Wednesday, June 5, 2019

जब अस्पताल के डॉक्टर मरीज की लापरवाहीजनित मृत्यु के बाद करते रहे मुर्दे का इलाज

जबलपुर(मप्र)। अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक में एक सीन बहुत फेमस हुआ था, जब वह एक मुर्दे को भर्ती कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाता है। जहां डॉक्टरों व स्टाफ द्वारा उससे लाखों रुपए ले लिए जाते हैं, अंत में उसे मुर्दा घोषित कर और पैसों की मांग की जाती है। जबकि वो व्यक्ति पहले ही मर चुका होता है। ये तो रही फिल्म की बात, जबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के इलाज में लापरवाही बरतने और मौत होने के बाद भी उसे वेंटिलेशन में घंटों रखने के मामले में खुलासा हुआ है।                        जिला उपभोक्ता फोरम ने अहम फैसले में शहर के निजी अस्पताल को मरीज की मौत के लिए इलाज में की गई लापरवाही को वजह माना। फोरम अध्यक्ष केके त्रिपाठी व सदस्य योगेश अग्रवाल की कोर्ट ने अस्पताल के मैनजिंग डायरेक्टर व इलाज के लिए जिम्मेदार डॉक्टर को आदेश दिए कि वे इसके एवज में मृतक के परिजन को दस लाख रुपए हर्जाना अदा करें। केस खर्च का दस हजार रुपए भी परिवादी को प्रदान किया जाए।

Tuesday, June 4, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 में एक वोट पर खर्च हुए 700 रुपये, कुल खर्चा 60 हजार करोड़

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (CMS) ने लोकसभा चुनावों के खर्चों पर एक रिसर्च प्रकाशित की है. इसके अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 60 हजार करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए. इस लिहाज से देखें तो औसतन हर वोट के पीछे 700 रुपये खर्च किए गए.


सांसद जी ने कितना खर्च किया

सीएमएस के अध्ययन के अनुसार भारत के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में कमोबेश सभी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए गए. यहां तक कि इस बार चुनाव में महज एक सीट पर ही चुनाव रद्द किया गया और इसके पीछे लोकसभा क्षेत्र में पैसे की अनियमितता ही रही. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के वेल्लोर में चुनाव के दौरान काफी मात्रा में पैसे जब्त किए और चुनाव रद्द किया. ऐसे में कुल 542 सीटों पर ही चुनाव हुए. लेकिन इन 542 सीटों पर ही लोकसभा के उम्मीदवार 60 हजार करोड़ रुपये तक खर्च कर डाले.

Monday, June 3, 2019

भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया


भारतीय सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने कहा कि विमान में चालक दल के आठ सदस्यों समेत 13 लोग सवार थे और सभी वायुसेना से जुड़े थे.

प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जोरहाट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन कुछ समय के बाद विमान का संपर्क टूट गया.

विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी से आखिरी संपर्क दोपहर एक बजे हुआ था.

विमान के तय समय पर मेनचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंडपर नहीं पहुँचने पर भारतीय वायुसेना ने तलाशी का काम शुरू किया. 

विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने स्थानीय पत्रकार दिलीप कुमार शर्मा को बताया कि सुखोई 30 और सी 130 हर्क्लीज़ को खोज अभियान में लगाया गया है. साथ ही इस काम में सेना और आईटीबीपी की भी मदद ली जा रही है.

साल 2016 में भी भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान लापता हो गया था. इस विमान ने तब चेन्नई से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ते हुए ये लापता हो गया था.

इसके बाद, इस विमान की खोज के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया था. भारतीय वायुसेना के इतिहास के सबसे बड़े तलाशी अभियान में नाकामी हाथ लगी थी और ये विमान कभी नहीं मिल सका. इस विमान में 29 लोग सवार थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्होंने लापता विमान के संबंध में एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बात की है.

जोरहाट से मेचुका (नक्शा)


आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ कैम्पेन कमिटि ,चुनावी स्क्रीनिंग कमिटि समेत कई और फैसले लिए गए

आज दिनांक 03/05/2019 को आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश कमिटी की बैठक प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी की अध्यक्षता में  कांके रोड, राँची में हुई।

बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर योजना बनाने एवं सांगठनिक कार्य की भी समीक्षा की  गई। साथ ही अभी से विधानसभाओं में चुनावी अभियान शुरू करने के लिए  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन पांडेय की अध्यक्षता में कैम्पेन कमिटि बनाई गई है।

 पार्टी के द्वारा उम्मीदवारों की के चयन के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में एक स्क्रीनिंग कमिटी की घोषणा की गई।कमिटी उम्मीदवारों के स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों की सूची प्रदेश कमिटी को सौपेंगी, तत्पश्चात अंतिम रुप में उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी।


प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा के नेतृत्व में एक अनुशासन समिति की भी घोषणा गई

आज की बैठक में प्रो. उषा रानी, डॉ अविनाश नारायण तथा श्री आर एन सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल कराया गया।  

बैठक में सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने पर गहन चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश संयोजक  जयशंकर चौधरी ने कहा कि झारखंड में पार्टी लंबे समय से  संगठन व जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है अौर इसका परिणाम आगामी विधान सभा चुनाव में दिखेगा। उन्होंने कहा कि  झारखंड में लगभग पिछले 5 सालों में रघुवर दास के नेतृत्व में अब तक झारखंड को लूटने की परंपरा  को जारी रखा गया तथा अपने जनविरोधी फैसलों से जनता द्वारा दिये गये बहुमत का अपमान किया ग़या है। झारखंड के लोग आज विकल्प की तलाश कर रहे हैं तथा आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में यह विकल्प देने जा रही है और पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा, श्री पवन पांडे, श्री संतोष मानव, श्री परवेज सहजाद, कोषाध्यक्ष श्री आलोक शरण, प्रदेश सचिव श्री राजन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री आबिद अली, प्रदेश मीडिया  प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रितम मिश्रा, श्रमिक विकास संगठन के राजेश वर्मा तथा प्रदेश समिति के विधानचंद्र राय, राजेश सिंह, हरदयाल प्रसाद यादव, कुमार राकेश, विनोद सिंह, डॉ० उषा किरण, डॉ० अविनाश नारायण, रेणुका तिवारी, हर्ष दूबे, किशोर सिन्हा, संजय राम, राजकुमार सोनी, राहुल बसु, रवि निरंजन टोप्पो, कृष्ण मुरारी शर्मा, एवं ज्योतिष जयहिन्द , श्री अंजन वर्मा, अजय कुमार, वसीम अकरम एवं सोमा लिंडा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी आप के प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रभारी कुमार राजेश ने दी ၊



अक्षय कुमार वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के बाद अब प्रोडूसर विक्रम मल्होत्रा बनाएंगे बेस्ट सेलिंग थ्रिलर पुस्तक रीता फ्रेइरा पर वेब सीरीज

मुंबईविक्रम मल्होत्रा की नेतृत्व वाली अबन्डशिया एंटरटेनमेंट ने भारत के मशहूर थ्रिलर लेखक, विश धमीजा की बेहद लोकप्रिय 'रीता फ़ेरेइरा' सीरीज़ के अधिकार हासिल किए। इस डील में 3 किताबें - भिंडी बाज़ार, दूसरा और लिपस्टिक शामिल हैं। अनुभूतियां ने इन किताबों को एक मल्टी-सीज़न, प्रीमियम ओरिजिनल डिजिटल सीरीज़ के लिए अडैप्ट करने की योजना बनाई है।


मुंबई के परिवेश पर लिखी इन किताबों की कहानी डीसीपी रीता फ़ेरेइरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके काम-काज का तरीका शायद अन्कन्वेन्शनल हो लेकिन उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेजोड़ है। अपराध की दुनिया से लड़ने वाली रीता और उनकी टीम की बेहद दिलचस्प कहानी आपको अपनी सीट से एक पल भी इधर-उधर नहीं होने देगी। ये बेहद रोमांचक किताबें कई नोटेबल क्राइम, थ्रिलर और मिस्ट्री की बेस्ट सेलिंग लिस्ट में भी शीर्ष पर प्रदर्शित की जा चुकी हैं।


एयरलिफ्ट, बेबी, टॉयलेट - एक प्रेम कथा और ओरिजिनल सीरीज़ 'ब्रीथ' जैसे जेनर-ब्रेकिंग कंटेंट को प्रोड्यूस करने के बाद, अबन्डशिया फिलहाल इन किताबों को एक शो के तौर पर डेवलप करने की प्रक्रिया में हैं। इस किताब को एक शो के तौर पर तैयार करने की ज़िम्मेदारी बेहतरीन लेखकों को दी गई है, क्योंकि हम रीता फ़ेरेइरा की दुनिया को उनके फैन्स के लिए फिर से तैयार करना तथा और बेहतर बनाना चाहते हैं।

समाजसेवी गौरव गोयल, मालिक मजेर पैट्रोल पम्प निवासी लाडवा की आज सड़क हादसे में दुखद मौत

           (फाईल फोटो)

कुरूक्षेत्र  : समाजसेवी गौरव गोयल, मालिक मजेर पैट्रोल पम्प निवासी लाडवा की आज दिल्ली से लाडवा आते हुए सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। गौरव अपनी पत्नी डॉ रंजना गोयल (प्रिंसिपल, ज्ञान भारती बीएड कॉलेज इंद्री) के साथ स्वीडन से घूम कर दिल्ली एयरपोर्ट से वापिस लाडवा आ रहे थे। पानीपत जीटी रोड पर अचानक गाड़ी शेटरिंग से लदी ट्रॉली में जा भिड़ी और कार सवार गौरव गोयल की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी डॉ रंजना गोयल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का परिवार लाडवा (कुरुक्षेत्र) का प्रसिद्ध परिवार था, जोकि समाजसेवा के हर पुण्य कार्य में सहयोग देता था। गत कुछ दिन पहले ही मृतक कि मां श्रीमती कृष्णा गोयल का भी निधन हो गया था, जिसके बाद ही गौरव अपने परिवार के साथ स्वीडन अपनी पुत्री के पास गए थे, जोकि आज सुबह ही वहां से वापिस आए थे। दंपती की अचानक हुई दुखद मौत से लाडवा शहर में शोक का माहौल है।

Sunday, June 2, 2019

सड़क हादसे में प्रसिद्ध लोक नर्तक क्वीन हरीश समेत तीन अन्य कलाकारों की मौत

राजस्थान में जोधपुर के पास सुबह हुए एक सड़क हादसे में विश्व प्रसिद्ध नर्तक क्वीन हरीश और तीन अन्य लोक कलाकारों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जोधपुर के पास राजमार्ग पर कापरड़ा गांव के पास उस समय हुई जब ये लोग एक एसयूवी में जैसलमेर से अजमेर की तरफ जा रहे थे।

बिलारा थाना प्रभारी सीताराम खोजा ने कहा कि उनकी कार वहां खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे हरीश, रविंद्र, भीखे खान और लतीफ खान की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कलाकारों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने कहा कि जोधपुर में सड़क हादसे में लोकप्रिय कलाकार क्वीन हरीश समेत चार व्यक्तियों की मौत बहुत दुखद है। राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पित हरीश ने अपनी जुदा नृत्य शैली से जैसलमेर को नयी पहचान दी थी। उनकी मौत से लोक कला के क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।

जैसलमेर के रहने वाले हरीश कुमार क्वीन हरीश के रूप में प्रसिद्ध थे और घूमर, कालबेलिया, चंग, भवई, चरी समेत अनेक लोकनृत्य कलाओं वाले उनके कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध थे। अपनी लोकनृत्य कलाओं के जरिए उन्होंने विश्वभर में अपनी पहचान बनाई थी।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...