Tuesday, February 26, 2019

वायुसेना की कार्रवाई के बाद पीएम मोदी बोले, मैं देश को नहीं झुकने दूंगा

*

वायुसेना की कार्रवाई के बाद पीएम मोदी बोले, मैं देश नहीं झुकने दूंगा*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलओसी पार बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई के बाद राजस्थान के चुरू में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देश को नहीं झुकने दूंगा। पीएम ने कहा कि देश के जवानों के पराक्रम को हम सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि यह देश सुरक्षित हाथों में हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

*भारत माता की जय के नारे लगे*

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि आज आप लोगों का स्वभाव कुछ अलग लग रहा है, आप लोगों में अलग ही जोश नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने लोगों के साथ मिलकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के जवानों के लिए लगातार काम किया है। हमने वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का वादा किया था, जिसे करके दिखाया है।

Monday, February 25, 2019

जब छत्तीसगढ़ से युवती पहुंची अपने प्रेमी की शादी रुकवाने, युवक पर FIR दर्ज

जमशेदपुर ၊ छत्तीसगढ़ की एक  युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ काफी समय से शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है ၊ मजे की बात है की युवती उस दिन शहर के सिद्धगोड़ा थाना अंतर्गत उक्त युवक के निवास पर पहुंची, जब शादी की शहनाइयां बजने वाली थी और युवक किसी दूसरी लड़की से शादी की तैयारियां कर रहा था ၊ युवती ने अपने प्रेमी मुकेश पर उसके साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर शादी रुकवाने का प्रयास किया ၊ इस संबंध में उक्त युवती ने अपनी आपबीती का वर्णन करते हुए जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई ၊ किंतु जब पुलिस उक्त युवक के घर पर पहुंची तो घर में ताला लगा था,घर के सभी लोग फरार थे ၊ युवती का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में जब B.Ed की पढ़ाई कर रही थी उस समय उसकी जान पहचान मुकेश से हुई जो वहां रहकर अध्ययन कर रहा था ၊ मेलजोल आगे बढ़ने पर दोनों में प्रेम के प्रवान चढ़े ၊ युवती से शादी करने का झांसा देकर युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया ၊ लेकिन जब भी शादी करने की बात आती तो वह टाल जाता ၊ इसी तरह टालमटोल करते करते समय बीतता गया ၊ इस बीच दोनों की कई बार भेंट हुई ၊ अब जब रविवार को उक्त युवक की विवाह की तैयारियां की जा रही थी, युवती बेधड़क जमशेदपुर पहुंच गई और उसने शादी रुकवाने का प्रयास किया ၊ उधर सिद्धगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि घर में कोई नहीं था, घर में ताला बंद था किंतु आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मिलने पर ही पता चलेगा कि उसने शादी की है या नहीं ၊ उधर युवती रात भर जमशेदपुर शहर में इधर से उधर भटकती रही ၊ जमशेदपुर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यालय में पहुंचने के बाद यह मामला सामने आया ၊ उधर युवती के  घर वाले परेशान थे कि युवती कहीं आत्महत्या ना कर ले ၊ फिलहाल युवक और उसके परिजनों का पता नहीं है ၊

Sunday, February 24, 2019

अश्लील वीडियो दिखाकर फर्जी पत्रकार ने मांगा 25 करोड़, पाँच साथी समेत हुआ गिरफ्तार

फर्जी पत्रकार हुसैन मकरानी और साथी, 25 करोड़ की जबरन वसुली मे गिरफतार किया- दया नायक


हेलो हम पत्रकार हैं, आपका अश्लील वीडियो हमारे पास हैं, 25 करोड़ दो.. और हो गया महिला सहित 5 गिरफ्तार

मुंबई:-अंबोली पुलिस ने गुरुवार को अंधेरी स्थित ओशिवारा इलाके से एक फिल्म निर्माता और व्यवसायी से 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली  करने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ओशिवारा के मिल्लत नगर सर्केल के पास सीसीडी में जाल बिछाया और सभी आरोपियों को ​​गिरफ्तार किया, जब शिकायत कर्ता 5 लाख रुपये की किस्त जमा करने के लिए आए थे, निर्माता ने 25 करोड़ से बातचीत कर जबरन वसूली की रकम को 5 करोड़ फिर 25 लाख रुपये तक लाने में कामयाब रहे थे, जिसका पहला क़िस्त गुरुवार को देने आए थे।


गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 36 वर्षीय *हुसैन मकरानी, युवराज चौहान, 30; रहमान शेख, 45; माही लकी मिश्रा, 32; और केवल रामकुमार, 60.के रूप में हुई है ၊ पांचों पर आईपीसी की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश), 384 (जबरन वसूली), 385 (एक व्यक्ति को जबरन वसूली के लिए चोट लगने का डर लगाना) और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को 26 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


40 वर्षीय शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें खुद को पत्रकारों के रूप में पेश किया था। *शिकायत कर्ता के 68 वर्षीय पिता का एक ‘अश्लील’* वीडियो उनके पास हैं, जिसमें वे माही मिश्रा नाम के महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहा हैं। आरोपियों ने बताया कि वे इसे सोशल मीडिया चैनल पर अपलोड कर देगा। आरोपियों ने निर्माता को यह भी बताया कि यदि वीडियो अपलोड  किया गया , तो इससे समाज में उनके परिवार की छवि खराब होगा, और उससे कहा कि यदि वे उन्हें 25 करोड़ रुपये का भुगतान करते हैं तो वे इस मामले को सुलझा सकते हैं।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “शिकायतकर्ता के पिता, जिन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें अपने चिकित्सक द्वारा नियमित अंतराल पर मालिश चिकित्सा कराने की सलाह दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में, शिकायतकर्ता के पिता एक महिला के संपर्क में आए, जिसने उनसे दो घंटे के सत्र के लिए 5,000 रुपये लिए। दिसंबर में, उसने एक और सत्र के लिए फिर से उसका दौरा किया, और छोड़ दिया,”


15 जनवरी को, वरिष्ठ नागरिक जो शिकायत कर्ता के पिता हैं को राहुल शुक्ला नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि वह *‘डिस्कवरी ऑफ क्राइम’ नामक चैनल से कॉल कर रहा है*। शर्मा ने कहा कि उनके पास एक अश्लील वीडियो हैं जिसमें आप और एक महिला अश्लील हरकतें कर रहे हो, और पूछा कि क्या वह इसे “निपटाना” चाहते हैं। निर्माता के पिता ने जवाब दिया कि इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ हैं, और कॉल को काट दिया।


23 जनवरी को परेश राजपूत नाम के  एक पारिवारिक मित्र ने निर्माता से संपर्क किया और उन्हें बताया कि हुसैन, युवराज और राहुल शुक्ला ने उनके एक दोस्त दिलीप से संपर्क किया था और उन्हें उस वीडियो के बारे में बताई जो उनलोगों के पास हैं। उन्होंने वीडियो अपलोड करने की धमकी दी, इसलिए उन्होंने 8 फरवरी को उनसे मिलने का फैसला किया।

निर्माता लगभग 2.30 बजे गोरेगांव के एक होटल में पहुंचे, जहां युवराज और हुसैन ने खुद को चैनल के मालिकों के रूप में पेश किया, और राहुल ने कहा कि वह एक रिपोर्टर हैं। तीनों ने निर्माता को एक लैपटॉप से ​​जुड़ी पेन ड्राइव में संग्रहीत एक वीडियो दिखाया, जिसमें माही मिश्रा और वरिष्ठ नागरिक को देखा गया है। कुछ सेकंड बाद, वीडियो की सामग्री अंतरंग हो गई, और निर्माता ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि यह रूपांतरित किया गया था।


शिकायतकर्ता डर गया था, और 15 फरवरी को वह फिर से आरोपियों के साथ बैठक के लिए गया, जहां उन्होंने 5 करोड़ रुपये में रफादफा का बातचीत हुआ। उन्होंने कहा कि महिला को उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करने के लिए 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और वीडियो को प्रसारित नहीं करने के लिए 1 करोड़ रुपये लिए जाएंगे। निर्माता ने आरोपियों से मोलभाव किया और यह आंकड़ा 25 लाख रुपये तक लाने में कामयाब रहा*।


21 फरवरी को व्यवसायी ने अंबोली पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत किया                वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने मामला दया नायक को सौंपी, और दया के टीम ने जाल मिल्लत नगर के CCD में जाल बिछाया । लगभग 10 से 15 अधिकारियों के साथ दया नायक इस टीम को लीड कर रहा था। जैसे ही सीसीडी के ऊपर शिकायत कर्ता ने 5 लाख रुपये पहला क़िस्त आरोपियों के हाथों दिया वैसे ही दया नायक के टीम ने  मौके से चार लोगों और एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हजारीबाग के लॉज से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

लॉज से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

1 महीने पूर्व पति और बच्चे के साथ रहने की बात कह कर रहने आई थी युवती

हज़ारीबाग, 24 फरवरी ၊

कोर्रा थाना क्षेत्र के आनंदपुरी लॉज से युवती का शव बरामद किया गया है। शव को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मकान मालिक सुनील कुमार के घर में 1 महीने पूर्व पति और बच्चे के साथ रहने की बात कह कर भाड़े का रूम लिया था। यूवती की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के पांडेबारा निवासी उमाकांत पांडे की बेटी रश्मि पांडे के रूप में हुआ है। बताया गया है कि मकान मालिक सुनील कुमार ने रविवार को लगभग 12:30 बजे कोर्रा रहना को फोन कर सूचित किया कि मेरे किराए वाले रूम में बहुत दिन से ताला बंद है और अंदर से महक आने की बात कही। इसी बात की जांच पड़ताल करने पहुंचे एएसआई मनोज आर्य ने युवती का शव कमरे के अंदर बीछे गद्दा पर लेटा हुआ मिला। मकान मालिक के अनुसार कमरा लगभग 12 दिनों से बंद था और लाश सड़ के पूरी तरह से काला पड़ गया था ।घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लिया वह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस मामले में पूछे जाने पर कोर्रा थाना पुलिस ने बताया कि युवती का घर पांडेबारा में सूचित कर दिया गया है परिजन के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। यह भी बताया गया  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हज़ारीबाग आगमन से पहले सुनील कुमार को सूचित किया गया था कि अपने किराएदार का आधार कार्ड लेकर थाने में जमा करवाएं इसकी अनदेखी कर उसने बिना आधार कार्ड के किरायेदार रखने की बात कही गई।

 

Saturday, February 23, 2019

उत्तर प्रदेश के भदोही में जोरदार विस्फोट से 11 लोगो की हुई मौत, 400 मीटर दूर जाकर गिरे शव के टुकड़े

उत्तर प्रदेश: यूपी के भदोही जिले में शनिवार को एक मकान में जबरदस्त विस्फोट के कारण 11 लोगों के मरने की खबर है। विस्फोट इतना तगड़ा था की आस-पास के मकान गिर पड़े। जिसमे कई लोगो के दबे होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर दबे लोगो को निकालने का काम शुरू कर दिया है। एटीएस और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है।

आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने इस हादसे में मरने वालो की संख्या 10 बताई थी जो बाद में बढ़कर 11 हो गई। यह घटना भदोही-बाबतपुर मार्ग पर चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव की है जहाँ इरफान मंसूरी पटाखों को बनाने और बेचने का काम घर से ही करता था। अचानक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। जिसमे इरफान (28) समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना भयानक था की शवों के टुकड़े घटना स्थल से 400 मीटर दूर जाकर गिरे। वही सड़क के दूसरी तरफ मौजूद 10 फ़ीट ऊंची चारदीवारी गिर पड़ी। ग्रामीणों ने मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस मौजूद है। शवों को बाहर निकालने का काम जारी है।

Friday, February 22, 2019

उच्चत्तम न्यायालय का फैसला आदिवासियों के खिलाफ है -लक्ष्मी नारायण,आप नेता

रांची ၊

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय देश के सोलह राज्यों के वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों के खिलाफ है। इस प्रकरण में ऐसा निर्णय आना केंद्र और विभिन्न राज्यों के सरकारों की भूमिका है। जग जाहिर है कि आदिवासियों से जंगल और प्रकृति आबाद रहा है। फिर भी इस तरह का फैसला दिया जाना आदिवासियों के नैसर्गिक परपंरागत अधिकारों पर हमला है। यह पूरी तरह आदिवासियों के जीवन- मरण से जुड़ा हुआ है तथा आदिवासियों के साथ ऐतिहासिक अन्याय है। इस निर्णय के खिलाफ केंद्र सरकार को उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करना चाहिए।

एक तरह से देखें तो यह फैसला घोर आदिवासी विरोधी है और इसके खिलाफ आदिवासी समुदाय हर स्तर से विरोध करने को तैयार रहेगी। जब आदिवासी समुदाय के वजूद को मिटाने, उजाड़ने की कोशिश हो रही है तब यह नहीं देखा जाता है कि निर्णय किसका और किसने दिया है।

उपरोक्त जानकारी लक्ष्मी नारायण मुंडा, उपाध्यक्ष, झारखंड प्रदेश,आम आदमी पार्टी ने दी ၊

पाकिस्तान में सऊदी समर्थित तकफ़ीरी इस देश के पड़ोसियों के लिए शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां करके समस्याएं उत्पन्न कर रहे: जनरल क़ासिम सुलैमानी

जनरल क़ासिम सुलैमानी का कहना है कि पाकिस्तान में सऊदी समर्थित तकफ़ीरी इस देश के पड़ोसियों के लिए शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां करके समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं।

आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी का कहना है कि पाकिस्तान में सऊदी समर्थित तकफ़ीरी भारत तथा अफ़ग़ानिस्तान सहित इस देश के समस्त पड़ोसियों के लिए शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां अंजाम देकर समस्याएं पैदा कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस बात को सही ढंग से समझना चाहिए।

जनरल क़ासिम सुलैमानी ने गुरुवार को ईरान के उत्तर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के एक कार्यक्रम में कहा कि इस्लामी जगत में रक्तपात और मतभेद की जड़ वहाबियत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता और सरकार को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि सऊदी अरब के पैसे तकफ़ीरी आतंकवादियों के हाथ में पड़ें और वे पाकिस्तान को दुनिया के मुक़ाबले पर खड़ा कर दे।  सऊदी शासन अमरीकी समर्थन से क्षेत्र में विध्वंसक भूमिका निभा रहा है।  वह आतंकियों के समर्थन से ईरान की सीमाओं को अशान्त करने के प्रयास कर रहा है।  13 फ़रवरी 2019 को ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत की आतंकी घटना इस बात की पुष्टि करती है जिसमें ईरान के 27 जवान शहीद हुए थे।  वह आत्मघाती जिसने ईरान के सीमा सुरक्षाबलों के वाहन को लक्ष्य बनाया था उसका संबन्ध पाकिस्तान से था।  इससे पता चलता है कि पाकिस्तान, अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में गंभीर नहीं है।  आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में पाकिस्तान के हालिया क्रियाकलापों से ईरान सहमत नहीं है।  संयुक्त सीमाओं को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पाकस्तान को और अधिक प्रयास करने होंगे।

जनरल क़ासिम सुलैमानी ने कहा कि ईरान, पाकिस्तान के लिए एक विश्वसनीय पड़ोसी है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि तेहरान कभी भी इस्लामाबाद के लिए ख़तरा नहीं होगा किन्तु इस्लामी गणतंत्र ईरान उन तकफ़ीरी पिट्ठुओं से बदला लेकर रहेगा जिनके हाथ ईरानी युवाओं के ख़ून से रंगे हुए हैं।

अमरीका और पश्चिम का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों से संघर्ष में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।  ईरान की यह भूमिका आतंकवाद के समर्थकों के लिए खुली चेतावनी है कि तेहरान, आतंकवाद से संघर्ष में सीमाओं की ओर ध्यान नहीं देगा और तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में केवल सीमा तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि उससे भी आगे जा सकता है।  

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...