Saturday, March 9, 2019

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो।


भाजपा और आजसू गठबंधन के तहत लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। गिरिडीह सीट आजसू को देने पर सहमति बनी है, हालांकि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने हजारीबाग सीट पर भी दावेदारी जताई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो की शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया। इसमें झारखंड के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद थे। प्रदेश नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।


इधर, विपक्षी महागठबंधन को लेकर पिछले कई माह से कवायद जारी है। सीट शेयरिंग को लेकर मामला हर बार फंसता गया। इस बीच भाजपा आलाकमान ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया। वहां गठबंधन पर तत्काल फैसला ले लिया गया। बताया जाता है कि भाजपा 13 सीटों पर और आजसू एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें दी जाएंगी।


Friday, March 8, 2019

विश्व महिला दिवस पर आएं, महिलाओं को उनके सम्मान व अधिकार वापस देने हेतु लें प्रण!

हर साल हम 8 मार्च को विश्व की प्रत्ये‍क महिला के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। लेकिन महिला दिवस मनाए जाने का इतिहास हर कोई नहीं जानता। जानिए महिला दिवस को इतिहास के झरोखों से - 

8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण विश्व की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। साथ ही पुरुष वर्ग भी इस दिन को महिलाओं के सम्मान में समर्पित करता है।

   दरअसल इतिहास के अनुसार समानाधिकार की यह लड़ाई आम महिलाओं द्वारा शुरू की गई थी। प्राचीन ग्रीस में लीसिसट्राटा नाम की एक महिला ने फ्रेंच क्रांति के दौरान युद्ध समाप्ति की मांग रखते हुए इस आंदोलन की शुरूआत की, फारसी महिलाओं के एक समूह ने वरसेल्स में इस दिन एक मोर्चा निकाला, इस मोर्चे का उद्देश्य युद्ध की वजह से महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार को रोकना था ၊
सन 1909 में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका द्वारा पहली बार पूरे अमेरिका में 28 फरवरी को महिला दिवस मनाया गया। सन 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल द्वारा कोपनहेगन में महिला दिवस की स्थापना हुई और 1911 में ऑस्ट्रि‍या, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में लाखों महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई। मताधिकार, सरकारी कार्यकारिणी में जगह, नौकरी में भेदभाव को खत्म करने जैसी कई मुद्दों की मांग को लेकर इस का आयोजन किया गया था। 1913-14 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, रूसी महिलाओं द्वारा पहली बार शांति की स्थापना के लिए फरवरी माह के अंतिम रविवार को महिला दिवस मनाया गया। 

 
यूरोप भर में भी युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन हुए। 1917 तक विश्व युद्ध में रूस के 2 लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए, रूसी महिलाओं ने फिर रोटी और शांति के लिए इस दिन हड़ताल की। हालांकि राजनेता इस आंदोलन के खिलाफ थे, फिर भी महिलाओं ने एक नहीं सुनी और अपना आंदोलन जारी रखा और इसके फलस्वरूप रूस के जार को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी साथ हीसरकार को महिलाओं को वोट देने के अधिकार की घोषणा भी करनी पड़ी। 
 
महिला दिवस अब लगभग सभी विकसित, विकासशील देशों में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किए। 
संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका
संयुक्त राष्ट्र संघ ने महिलाओं के समानाधिकार को बढ़ावा और सुरक्षा देने के लिए विश्वभर में कुछ नीतियां, कार्यक्रम और मापदण्ड निर्धारित किए हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार किसी भी समाज में उपजी सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक समस्याओं का निराकरण महिलाओं की साझेदारी के बिना नहीं पाया जा सकता। 
 
भारत में भी महिला दिवस व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है। पूरे देश में इस दिन महिलाओं को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और समारोह आयोजित किए जाते हैं। महिलाओं के लिए काम कर रहे कई संस्थानों द्वारा जैसे अवेक, सेवा, अस्मिता, स्त्रीजन्म, जगह-जगह महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। समाज, राजनीति, संगीत, फिल्म, साहित्य, शिक्षा क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कई संस्थाओं द्वारा गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
 
भारत में महिलाओं को शिक्षा, वोट देने का अधिकार और मौलिक अधिकार प्राप्त है। धीरे-धीरे परिस्थितियां बदल रही हैं। भारत में आज महिला आर्मी, एयर फोर्स, पुलिस, आईटी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। माता-पिता अब बेटे-बेटियों में कोई फर्क नहीं समझते हैं। लेकिन यह सोच समाज के कुछ ही वर्ग तक सीमित है। 
 
सही मायने में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी, जहां उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करेगा, जहां उन्हें दहेज के लालच में जिंदा नहीं जलाया जाएगा, जहां कन्या भ्रूण हत्या नहीं की जाएगी, जहां बलात्कार नहीं किया जाएगा, जहां उसे बेचा नहीं जाएगा। 
 
समाज के हर महत्वपूर्ण फैसलों में उनके नजरिए को महत्वपूर्ण समझा जाएगा। तात्पर्य यह है कि उन्हें भी पुरूष के समान एक इंसान समझा जाएगा। जहां वह सिर उठा कर अपने महिला होने पर गर्व करे, न कि पश्चाताप, कि काश मैं एक लड़का होती।

Thursday, March 7, 2019

जैक की मैट्रिक 2019 बोर्ड परीक्षा में बड़े कदाचार का मामला , केन्द्राधीक्षक समेत दो निलम्बित

राजेश मेहता ၊                                                          कोडरमा। मैट्रिक की परीक्षा में हो रहे कदाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। परीक्षार्थी केंद्रों पर मोबाइल भी लेकर जा रहे हैं। गुरूवार को लगभग 12 बजे दिन डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय कोडरमा में बनाये गये। परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां कमरा संख्या 9 में तलाशी के दौरान एक परीक्षार्थी राहुल चैधरी के पाकेट से मोबाइल बरामद किया गया। वहीं कमरा संख्या 22 में परीक्षार्थी धीरज कुमार के पास से चिट बरामद किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीसी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से मो. एसएम वसीम परवेज को केंद्राधीक्षक के पद से बर्खास्त करते हुए उनकी जगह पर सहायक शिक्षक उदय कुमार को केंद्राधीक्षक बनाया गया है। वहीं कमरा संख्या 9 में प्रतिनियुक्त वीक्षक निरूपमा सिंह तथा कमरा संख्या 22 में प्रतिनियुक्त वीक्षक अंशु अविनाश को वीक्षण कार्य से बर्खास्त कर दिया गया है। निरूपमा सिंह +2 उच्च विद्यालय जयनगर में अंग्रेजी की सहायक शिक्षिका और अंशु अविनाश मध्य विद्यालय लरियाडीह के सहायक शिक्षक हैं। दोनों को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है, वहीं श्रीमती निरूपमा सिंह का निलम्बन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक कोडरमा कार्यालय और अंशु अविनाश का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोडरमा कार्यालय बनाया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक शिवनारायण साह ने विभागीय आदेश भी निकाला है जिसकी सूचना जैक के साथ ही उपायुक्त और अन्य वरीय अधिकारियों को दी गयी है। इसके साथ ही उक्त दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है।

बगोदर विधायक ने किया 3 करोड70 लाख से बनने वाली पुल का शिलान्यास

अशोक कुमार की रिपोर्ट ၊                                बगोदर / गिरिडीह : -मुख्यमंत्री ग्रामसेतू योजना के अन्तर्गत बगोदर प्रखण्ड के जरमुने पुर्वी पंचायत के हरिजन टोला तथा बरांय पंचायत के नौवाडीह यमूनिया नदी में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने तीन करोड सत्तर लाख की लागत से बनने वाली पुल का विधिवत शिल्या न्यास वृस्पतिवार को नारियल फोड कर किया ၊ वहीं बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने लोगों को सबोधित करते हुए कहा कि मैं इस क्षेत्र का विधायक नही बल्कि मैं जनता का सेवक हूँ, और मैंने पिछलेेे विधानसभा के चुनाव में क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान यह वचन दिया था कि मुझे जनता एक बार सेवा करने का मौके देगी तो मैं इस नदी पर पुल का निर्माण अश्व करूगाँ जिसका मैं अपना वचन पुरा किया और आज वो सौभग्य दिन का अवसर मिला ၊ बता दे की इस जगह पुल का निर्माण होन से कई गाँवों कें लोगों का लाभ मिलेगा तथा दो पंचायत दो प्रखण्ड के साथ दो जिला के सीमावर्ति इलाके को जोडेगा मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप साव दुर्गेश कुमार, शंकर पटेल, सुधीर सिंह बंटी कुमार प्रयाग मण्डल जितेन्द्र महतो सुखदेव राणा रामजी गुप्ता मौजूद थे ၊

Blast at Jammu bus stand, several injured rushed to hospital

*Blast at Jammu bus stand, injured rushed to hospital*


JB  Singh 

Jammu : March 07

An explosion has taken place near Jammu bus stand. The area has been cordoned off, and assessment is currently underway. 

News agency ANI reported that there are some injuries in the incident and the injured have been rushed to a hospital. Times Now channel reported that five people have been injured in the blast. The blast is likely to have taken place inside a bus. 

Early visuals from the blast site also showed damaged vehicles.

क्या यही प्यार है! 'मिली बेरूखी तो कर दी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या',झारखण्ड में बढ़ते हिंसक वारदात

राँची-  :         हमारे देश भारत का आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है -झारखण्ड ၊ कहते हैं कि  वन्य क्षेत्र व पहाड़ियों में निवास करने वाले लोग स्वभाव से सीधे साये होते हैं ၊ किंतु छोटानागपुर प्रक्षेत्र की संस्कृति में वर्तमान दौर में पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव इस कदर रच बस गया है कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाती है ၊ कुछ इसी तरह की एक घटना राजधानी के निकट ओरमांझी  में घटी है ၊    प्रियंका साहू की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन कुमार है, जो प्रियंका साहू का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है.  पुलिस ने कल मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि प्रियंका काफी दिनों से उसे नजर.अंदाज कर रही थी और दूसरे लड़के के साथ रिश्ते में थी. इससे पवन और प्रियंका के बीच हमेशा लड़ाई होती रहती थी. इसी दौरान मंगलवार को मौका पाकर उसने प्रियंका के घर में घुसकर धारदार हथियार से रेतकर उसकी हत्या कर दी. गौरतलब है कि मंगलवार की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र के ओरमांझी शिव मंदिर के पास रहनेवाले शिव नारायण साहू की 26 वर्षीय पुत्री प्रियंका साहू की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गयी थी.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोपी पवन कुमार और मृतका प्रियंका साहू पूर्व में एक ही स्कूल में पढ़ाते थे और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चलने लगा था. प्रियंका साहू ओरमांझी के एक स्कूल में टीचर थी. मंगलवार की शाम पांच बजे वह स्कूल से घर आयी थी. घर पर वह अकेली थी. प्रियंका की मां बगल में नवनिर्मित मकान देखने गयी थी, वहीं पिता और भाई ओरमांझी बाजार गये थे. इसी दौरान प्रियंका साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. रात के तकरीबन आठ बजे प्रियंका की बहन, जो पास के ही एक शोरूम में अकाउंटेंट का काम करती है, उसने घर लौटने पर प्रियंका को अपने कमरे में खून से लथपथ पड़ा देखा. उसने चिल्लाकर आस-पास के लोगों को बुलाया और आनन-फानन में प्रियंका को पास के अस्पताल में ले जाया गया. ज्यादा खून निकल जाने के चलते रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

Tuesday, March 5, 2019

जैक 12 कक्षा के फिजीक्स का प्रश्नपत्र लिंक करने के दो आरोपी गिरफ्तार

अशोक कुमार की रिपोर्ट ၊

बगोदर/गिरिडीह:-बगोदर पुुलिस ने मंगलवार को इंटर का फिजीक्स पेपर लीक करने के आरोप बगोदर उच्च विद्यालय के पियुन सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो निवासी  अजय कुमार यादव तथा बगोदर मे एक कोचिंग संचालक इसी थाना क्षेत्र के जरमूने पाण्डेयडीह निवासी अभिषेक कौशल को गिरफ्तार किया है। जबकि एक परीक्षार्थी को भी पुछ ताछ के लिए लाया गया है। 

फोटो:- प्रश्न पत्र ऑउट करने वाले गिरफ्तार आरोपी

 वहीं इस मामले को लेेकर बगोदर सरिया एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो ने बताया कि  गिरफ्तार अजय यादव ने पुछ-ताछ मे गलती स्वीकार किया है कि अभिषेक कौशल के कहने पर 2 मार्च शनिवार को फिजीक्स का प्रश्नपत्र का  फोटो खीचकर ऑउट किये थे।उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक कौशल ने अपने एक दोस्त परीक्षार्थी को मदद करने के लिए ही पियुन को दो हजार रूपये का प्रभोलन देकर परीक्षा से आधा घंटा पहले प्रश्नपत्र ऑउट कराया था ।यह प्रश्न पत्र हजारीबाग के एक कोचिंग संचालक सुभाष यादव के पास प्रश्नपत्र हल के लिए भेज दिया गया जिसके के बाद एक मेंटल वाट्सअप ग्रुप कोडरमा में वायरल हो गया । वही इसे लेकर कोडरमा में एक मामला दर्ज हुआ है ।दोनों गिरफ्तार को कोडरमा पुलिस को सौप दिया जायगा।

 फोटोः जानकारी देते एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो व थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह                                        वहीं एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले कुछ अन्य लोगों की संलिप्ता की बात आयी है ।इसमें शामिल लोगों पर जांच कर करवायी की जायगी।बताया जाता है कि हजारीबाग पुलिस ने कोचिंग संचालक सुभाष यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है ।


      

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...