Friday, May 17, 2019

राजमहल, दुमका औऱ गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 19 मई को मतदान

झारखंड में चौथे व अंतिम चरण में 6258 मतदान केंद्रों पर 45,64,681 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

झारखंड में चौथे व अंतिम चरण (भारत निर्वाचन आयोग का सातवां चरण) में 1- राजमहल (एसटी), 2- दुमका (एसटी) औऱ 3-गोड्डा लोकसभा सीट के लिए 19  मई मतदान होगा. श्री एल खियांग्ते, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज दिनांक 17 मई को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन तीन सीटों के लिए कुल 6258  मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 489  मतदान केंद्र शहर औऱ  5769  मतदान केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं. इन मतदान केंद्रों पर कुल 45,64,681  मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 23,64,541 पुरुष, 22,00,119 महिला और थर्ड जेंडर के 21 मतदाता है. इसके अलावा 62,762  नए मतदाता (18-19 साल के) पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. नए मतदाताओं में 38,403 पुरुष, 24,355 महिला और 4 थर्ड जेंडर के हैं. संवाददाता सम्मेलन में श्री विनय कुमार चौबे, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, डॉ अमिताभ कौशल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और श्री आशीष बत्रा, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) मौजूद थे.

3774 है सेवा मतदाताओं की संख्या

श्री खियांग्ते ने बताया कि राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 3774 है. इन सेवा मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 3670 और महिलाओं की संख्या 104 है. इसके साथ गोड्डा लोकसभा सीट के लिए चार ओवरसीज मतदाता भी हैं.


लोकसभा सीट और मतदान केंद्रों की संख्या

लोकसभा सीट मतदान केंद्र कुल मतदान केंद्र

शहरी ग्रामीण

1-राजमहल 127 1893 2020

2-दुमका 105 1786 1891

3-गोड्डा 257 2090 2347

कुल 489 5769 6258


मतदाताओं की संख्या (29.4.2019 के मुताबिक)


राजमहल दुमका गोड्डा कुल 


कुल वोटर्स

14,53,511 13,96,308 17,14,862 45,64,681

पुरुष 7,41,410 7,18,046 9,05,085 23,64,581

महिला 7,12,091 6,78,255 8,09,773 22,00,119

थर्ड जेंडर 10 07 04 21

नए मतदाता (18-19 साल के) 15,735 23,861 23,166 62,762

पुरुष 9,867 14,459 14,077 38,403

महिला 5866 9401 9088 23,861

थर्ड जेंडर 02 01 01 04

महात्मा गांधी पर विवादित बयान: पीएम मोदी बोले- साध्वी प्रज्ञा को कभी मन से माफ नहीं कर पाऊंगा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए विवादित बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है. एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि वह साध्वी प्रज्ञा को कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे. मोदी ने कहा कि ऐसे सभी बयान पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा कि गांधी जी या गोडसे के बारे में बयानबाजी गलत है. उन्होंने कहा कि मैं चाहूं भी तो साध्वी को मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा. बता दें भोपाल से बीजेपी  की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पहले राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया और विवाद के बाद माफी भी मांग ली.  गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताया था. प्रज्ञा ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे.' प्रज्ञा ने कहा था कि' नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबां में झांक कर देखें. ऐसे लोगों को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा.'

 हालांकि उन्होंने देर रात अपने इस बयान पर माफी मांग ली. प्रज्ञा ने ट्वीट किया, 'मैं नाथूराम गोडसे के बारे में दिये गए अपने बयान के लिए देश की जनता से माफ़ी मांगती हूं . मेरा बयान बिल्कुल ग़लत था. मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं.'


वहीं  केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने ट्वीट किया था कि गांधी के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है. थोड़ी देर बाद यह कहते हुए सारे ट्वीट्स हटा लिए गए कि हेगड़े का अकाउंट हैक हो गया था.

 वहीं बीजेपी नेता नलिन कतील ने गोडसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी से की थी. उन्होंने कहा था, 'गोडसे ने एक को मारा, कसाब ने 72 को मारा, राजीव गांधी ने 17 हजार को मारा

हैरतअंगेज घटना :महिला ने जहर खाया, इलाज के वक्त मुंह में ब्लास्ट, डॉक्टरों के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जब उसे इलाज के लिए जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया तो इलाके के वक्त महिला के मुंह में विस्फोट हो गया. 

विस्फोट देख डॉक्टरों की टीम भी हैरान रह गई. महिला के मुंह से धुआं निकलने के साथ आग लग गई. घटना के कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया. 

इस बारे में सब इंस्पेक्टर अरविंद चौधरी ने बताया कि महिला की पहचान शीला देवी के रूप में हुई है, जो हरदुआ गंज की रहने वाली थी. उन्होंने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया था.

इमरजेंसी वॉर्ड के एसीएमओ राहुल कुमार ने बताया कि यह अपने आप में अजीबोगरीब घटना है. हमने मेडिकल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा है, जब किसी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हो और उसके मुंह विस्फोट हुआ हो.

एसीएमओ राहुल कुमार ने बताया कि इस घटना इसका वीडियो शोध के लिए हम यू-ट्यूब और अन्य सोशल साइटों पर भी डालेंगे. महिला के मुंह में विस्फोट होने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.

शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला ने विस्फोटक पदार्थ का सेवन किया था. जिस कारण उसकी अन्न नली फट गई. वहीं, कुछ डॉक्टर्स का यह भी कहना है कि महिला की अन्न नली में गैस से प्रेशर के कारण विस्फोट हुआ.

Thursday, May 16, 2019

सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स की दोबारा जांच करने की इजाज़त मांगी

सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स की दोबारा जांच करने की इजाज़त मांगी है. बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने आगे की जांच करने के लिए रोज़ एवेन्यू कोर्ट, नई दिल्ली में आवेदन करके अनुमित मांगी थी. पर कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अनुमति लेने की ज़रूरत नहीं है बल्कि कोर्ट को सूचना दे देना ही काफी है.

दरअसल,  बोफोर्स कांड का खुलासा 1987 में हुआ था. इसमें तत्कालीन राजीव गांधी सरकार के ऊपर स्वीडने की कंपनी बोफोर्स को भारतीय सेना को तोपें सप्लाई करने के लिए 64 करोड़ रुपये की दलाली लेने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद राजीव गांधी की सरकार गिर गई थी.

दुर्गापुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति के पास से नकद 70 लाख रुपये बरामद

दुर्गापुर , 16 मई : दुर्गापुर जनरल रेल पुलिस ( जीआरपी ) दुर्गापुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति के पास से नकद 70 लाख रुपये बरामद किया है। वराणसी से सुरेश प्रसाद वरमन नामक व्यक्ति ब्रेक जरनी करते हुये दुर्गापुर स्टेशन पर कोलकाता जाने के उद्देशय से उतरा था।सुरेश ट्रेन पकड़ने के लिये खड़ा था। संदेह होने पर जीआरपी ने उसे धर दबोचा। ट्राली बैग से रुपये बरामदगी की खबर जंगल में लगी आग की तरह इलाके में फैल गई।

     आज सुबह साढ़े दस बजे के आसपास प्लेटफारम नंबर चार पर सुरेश प्रसाद को इधर उधर घूमते देखकर जीआरपी को संदेह हुआ। उससे पूछताछ करने पर उसने सही सही कुछ नहीं बताया तो जीआरपी उसे थाना ले गई। जांच पड़ताल में ट्राली से रुपये का थोक थोक बंडल मिला। सुरेश प्रसाद ने स्वीकार किया है कि वह वराणसी से कोलकाता जा रहा था। गिरफ्तार सुरेश प्रसाद से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिशनरेट , सीआइडी , जीआरपी और दुर्गापुर आयकर विभाग पूछताछ चला रहा है , आखिर यह पैसा किसका है और किस मद में खरचा के लिये लाया गया था।

बिग ब्रेकिंग: कोलकाता हिंसा पर EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है. आयोग ने बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इसके अलावा आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की छुट्टी कर दी गई है.

आयोग ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर भी बैन लगा दिया है. बंगाल के ADG CID राजीव सिंह को गृह मंत्रालय भेजा गया है. राज्य में 19 मई को 9 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. उससे पहले ही आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है.https://www.pscp.tv/w/b6yJKnR3LTEwNTA0MTU0MDI5MzU3NzExMzZ8MU1ZeE5kRHlyb3dHdyu6iUHQo0i64p_XgJuBvhe_9eb7xTtGKL1imcYRyRWr

वहीं ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति खंडित होने पर आयोग ने सख्त नाराजगी जताई है. चुनाव आयोग ने कहा कि इस प्रकार की हिंसा फिर से हुई तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे. राज्य की 9 सीटों पर प्रचार की अवधि शुक्रवार शाम पांच बजे तक थी, लेकिन आयोग ने एक दिन पहले ही इसे खत्म कर दिया.

मंगलवार की शाम कोलकाता में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के बाद आज पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासत सुलग उठी है. टीएमसी ने ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति खंडित होने को भावनात्मक मुद्दा बना लिया. वहीं बीजेपी और टीएमसी दोनों एक दूसरे पर मूर्ति खंडित करने का आरोप मढ़ रही हैं. वामपंथी दलों का कहना है कि बीजेपी और टीएमसी के झगड़े में पूरा बंगाल जल रहा है.

Wednesday, May 15, 2019

दो दिव्यांगों ने चुना एक दूसरे को जीवन साथी ,आज रिसेप्शन में जुटे गणमान्य लोग

दुर्गापुर , 15 मई : कुदरती करिश्माई ही इसे कहेंगे की दोनों दिव्यांग हैं और दोनों में समानता भी हैं। युवती मुंह से नहीं बोल पाती और कान से सुन भी नहीं पाती है। इसी तरह युवक भी न बोल पाता है न सुन पाता है।

      मंगलवार  के दिन दोनों विवाह बंधन में बंधे। यह शादी औधोगिक शहर दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध प्याला काली बाड़ी में हुई। आज इस दंपति का रिशेप्शन है।

   युवती बर्दवान के मूक बधिर स्कूल से माध्यमिक तक पढ़ाई की है जबकि युवक रंग मिस्री है। सुलेखा के मां का घर दुर्गापुर स्टील टाउनशीप के एजोन के अशोक एवेन्यू में है। उसकी मां सुनीती चटोपाध्याय एक चाय की दुकान चलाती है जबकि युवक अशोक राय अंडाल का है और रंग मिस्री का काम करता है।

     जो सबसे खास बात है वह यह कि , सुलेखा क्रिकेट और बैडमिंटन के खेल में गहरी रुची रखती है। वह जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर दोनों खेल खेल चुकी है और करीब एक सौ से ज्यादा ट्राफी बटोर चुकी है।

      दुर्गापुर के विशिष्ट उधोगपति और कई सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े राकेश भट्टड़ ने इस शादी में अपनी सराहनीय भूमिका का पालन करते हुये दंपति को वैवाहिकी साम्रगी देकर कन्या दान का पवित्र रस्मअदायगी किया। राकेश भट्टड़ ने बताया , सुलेखा को राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग मिला है। सुलेखा का  कहना है कि , शादी के बाद भी वह क्रिकेट और बैडमिंटन खेल को बंद नहीं करेगी।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...