Friday, July 26, 2019

गिरिडीह में बाइक सवार अपराधियों ने करीब एक लाख नगद लूटे


BHARAT MANDAL,

गिरिडीह ၊ अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के क्षेत्र के पर्वत पुर लिप्टस मोड़ के पास  आरोहण फाइनेंशियल कंपनी के स्टाफ से बाईक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने दिन दहाड़े बंदूक की नोंक पर लगभग 92200/- रुपये लुट लिया। 
इधर फाइनेंशियल कंपनी के युवक ने कहा कि गिरिडीह आफिस के लिए बाईक से निकला था कि पीछे से दो बाईक में सवार दो युवक हेलमेट पहने हुए ओवरटेक कर उसे रोक दिया ၊ साथ ही पीछे से एक युवक तुरंत उतर कर स्टाफ के सामने हवाई फायरिंग कर उसके सिर पर गन को सटा दिया और रुपये से भरा बैग ले कर भाग गया।
सूचना पर अहिल्यापुर पुलिस घटना स्थल पहूंचे व छानबीन में जुट गयी। सूचना के कुछ देर बाद गिरिडीह एसडीपीओ जीतवाहन उरांव भी घटना स्थल पहुंचे व गहनता से छानबीन में जुटे। आस पास में भी जांच की जा रही है ।

एनएच 2 सिक्स लेनिंग हेतु रैयतों के मुआवजे की मांग व पुलिस लाठी चार्ज के खिलाफ ग्रामीण आंदोलन पर उतारू



गिरिडीह: जीटी रोड सिक्स लेनिंग चौड़ीकरण कार्य के लिए अधिग्रहित भूमि का बिना मुआवजा भुगतान किए और सूचना दिए बिना प्रशासन के शह पर निर्माण कार्य करवा रही कंपनी द्वारा रैयतों की जमीन लेने व घरों को तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है।गुरूवार को इस मामले को लेकर कुलगो शिवमंदिर परिसर में प्रभावित रैयतों और ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री डुमरी प्रखंड उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने की। बैठक में बुधवार को कंपनी और प्रशासन द्वारा बगैर किसी पूर्व सूचना के कुछ रैयतों के घरों को तोड़ने और इसका विरोध कर रहे रैयतों और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया साथ ही प्रशासन से जमीन की वर्तमान स्थिति के आधार पर मुआवजा देने और कंपनी द्वारा बुधवार को की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई में हुई नुकसान की क्षतिपूर्ति घर वालों को देने की मांग की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रोड निर्माण कार्य में लगी कंपनी पुलिस और प्रशासन का भय दिखा कर बगैर मुआवजा दिये रैयतों की जमीन ले रही और घरों को तोड़ रही है।जीटी रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा देने में जिला भू-अर्जन विभाग मनमानी कर रही है।कुलगों में इसके पूर्व आवासीय दर पर मुआवजा दिया जा रहा था लेकिन विभाग अचानक अपने निर्णय को उलट कर कृषि दर पर मुआवजा देना शुरू कर दिया।इससे रैयतों में आक्रोश होना स्वाभाविक है। कहा कि बुधवार को रैयत अपना हक मांग रहे थे परंतु प्रशासन ने लाठी का भय दिखाकर मुंह बंद कर दिया। बुधवार को बिना सूचना के घर तोड़ देने से उन घर वालों के समक्ष सर छुपाने की समस्या उत्पन्न हो गई है।साथ ही घर में रखे सामान बर्बाद हो गये। बैठक में आये गुलाम रसूल ने बताया कि कल की हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई में घर में रखा सामान,अनाज, करीब 50 किलो मुर्गा सहित लगभग तीन लाख की क्षति हुई है।इजहार अंसारी ने बताया कि सूचना दिये बगैर अचानक घर तोड़े जाने से उसके घर में रखा दो साइकिल, बर्तन, अनाज,बक्सा,उसमें रखा कपड़ा,आलमीरा और खटिया बर्बाद हो गया।पीडित इस संबंध में अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर क्षतिग्रस्त सामानों और मकान का मुआवजा देने की मांग की है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर कहा गया है कि यदि भू-अर्जन विभाग जमीन का आवासीय दर पर मुआवजा दिए बगैर जमीन को अधिग्रहित करने का प्रयास करेती है तो वे फिर से सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगे जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।मौके पर आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो, मुखिया जयकांत महतो,रूस्तम अंसारी,कपिलदेव पाण्डेय,अजय ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर,जगदीश पाण्डेय,महेन्द्र प्रसाद भगत,मोती ठाकुर,गणेश साव, अर्जुन ठाकुर अदिसदर्जनों लोग उपस्थित थे।

Wednesday, July 24, 2019

बिहार के बाद अब असम में दिमागी बुखार से आक्रांत 110 बच्चों की हुई मौत


गुवाहाटी: बाढ़ पीड़ित असम में जापानी दिमागी बुखार का प्रकोप भी गहराता जा रहा है। अब तक दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या 110 हो गई है। लाखों लोग राहत शिविरों में किसी तरह समय बिता रहे हैं। बाढ़ पीड़ित लोगों को दिमागी बुखार की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

पिछले तीन दिनों में दिमागी बुखार के कारण ग्वालपाड़ा में तीन, सोनितपुर में दो तथा बारपेटा, धुबरी, बोंगईगांव व कोकराझार में एक-एक की मौत हुई है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले तीन दिनों में ही नौ लोग इस बुखार का शिकार हो गए हैं। भीषण बाढ़ के कारण असम में लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, इस महीने की शुरुआत से अब तक 477 लोगों में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है ၊

बिहार के जमुई में एक युवक की आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी


न्यूज डेस्क ၊ 
बिहार में इन दिनों अचानक भीड़ का कहर बढ़ गया है. भीड़ द्वारा लगातार हत्याएं और सरेआम पिटाई करने के मामले सामने आ रहे हैं. आज बुधवार को ही एक के बाद एक कई मामले सामने आये हैं. सुपौल, औरंगाबाद के बाद अब ताजा मामला जमुई का है. जमुई में आज बुधवार की शाम एक युवक को आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. जिस युवक की हत्या की गयी, वह भी एक अन्य शख्स को गोली मारकर भाग रहा था. इसी दौरान भीड़ जमा हो गई और गोली मारकर भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी.                          मृतक का नाम अमर सिंह जबकि गोली लगने से घायल व्यक्ति का नाम बबलू यादव बताया जा रहा है, जिसके पैर में गोली लगी है. जमुई की घटना चन्द्रदीप थानाक्षेत्र स्थित अलीगंज बाजार की है. इसके बारे में जानकारी मिली है कि मृतक का आपराधिक इतिहास था. इसके दो चाचा की भी हत्या हुई थी. उन दोनों पर भी हत्या-लूट-अपहरण जैसे मुकदमे दर्ज थे.

झारखंड के जामताड़ा व दुमका जिले में वज्रपात से आठ लाेगाे की माैत हाे गई


जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा व दुमका जिले वज्रपात से आठ लाेगाे की माैत हाे गई. जामताड़ा ज्ला अंतर्गत कुसमा पहाडी गांव मे बुधवार को हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई।मिली जनकारी के अनुसार पाँच जामताड़ा थाना क्षेत्र के कुसमा पहाडी गांव निवासी रूपलाल हेम्ब्रम,इंद्रसेन हेम्ब्रम, संजय हेम्ब्रम, सुनील हेम्ब्रम, परिमल मरांडी व एक बिंदापाथर थाना निवासी कायना बाउरी नदी मे स्नान करने गए थे कि अचानक ठनके की चपेट मे आने से उनकी माैत हाे गई. वहीं दूसरी घटना दुमका जिले के सरैयाहाट के ओराबारी मे ठनका गिरने से दो कि मौत हो गयी. मृतक कि पहचान कर्णपुरा गांव के शशि यादव (50)व सुनीता कुमारी (11)वर्ष के रुप मे हुई है, जबकि 8 वर्षीय रूचि कुमारी घायल बताई जा रही है. ये सभी एक खेत मे धान रोपने का काम कर रहे थे।

Tuesday, July 23, 2019

धनबाद की धरती हुई फिर खून से लाल, अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना




धनबाद : धनबाद के कार्मिक नगर की धरती मंगलवार को खून से लाल हो गयी. यहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये. मृतक की पहचान जमीन कारोबारी समीर मंडल के रूप में की गयी. वह सुदामडीह पाथरडीह का निवासी था. अपराधियों ने समीर को चार गोलिया मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना सरायढेला थाना के डीपीएस स्कूल के समीप की है.

इधर घटना की सूचना पर डीएसपी सहित पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में कर पीएमसीएच भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Mumbai Crime: Gold loan fraud busted, 6 arrested for duping banks



The Mumbai crime branch on Sunday arrested six people for allegedly duping a bank of Rs 30.9 lakh by mortgaging fake gold ornaments for loans. The accused, according to the police, have cheated close to 30 branches of different banks in the city by availing gold loans worth over Rs 2 crore.

The scam came to light when Kotak Mahindra Bank held an auction in March to recover the loan given to the accused. Siddhanath Jewellers purchased three pendants at the auction and paid Rs 1,64,996 for about 40 gms of gold, Sunil Bajare, Senior Inspector, Property Cell, told mid-day. The jeweller later discovered that the ornaments had only 23 grams of gold, he added. The firm contacted other bidders and learnt that even they have received fake ornaments, which amounted to Rs 29,34,996.



बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...