशोक कुमार ၊                                     बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर बस पडाव स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो जमुआ विधायक केदार हाजरा व गाण्डेय विधायक जयप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से विशेष बातचीत के क्रम में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायी।उनलोगों ने कहा कि झारखंड मे अब लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही हैं,चार साल के दरम्यान में 30 हजार घरों मे बिजली पहुंचायी गयी है,गिरिडीह जिले मे चार सबग्रीड स्टेशन के अलावे 34 पावर स्टेशन बनाए जा रहे हैं ।वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी विकास हुआ है ।बगोदर में डिग्री काॅलेज की स्वीकृति मिल चुकी है ।सिर्फ टेंडर होना बाकी है ।वहीं पाॅलटेक्नीक काॅलेज बन कर तैयार हो गया है ।बहुत जल्द उसका उद्घाटन किया जायगा। उन्होंने कहा कि  कोनार सिंचाई परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है।31मार्च तक नहर मे पानी आ जायगा ।इस बार की बजट की सरहाना करते हुए कहा कि  बच्चों व किसानों के लिए विशेष फोक्स किया गया है ।किसानों के हित के लिए सोलर लाइट सोलर पम्प की भी व्यवस्था की गई है ।स्वच्छ भारत मिशन के तहत 60 हजार रानी मिस्त्री बनाया गया है ।जिससे 60 हजार महिला आत्म निर्भर बनी है ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सखी मंडल बनाया जायगा ।महिला समूह के जैसा पुरूष समूह बनाया जायगा।विधायकों ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष दृष्टिहीन हो गया है,उसे विकास दिखाई नहीं पड़ता है ।   

Tuesday, January 22, 2019

नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन;रॉयल स्टेग, ह्विस्की, स्प्रिट आदि बरामद

विलियम जैकब की रिपोर्ट ၊

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लुकैया में अवैध शराब फैक्टरी का उद्भेदन हुआ । उत्पाद विभाग ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया । इस बाबत उत्पाद अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब निर्माण को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस नाथू सिंह मीणा व एसडीपीओ से विचार- विमर्श कर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। अहले सुबह टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबू मुर्मू के घर में छापा मारा जहां से भारी मात्रा में शराब का खेप व इसको तैयार करने में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई है। हालांकि इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई ।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मौके से रॉयल स्टेज का 360 लीटर शराब, स्प्रिट 4 सौ लीटर, कॉर्क 35 सौ पीस, रैपर 3 हजार पीस, असजंक 5 हज़ार पीस, भारी मात्रा में व्हिस्की का काटून आदि समान बरामद किया गया । जो बाजार में खपाने के लिए तैयार किया गया था।

कहा कि इस कारोबार में डब्लू मंडल, संजय पासवान, रूपेश साव समेत अन्य के संलिप्तता की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है। संभावना है कि कही और मेटेरियल हो सकता है। इसकी भी जांच की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह के साथ साथ सब इंस्पेक्टर त्रिपुरारी कुमार अनू कुमार ललित कुमार सोरेन बैजनाथ राम के साथ साथ अजय सिंह शंकर सिन्हा सलीम चिश्ती कृपाल पासवान की भूमिका अहम रही।

Monday, January 21, 2019

धनबाद:पुलिस बनकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार समेत दबोचा

धनबाद ၊

पुलिस बनकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को धनबाद के सुदामडीह पुलिस ने देसी सिक्सर और तीन जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने जेवरात और कई अन्य सामान भी बरामद किए । गिरफ्तारी की पुष्टि आज सिटी एसपी पियूष पांडे ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की,जहां उन्होंने गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों और उनके पास से बरामद किए गए हथियार को मीडिया के सामने पेश किया।                        घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि गत 7 जनवरी को सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार न्यू काली मंदिर के पीछे भोला साहू के आवास पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां अपराध कर्मियों ने पुलिस के नाम पर घर का दरवाजा खुलवाया और उसके बाद डकैती की घटना को अंजाम देने का काम किया था। रविवार 20 जनवरी को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था ၊ इसी दौरान TVS अपाची जिस पर सवार दो लोग को पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो पाया कि उनके कमर में एक देशी सिक्सर और तीन गोलियां छुपाई हुई है हालांकि पुलिस को देखकर दोनों अपराधी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने  दौड़ाकर दोनो को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान आनंद वर्मा और रवि सिंह के रूप में की गई है।

Sunday, January 20, 2019

Actors often opt for different fitness regimes to stay fit,Alaia F, daughter of Pooja Bedi certainly believes in the same

.


It's not just for their characters, actors often opt for different fitness regimes to stay fit. Alaia F, daughter of Pooja Bedi certainly believes in the same.


The young promising actor will soon be making her big Bollywood debut alongside Saif Ali Khan in Nitin Kakkar’s family comedy, Jawaani Jaaneman.


Known for her envious svelte figure, Alaia maintains a healthy and disciplined lifestyle to remain fit and often experiments with her fitness regime.


The young promising actor who will start working on her debut film by early next year has opted for a new fitness regime thereby trying her hand at different types of workouts including Pilates and Mixed Martial Arts. Interestingly, she is also learning new dance forms to keep herself fit and also improve her dancing skills including contemporary, Hip Hop, Kathak and Bollywood.


While a string of newcomers are making their inroads into the Hindi film industry, insiders have been placing their bets on Alaia, who is quite the social media sensation.

Saturday, January 19, 2019

राजधानी रांची में नक्सलियों के अर्थतंत्र पर पुलिस ने लगायी लगाम

राजधानी रांची में नक्सलियों ने अपने अर्थतंत्र की नींव डाल रखी थी। इस करोड़ों के अर्थतंत्र पर पुलिस ने चोट दी है। नामकुम और दशम फॉल थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर फैली अफीम की खेती शुक्रवार नष्ट कर दी। एसएसपी अनीश गुप्ता को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के संरक्षण में नामकुम के हहाप, सिंगरसराय और उलीडीह के जंगलों में करीब 20 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती हुई थी।

इसी तरह दशमफॉल थाना क्षेत्र के जंगल में करीब पांच एकड़ पर अफीम की खेती हुई थी। जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। इसकी कीमत करोड़ों रुपये होती। अफीम की खेती लगाए जाने पर नामकुम और दशम फॉल थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कड़े सुरक्षा घेरे में किया नष्ट : पुलिस ने जिला बल और सीआरपीएफ के जवानों की कड़े सुरक्षा घेरे में अफीम की फसलों को नष्ट किया। जहां अफीम की खेती लहलहा रही थी, वहां कभी नक्सलियों का गढ़ रह चुका है। इन दिनों फिर नक्सलियों की सक्रियता होने लगी है। नक्सली अफीम की खेती करवा रहे हैं।

किसानों को लालच दे करवा रहे खेती : पुलिस के अनुसार स्थानीय ग्रामीण किसानों और जमीन मालिकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर खेती करवाते हैं। कई किसानों के जंगली इलाकों में पडऩे वाली जमीन को नक्सलियों ने लीज पर भी ले रखी है। जमीन देने से मना करने वालों को धमकाया भी जाता है। इस तरह नक्सली अफीम की खेती करवा रहे है। रांची और बुंडू में अफीम की खूब खेती होती है।

तस्करों के लिए झारखंड बेहतर : अफीम तस्करों की नजर में इसकी खेती के लिए झारखंड का जंगली इलाका अच्छा है। झारखंड की मिट्टी और जलवायु अफीम की खेती के लिए बेहतर है। भगौलिक स्थिति भी कारोबारियों को और रास आ रहा है। इसी वजह से अफीम के तस्करों ने नक्सलियों को इसकी खेती की जिम्मेदारी दे रखी है।

कंगना के बयान पर मची बवाल, करणी सेना ने कहा- कंगना माफी मांगे

कंगना राणावत की  'द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हो रही है। इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जब फिल्म के रिलीज में एक सप्ताह ही बचा है, करणी सेना ने इसे लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, कंगना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। करणी सेना को कंगना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

करणी सेना की मांग है कि रिलीज से पहले यह फिल्म उन्हें दिखाई जाए। करणी सेना ने आरोप लगाया है कि फिल्म में रानी का किसी अंग्रेज के साथ अफेयर दिखाया गया है। करणी सेना ने धमकी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो इस फिल्म को भी 'पद्मावत' जैसा विरोध झेलना पड़ेगा।

बता दें कि पिछले साल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज से पहले करणी सेना के लोगों ने खूब उपद्रव मचाया था। इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उन्होंने रिलीज के पहले फिल्म दिखाने की मांग की थी। विरोध में करणी सेना के लोग न सिर्फ सड़कों पर आ गए थे बल्कि हिंसक भी हो गए थे। उन्होंने बच्चों से भरी बस पर भी हमला किया था जिसके बाद इनकी खूब आलोचना हुई थी।

अब करणी सेना ने 'मणिकर्णिका' को लेकर भी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, कंगना ने बेबाकी से उन्हें जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना ने कहा है कि वह खुद एक राजपूत हैं और अगर करणी सेना के लोगों ने उन्हें परेशान किया तो वह उन्हें नहीं छोड़ेंगी। कंगना ने साफ किया है कि फिल्म को 4 इतिहासकारों ने मंजूरी दी है। इसके अलावा सेंसर बोर्ड से भी फिल्म पास हो चुकी है।

Actor Varun Dhawan has kicked off prep for his next

Actor Varun Dhawan is known for his hardwork and dedication towards his roles. The actor has started prep for his next, a dance film directed by Remo Dsouza and is leaving no stones unturned.

Varun is getting himself trained in gymnastics for his role by action expert Kuldeep Shashi and is spending a lot of time perfecting gymnastics.  He is learning different forms of dance like Bhangra, Urban and Street hip-hop from Remo's dance troupe. Apart from this, the actor hits the gym twice a day for his work-out. 

Varun who was on a no carb diet earlier has shifted to eating carbs to acquire the physique required for the character. 


The film also stars Shraddha Kapoor and will go on floors by the end of this month.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...