Wednesday, June 5, 2019

झारखण्ड सरकार और नीति आयोग की बैठक झारखण्ड मंत्रालय में हुई,कई क्षेत्रों में झारखंड अग्रणी


राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार  ---रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखण्ड


मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और आधारभूत संरचना मिले, इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। समयबद्ध तरीके से योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उनके नतीजे भी दिख रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में जैसे शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड में काफी सुधार हुआ है। आने वाले समय में इसमें और सुधार होगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राज्य सरकार लगातार बेहतर करने का काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है इन क्षेत्रों में राज्य को प्रथम पंक्ति में पहुंचाने का है। उक्त बातें उन्होंने झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित झारखंड सरकार और नीति आयोग की बैठक में कहीं। 

झारखंड की रैंकिंग में ना केवल सुधार हो रहा है, बल्कि कई क्षेत्रों में झारखण्ड अग्रणी राज्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और नीति आयोग मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। आने वाले समय में यह साझेदारी इसी प्रकार से बनी रहे। आयोग हमारी अपेक्षाओं को समझ रहा है और हमारी कमियों में सुधार के लिए सहयोग कर रहा है। इसी का नतीजा है कि सभी क्षेत्रों में झारखंड की रैंकिंग में ना केवल सुधार हो रहा है, बल्कि कई क्षेत्रों में झारखण्ड अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री ने राज्य में पोषण कार्यक्रम में और मुस्तैदी से काम करने का निर्देश देते हुए कहा कि पोषण सखी की नियुक्ति इसी के लिए की गयी है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


झरिया पुनर्वास से संबंधित कार्यो में तेजी लाने पर विचार-विमर्श

बैठक के बाद *मीडिया को सम्बोधित करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार* ने बताया कि आज के बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा की गई. राज्य और केंद्र से जुड़े मुद्दों का समाधान कैसे हो और नीति आयोग उसमें अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाए इसपर जोर दिया गया. नीति आयोग ने झारखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की सराहना की. साथ ही कम उम्र में विवाह, कुपोषण इत्यादि समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम की तारीफ की. बैठक में राज्य सरकार की ओर से भारतमाला परियोजना में साहेबगंज से लेकर झारखण्ड के अन्य बड़े बड़े शहरों को जोड़ते हुए जमशेदपुर-धनबाद- धामरा पोर्ट तक 790 किलोमीटर 4 लेन सड़क को जोड़ने में सहयोग की मांग नीति आयोग के समक्ष की गई. कैम्पा फंड में झारखण्ड के दामोदर नदी और स्वर्ण रेखा नदी को भी जोड़ने की मांग राज्य सरकार की ओर से किया गया. झरिया पुनर्वास से संबंधित कार्यो में तेजी लाने पर विचार-विमर्श किया गया. दिल्ली में झारखण्ड के मुख्यमंत्री और कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के साथ नीति आयोग बैठक आयोजित कर झरिया पुनर्वास से संबंधित मुद्दों के निराकरण के लिए सहमति बनी.

10 लाख महिलाओं का कौशल विकास किया जा रहा 

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है. साथ ही, 10 लाख महिलाओं का कौशल विकास किया जा रहा है जो बेहतर प्रयास है. बैठक को संतोषजनक बताते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के साथ आपसी समन्वय बनाकर यह बैठक साल में दो बार आयोजित की जाएगी.

नीति आयोग के साथ बैठक राज्य हित में सफल रही

राज्य के  मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने कहा कि नीति आयोग के साथ बैठक काफी अच्छी रही. समय-समय पर नीति आयोग का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन राज्य सरकार को मिलता रहता है. डॉ तिवारी ने कहा कि नीति आयोग ने झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों की जमकर सराहना की है. झारखंड में शिक्षा के स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार हुआ है.


झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस पूरा फोकस रहेगा

मुख्य सचिव डॉ तिवारी ने कहा कि साहिबगंज से लेकर राज्य के अन्य बड़े बड़े शहरों को जोड़ते हुए धनबाद-जमशेदपुर-धामरा पोर्ट को भारतमाला परियोजना में जोड़ने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है. बैठक के अन्य मुद्दों में बोकारो में टूल सेंटर स्थापित करने पर चर्चा हुई. कैम्पा फण्ड में दामोदर और स्वर्णरेखा की सफाई पर भी फोकस के लिए अनुरोध किया गया। साथ ही, आने वाले समय में झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस पूरा फोकस रहे इस कार्ययोजना पर विचार किया गया. उन्होंने कहा कि स्कूलों के विलय से शिक्षा के गुणवत्ता पर थर्ड पार्टी मूल्यांकन का कार्य आईआईएम रांची कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में जल संचयन को लेकर डोभा बेहतरीन प्रयोग रहा है। 


बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, नीति आयोग के अपर सचिव श्री आर पी गुप्ता, सलाहकार श्री नीरज कुमार, सलाहकार श्री आलोक कुमार, संयुक्त सचिव श्री हरेंद्र कुमार, राज्य सरकार के सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, सीसीएल के चेयरमैन श्री गोपाल सिंह सहित राज्य सरकार के अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे.


जब अस्पताल के डॉक्टर मरीज की लापरवाहीजनित मृत्यु के बाद करते रहे मुर्दे का इलाज

जबलपुर(मप्र)। अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर इज बैक में एक सीन बहुत फेमस हुआ था, जब वह एक मुर्दे को भर्ती कराने के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाता है। जहां डॉक्टरों व स्टाफ द्वारा उससे लाखों रुपए ले लिए जाते हैं, अंत में उसे मुर्दा घोषित कर और पैसों की मांग की जाती है। जबकि वो व्यक्ति पहले ही मर चुका होता है। ये तो रही फिल्म की बात, जबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के इलाज में लापरवाही बरतने और मौत होने के बाद भी उसे वेंटिलेशन में घंटों रखने के मामले में खुलासा हुआ है।                        जिला उपभोक्ता फोरम ने अहम फैसले में शहर के निजी अस्पताल को मरीज की मौत के लिए इलाज में की गई लापरवाही को वजह माना। फोरम अध्यक्ष केके त्रिपाठी व सदस्य योगेश अग्रवाल की कोर्ट ने अस्पताल के मैनजिंग डायरेक्टर व इलाज के लिए जिम्मेदार डॉक्टर को आदेश दिए कि वे इसके एवज में मृतक के परिजन को दस लाख रुपए हर्जाना अदा करें। केस खर्च का दस हजार रुपए भी परिवादी को प्रदान किया जाए।

Tuesday, June 4, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 में एक वोट पर खर्च हुए 700 रुपये, कुल खर्चा 60 हजार करोड़

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (CMS) ने लोकसभा चुनावों के खर्चों पर एक रिसर्च प्रकाशित की है. इसके अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में कुल 60 हजार करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए गए. इस लिहाज से देखें तो औसतन हर वोट के पीछे 700 रुपये खर्च किए गए.


सांसद जी ने कितना खर्च किया

सीएमएस के अध्ययन के अनुसार भारत के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में कमोबेश सभी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए गए. यहां तक कि इस बार चुनाव में महज एक सीट पर ही चुनाव रद्द किया गया और इसके पीछे लोकसभा क्षेत्र में पैसे की अनियमितता ही रही. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के वेल्लोर में चुनाव के दौरान काफी मात्रा में पैसे जब्त किए और चुनाव रद्द किया. ऐसे में कुल 542 सीटों पर ही चुनाव हुए. लेकिन इन 542 सीटों पर ही लोकसभा के उम्मीदवार 60 हजार करोड़ रुपये तक खर्च कर डाले.

Monday, June 3, 2019

भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया


भारतीय सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने कहा कि विमान में चालक दल के आठ सदस्यों समेत 13 लोग सवार थे और सभी वायुसेना से जुड़े थे.

प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जोरहाट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के मेचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन कुछ समय के बाद विमान का संपर्क टूट गया.

विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी से आखिरी संपर्क दोपहर एक बजे हुआ था.

विमान के तय समय पर मेनचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंडपर नहीं पहुँचने पर भारतीय वायुसेना ने तलाशी का काम शुरू किया. 

विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने स्थानीय पत्रकार दिलीप कुमार शर्मा को बताया कि सुखोई 30 और सी 130 हर्क्लीज़ को खोज अभियान में लगाया गया है. साथ ही इस काम में सेना और आईटीबीपी की भी मदद ली जा रही है.

साल 2016 में भी भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान लापता हो गया था. इस विमान ने तब चेन्नई से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ते हुए ये लापता हो गया था.

इसके बाद, इस विमान की खोज के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया था. भारतीय वायुसेना के इतिहास के सबसे बड़े तलाशी अभियान में नाकामी हाथ लगी थी और ये विमान कभी नहीं मिल सका. इस विमान में 29 लोग सवार थे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उन्होंने लापता विमान के संबंध में एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बात की है.

जोरहाट से मेचुका (नक्शा)


आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने के साथ कैम्पेन कमिटि ,चुनावी स्क्रीनिंग कमिटि समेत कई और फैसले लिए गए

आज दिनांक 03/05/2019 को आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश कमिटी की बैठक प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी की अध्यक्षता में  कांके रोड, राँची में हुई।

बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर योजना बनाने एवं सांगठनिक कार्य की भी समीक्षा की  गई। साथ ही अभी से विधानसभाओं में चुनावी अभियान शुरू करने के लिए  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन पांडेय की अध्यक्षता में कैम्पेन कमिटि बनाई गई है।

 पार्टी के द्वारा उम्मीदवारों की के चयन के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में एक स्क्रीनिंग कमिटी की घोषणा की गई।कमिटी उम्मीदवारों के स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों की सूची प्रदेश कमिटी को सौपेंगी, तत्पश्चात अंतिम रुप में उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी।


प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा के नेतृत्व में एक अनुशासन समिति की भी घोषणा गई

आज की बैठक में प्रो. उषा रानी, डॉ अविनाश नारायण तथा श्री आर एन सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल कराया गया।  

बैठक में सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने पर गहन चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश संयोजक  जयशंकर चौधरी ने कहा कि झारखंड में पार्टी लंबे समय से  संगठन व जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है अौर इसका परिणाम आगामी विधान सभा चुनाव में दिखेगा। उन्होंने कहा कि  झारखंड में लगभग पिछले 5 सालों में रघुवर दास के नेतृत्व में अब तक झारखंड को लूटने की परंपरा  को जारी रखा गया तथा अपने जनविरोधी फैसलों से जनता द्वारा दिये गये बहुमत का अपमान किया ग़या है। झारखंड के लोग आज विकल्प की तलाश कर रहे हैं तथा आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में यह विकल्प देने जा रही है और पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, श्री लक्ष्मीनारायण मुण्डा, श्री पवन पांडे, श्री संतोष मानव, श्री परवेज सहजाद, कोषाध्यक्ष श्री आलोक शरण, प्रदेश सचिव श्री राजन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री आबिद अली, प्रदेश मीडिया  प्रभारी राजेश कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रितम मिश्रा, श्रमिक विकास संगठन के राजेश वर्मा तथा प्रदेश समिति के विधानचंद्र राय, राजेश सिंह, हरदयाल प्रसाद यादव, कुमार राकेश, विनोद सिंह, डॉ० उषा किरण, डॉ० अविनाश नारायण, रेणुका तिवारी, हर्ष दूबे, किशोर सिन्हा, संजय राम, राजकुमार सोनी, राहुल बसु, रवि निरंजन टोप्पो, कृष्ण मुरारी शर्मा, एवं ज्योतिष जयहिन्द , श्री अंजन वर्मा, अजय कुमार, वसीम अकरम एवं सोमा लिंडा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी आप के प्रदेश स्तरीय मीडिया प्रभारी कुमार राजेश ने दी ၊



अक्षय कुमार वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के बाद अब प्रोडूसर विक्रम मल्होत्रा बनाएंगे बेस्ट सेलिंग थ्रिलर पुस्तक रीता फ्रेइरा पर वेब सीरीज

मुंबईविक्रम मल्होत्रा की नेतृत्व वाली अबन्डशिया एंटरटेनमेंट ने भारत के मशहूर थ्रिलर लेखक, विश धमीजा की बेहद लोकप्रिय 'रीता फ़ेरेइरा' सीरीज़ के अधिकार हासिल किए। इस डील में 3 किताबें - भिंडी बाज़ार, दूसरा और लिपस्टिक शामिल हैं। अनुभूतियां ने इन किताबों को एक मल्टी-सीज़न, प्रीमियम ओरिजिनल डिजिटल सीरीज़ के लिए अडैप्ट करने की योजना बनाई है।


मुंबई के परिवेश पर लिखी इन किताबों की कहानी डीसीपी रीता फ़ेरेइरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके काम-काज का तरीका शायद अन्कन्वेन्शनल हो लेकिन उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेजोड़ है। अपराध की दुनिया से लड़ने वाली रीता और उनकी टीम की बेहद दिलचस्प कहानी आपको अपनी सीट से एक पल भी इधर-उधर नहीं होने देगी। ये बेहद रोमांचक किताबें कई नोटेबल क्राइम, थ्रिलर और मिस्ट्री की बेस्ट सेलिंग लिस्ट में भी शीर्ष पर प्रदर्शित की जा चुकी हैं।


एयरलिफ्ट, बेबी, टॉयलेट - एक प्रेम कथा और ओरिजिनल सीरीज़ 'ब्रीथ' जैसे जेनर-ब्रेकिंग कंटेंट को प्रोड्यूस करने के बाद, अबन्डशिया फिलहाल इन किताबों को एक शो के तौर पर डेवलप करने की प्रक्रिया में हैं। इस किताब को एक शो के तौर पर तैयार करने की ज़िम्मेदारी बेहतरीन लेखकों को दी गई है, क्योंकि हम रीता फ़ेरेइरा की दुनिया को उनके फैन्स के लिए फिर से तैयार करना तथा और बेहतर बनाना चाहते हैं।

समाजसेवी गौरव गोयल, मालिक मजेर पैट्रोल पम्प निवासी लाडवा की आज सड़क हादसे में दुखद मौत

           (फाईल फोटो)

कुरूक्षेत्र  : समाजसेवी गौरव गोयल, मालिक मजेर पैट्रोल पम्प निवासी लाडवा की आज दिल्ली से लाडवा आते हुए सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। गौरव अपनी पत्नी डॉ रंजना गोयल (प्रिंसिपल, ज्ञान भारती बीएड कॉलेज इंद्री) के साथ स्वीडन से घूम कर दिल्ली एयरपोर्ट से वापिस लाडवा आ रहे थे। पानीपत जीटी रोड पर अचानक गाड़ी शेटरिंग से लदी ट्रॉली में जा भिड़ी और कार सवार गौरव गोयल की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी डॉ रंजना गोयल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का परिवार लाडवा (कुरुक्षेत्र) का प्रसिद्ध परिवार था, जोकि समाजसेवा के हर पुण्य कार्य में सहयोग देता था। गत कुछ दिन पहले ही मृतक कि मां श्रीमती कृष्णा गोयल का भी निधन हो गया था, जिसके बाद ही गौरव अपने परिवार के साथ स्वीडन अपनी पुत्री के पास गए थे, जोकि आज सुबह ही वहां से वापिस आए थे। दंपती की अचानक हुई दुखद मौत से लाडवा शहर में शोक का माहौल है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...