Saturday, May 4, 2019
बिहार के नवादा में लूट का विरोध करने पर पत्रकार के भाई की पीट-पीट कर हत्या
Friday, May 3, 2019
तूफानी' आफत : झारखंड में आज की रात होगी कयामत की रात, पूरे झारखंड के ऊपर तूफानी' आफत
झारखंड में शुक्रवार की रात क़यामत की रात से कम नहीं होगी। आज शाम साढ़े पांच बजे से शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक पूरे राज्य को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ झारखंड की राजधानी रांची में शाम साढ़े पांच बजे महाचक्रवाती तूफ़ान 'फानी' दस्तक देगा। रात करीब 11 बजे तूफ़ान की रफ़्तार सबसे अधिक 60 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। तूफ़ान का भयानक प्रकोप रात के 11 बजे से शुरू होगा और पूरी रात तबाही मचाएगा। विभाग ने लोगो से एहतियातन घरो में रहने की अपील की है। फानी महातूफान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष रांची 24 घंटे कार्यरत कर दिया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0651-2214182 पर आपातकालीन सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, 03 से 04 मई तक के सभी स्वीकृत अवकाश रद्द कर दिया गया। सभी पदाधिकारी और कर्मी को कर्तव्य पर उपस्थित रहने का निदेश दिया जाता है। अपरिहार्य स्थिति में अवकाश की स्वीकृति डीसी के स्तर से ही दी जाएगी।
जर्जर पुल, बिजली पोल पर ध्यान देने का निर्देश
बिजली के कमजोर तार एवं पुल पर विशेष ध्यान देते हुए स्थिति के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल करना सुनिश्चित करने का निदेश डीसी ने दिया है। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी को आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु अपने विभाग के कर्मचारियों को सतर्क करते हुए अपरिहार्य स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। मण्डल रेल प्रबंधक रांची को रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर यात्रियों के आवासन, खाद्य सामग्री की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया है। जबकि, अपर नगर आयुक्त रांची नगर निगम को सामूहिक आवासन स्थल चिन्हित करते हुए लोगों के लिए आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निदेश दिया गया है। साथ ही रिसोर्सेज, अर्थ मूविंग इक्यूपमेंट जैसे जेसीबी, पेलोडर इत्यादि को तैयार स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष में सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विशेष पेट्रोलिंग का दिया निर्देश :
यातायात पुलिस अधीक्षक को वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर विशेष मोबाइल पेट्रोलिंग कराए जाने का निदेश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को कहा गया है कि वाहन संघों से समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करेंगे कि भारी वर्षा एवं तेज हवा के समय वाहन ना चलें एवं सुरक्षित स्थानों पर खड़े किए जाएं।
महातूफ़ान के दौरान आम नागरिक इन बातो का ध्यान रखे-
- तूफान के बाद क्षतिग्रस्त भवनों में न जाएं।
- बिजली के खुले तारों को न छुएं।
- अधिक से अधिक घरो में रहने की कोशिश करे।
- जरुरत ना हो तो घरो से बाहर ना निकले।
- इमारत की छतो पर कोई भारी सामान ना रखे।
- तूफ़ान के दौरान ऊंचे पेड़ो और बिजली के खंभो से दूर रहे।
आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर रूस ने फिर दी अमरीका को चेतावनी
वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर रूस ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।
रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने अपने अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो को चेतावनी देते हुए कहा है कि वेनेज़ुएला के संदर्भ में अमरीका की विध्वंसक कार्यवाहियों को गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। पिछले कुछ सप्ताहों से अमरीका, वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता के साथ मिलकर इस देश में सैन्य विद्रोह कराने में लगा हुआ है जिसे विफलता का मुंह देखना पड़ा।
ज्ञात रहे कि वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता Juan Guaidó ने अमरीका और उसके घटकों के खुले समर्थन से 23 जनवरी को स्वयं को इस देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया। ग्वाएडो की इस कार्यवाही पर वेनेज़ुएला की जनता और वहां की सरकार ने तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए इसका विरोध किया। संसार के अधिकांश देश ग्वाएडो का विरोध करते हुए मादूरो को ही वेनेज़ुएला का वैध राष्ट्रपति मानते हैं जबकि अमरीका और कुछ देश वेनेज़फएला के स्वघोषित राष्ट्पति को वैध दर्शाने के प्रयास कर रहे हैं।
Thursday, May 2, 2019
महिला सशक्तिकरण को ले ही कोडरमा सीट पर महिला प्रत्याशी बनाया गया - रघुबर दास,मुख्य मंत्री
लोकतंत्र में जनता ही मालिक होता हैं, और महिला के सशक्तिकरण से देश का विकास संम्भव हैं, इसलिए भारत के प्रधानमंत्री ने कोडरमा में नारी शक्ति को प्रत्याशी बनाया गया
CBSE 12वीं टॉपर हंसिका शुक्ला ने 500 में से लाए 499 नंबर, जानें कहा कटा 1 नंबर
CBSE 12वीं का परिणाम आ गया है। रिजल्ट आज 2 मई को जारी कर दिया गया है। आप अपना परिणाम सीबीएसई के अधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं। 2018 में गूगल ने भी रिजल्ट दिखाया था। इस साल CBSE बोर्ड में कुल 31 लाख बच्चों ने एग्जाम दिए हैं। इसमें 18.1 लाख लड़के और 12.9 लाख लड़कियां शामिल हैं। आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 31 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले साल 2018 में सीबीएसई ने Class 10th का रिजल्ट 29 मई 2018 और Class 12th का रिजल्ट 26 मई 2018 को जारी किया गया था।
CBSE में इस बार डीपीएस गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर के एस. डी. पब्लिक स्कूल की करिश्मा अरोड़ा शामिल हैं। दोनों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। हंसिका के नंबर्स की बात करें तो उनका एक नंबर सिर्फ अंग्रेजी में कटा है। बाकी राजनीतिक विज्ञान, हिस्ट्री, मनोविज्ञान और म्यूजिक में उनके पूरे 100-100 नंबर हैं। तीन लड़कियां संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। इसमें गौरांगी चावला (ऋषिकेश), ऐश्वर्या (रायबरेली) और भव्या (जिंद, हरियाणा) शामिल हैं। तीनों के 500 में से 498 नंबर आए हैं।
हंसिका शुक्ला के पिता साकेत कुमार शुक्ला राज्यसभा में डेप्युटी सेक्रटरी हैं। जबकि उनकी मां मीना शुक्ला वीएमएलजी (डिग्री कॉलेज) में शिक्षिका हैं। हंसिका का सपना है कि वह IAS बनकर उन बच्चों को पढ़ा कर सफल बना पाएं जो धन के अभाव में पढ़ नहीं पाते।
हंसिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचर और माता-पिता को दिया
सोरेन एंड मरांडी कंपनी ने राज्य वासियों को ठगा : रघुबर दास
Wednesday, May 1, 2019
ईरान से तेल ख़रीद मामले में क्या मोदी जी ट्रम्प को अपना 56 इंच का सीना दिखा पायेंगे?
👉: क्या भारत ने अमरीका से यह स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वह ईरान से तेल का आयात बंद नहीं कर सकता?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, नई दिल्ली का कहना है कि उसने वाशिंगटन से यह सपष्ट कर दिया है कि उसके पास ईरानी तेल का कोई विकल्प नहीं है।
ग़ौरतलब है कि अमरीका ने मई 2018 में परमाणु समझौते से निकलने के बाद, ईरान पर फिर से एकपक्षीय आर्थिक प्रतिबंध लागू कर दिए थे और यह धमकी दी थी कि वह ईरानी तेल के निर्यात को शून्य तक पहुंचा देगा।
ट्रम्प प्रशासन ने नम्बर में 8 देशों को ईरान से तेल आयात के लिए 6 महीने की छूट दी थी, जो 2 मई को समाप्त हो रही है, जिसके बाद अब अमरीका ने किसी भी देश को तेल आयात की छूट नहीं देने की घोषणा की है और 2 मई के बाद ईरानी तेल आयात करने वाले देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो से टोलिफ़ोन पर बात करते हुए कहा है कि नई दिल्ली को हर हालत में तेहरान से तेल आयात के लिए छूट दी जानी चाहिए।
स्वराज ने देश की राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पोम्पियो से अनुरोध किया कि भारत को कुछ समय के लिए और छूट दी जानी चाहिए, इसलिए कि 23.5 मिलियन तेल का तुरंत विकल्प खोजना उसके लिए संभव नहीं है।
हालांकि पोम्पियो ने भारतीय विदेश मंत्री को फ़िलहास किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया है, बल्कि उन्होंने कहा है कि इस समस्या को अब विदेश मंत्रालय के स्तर पर हल नहीं किया जा सकता, इसलिए कि ट्रम्प प्रशासन ने कड़ाई से प्रतिबंध लागू करने का फ़ैसला लिया है।
भारत, ईरान से तेल आयात करने वाला चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।
भारत में आम चुनाव जारी हैं, ऐसी स्थिति में अगर वह ईरान से तेल आयात करना बंद करता है तो निश्चित रूप से देश में तेल की क़ीमतों में वृद्धि होगी, जो पहले से ही सरकार के लिए एक बड़ी समस्या है।
मोदी सरकार को डर है कि तेल के मूल्यों में अधिक वृद्धि से अगले तीन चरण के चुनाव में बीजेपी को नुक़सान पहुंच सकता है, इसलिए उसकी कोशिश है कि कम से कम चुनाव के समापन तक अमरीका उसे ईरान से तेल आयात करने की छूट देदे।
स्वराज ने पोम्पियो ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव जारी है, इसलिए इस मुद्दे पर अंतिम फ़ैसला आने वाली सरकार करेगी।
भारत की विपक्षीय पार्टियां पहले ही मोदी सरकार पर ईरान से तेल आयात करने में अमरीका के दबाव में काम करने का आरोप लगाती रही हैं।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि ईरान से तेल ख़रीदने के कारण भारत पर अमरीका की प्रतिबंध की धमकी, क्या भारत की संप्रभुता पर हमला नहीं है? मोदी जी झूठे अपनी छाती ठोंकते रहते हैं, अब क्यों ख़ामोश हैं? msm
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...