Monday, August 5, 2019

गिरिडीह में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद


भरत मण्डल ၊                             गिरिडीह ၊ जिले के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत भंडारीडीह गांव टोला पिड़यांनशेर में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री की छापेमारी एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में किया गया।
 दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी किये गए। 
जिसमें देवपूर मोड़ के पास मोटरसाइकिल गैरेज की आड़ में कोरबा, झितरी निवासी लिलामनी मंडल के गैरेज से भारी मात्रा में नकली शराब की बोतलें व नकली शराब बनाने वाली सामग्री बरामद किया गया व भंडारीडीह गांव टोला पिड़यांनशेर जो जानकारी के अनुसार बबलू मुर्मू का मकान बताया जा रहा है ၊ इस मकान में  भारी मात्रा में बोतल सील करने के ढक्कन, नकली शराब बनाने के मशीन, स्प्रीट से भरे ड्राम , हजारों बोतल नकली शराब, हजारों बोतल खाली, स्टीकर, स्टील ड्राम समेत सभी प्रकार के सामाग्री बरामद किया गया है।
 जिसे अहिल्यापुर पुलिस दो गाड़ी पिक अप वैन व एक ट्रैक्टर गाड़ी में भरकर जब्त सभी सामग्री को अहिल्यापुर थाना परिसर लाया गया। 
हालांकि इस दौरान छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 मालूम हो कि गुप्त सूचना पर छापेमारी करने जब स्थल पर पहुंचे तो देखा घर पर बाहर से ताला लगा है उसे तोड़कर देखा गया तो पुलिस देख कर अचंभित रह गयी। सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया। 
इधर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि बहुत ही बड़े पैमाने पर नकली शराब बनायी जाती थी, उसे छापेमारी कर सारे नकली शराब बनाने की सामाग्री व बनी नकली शराब को जब्त कर ली गई है। इस काम में जो भी व्यक्ति है छानबीन की जा रही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

जम्मू कश्मीर पर देश की संसद(राज्यसभा) में ऐतिहासिक बिल के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री और देश के गृहमंत्री को बधाई दी




 (file photo)

जम्मू कश्मीर पर देश की संसद(राज्यसभा) में ऐतिहासिक बिल के लिए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री और देश के गृहमंत्री को बधाई दी है। भारत की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला यह विधेयक है। यह अखण्ड भारत के निर्माण का विधेयक है।

करोड़ों देशवासियों की चाहत है कि कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो

कश्मीर को लेकर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान जिसका नाम पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाने को लेकर कुख्यात है, जो छद्म युद्ध या आतंकवाद के माध्यम से कश्मीर या भारत के अन्य भागों में अराजकता फैलाना चाहता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में आतंकवाद पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। करोड़ों देशवासियों की चाहत है कि कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो, देश के अन्य हिस्सों में जिस तरह विकास हो रहा है कश्मीर में भी उसी तरह का विकास होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने राज्य में खुशहाली एवं अमन चैन की प्रार्थना की

श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर राज्य में खुशहाली एवं अमन चैन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी सोमवार के साथ-साथ आज नागपंचमी भी है, समस्त झारखंडवासियों को इस अवसर पर ढेर सारी शुभकामनायें।

राज्य के विकास को तेज गति देने की शक्ति दें भगवान शिव

राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए लगातार साढ़े चार वर्षों से सेवा कर रहा हूं, मुझे दास के रूप में सेवा का जो अवसर मिला है मैं उसे पूर्ण करने में लगा हूं, आने वाले समय के लिए भी भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि राज्य के विकास को तेज गति देने की शक्ति दें, राज्य की प्रगति हेतु सामर्थ्यवान बनायें।

जलार्पण के पश्चात मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण

बारीडीह स्थित हरि मंदिर प्रांगण से जल संकल्प कराकर माननीय मुख्यमंत्री ने कांवरियों के साथ पदयात्रा करते हुए सिदगोड़ा स्थित शिव मंदिर में जलार्पण किए। बोल बम का जयकारा लगाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास कावरियों का भी हौसला बढ़ा रहे थे। जलार्पण के पश्चात* *माननीय मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रागण में पोधारोपण भी किए एवं शिवभक्तों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें दी।

*राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन सुनवाई हेतु सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आभार*

2014 के बाद से भारतीय राजनीति में राष्ट्रीयता का पुनर्जागरण हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिदिन सुनवाई करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आभारी हूं। भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अवश्य बने इस दिशा में सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों से अनुरोध है कि आपसी सदभाव और सौहार्द्र की भावना से मंदिर निर्माण में सहयोग करें।
###
*===============*
*#Team PRD(CMO/JAMSHEDPUR)*

Friday, August 2, 2019

दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, कुछ दिन खाने से ही शरीर में दिखेगा जबरदस्त चमत्कार


ककोड़ा
(कंटोला/काटवल)

दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी 

कुछ दिन खाने से ही शरीर में दिखेगा जबरदस्त चमत्कार

आजकल के दौर में जंक फूड का इतना क्रेज बढ़ चुका है कि, लोग अपने शरीर को जरूरी ताकत देनी वाली सब्जी, दाल का सेवन कम ही करते हैं। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि, कुछ सब्जियाँ होती हैं, जिन्हें कुछ दिन खाने पर ही इसका फायदा मिलने लग जाता है। 
ऐसी ही एक सब्जी है, खक्सी/कंटोला/काटवल ၊ 
यह दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी है। 
इसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस सब्जी में इतनी ताकत होती है कि, महज कुछ दिन के सेवन से ही आपका शरीर तंदुरुस्त बन जाता है या यूँ कहें कि, फौलादी बन जाता है। कंटोला को ककोड़े, काटवल और मीठा करेला नाम से भी जाना जाता है। 
अगर आप भी अपनी रोजाना डाइट में इसे शामिल करते हैं तो दूसरे तत्वों और फाइबर की कमी को भी यह पूरी करती है। ककोड़े यानी मीठा करेला को सेहतमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसे सबसे ताकतवर सब्जी के रूप में माना गया है।

यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे रोज खाने से आपका शरीर ताकतवर बनता है। इसके लिए कहा जाता है कि इसमें *मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन होता है।* 
कंटोल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में काफी मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। यह शरीर को साफ रखने में भी काफी सहायक है।  

कंटोला आमतौर पर मॉनसून के मौसम में भारतीय बाजारों में देखा जाता है। 
इसमें कई स्वास्थ्य लाभ है जिसकी वजह से इसकी खेती दुनियाभर में शुरू हो गई है। इसकी मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की जाती है। 

 वजन घटाने में सक्षम 
कंटोला में प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है जबकि कैलोरी कम मात्रा में होती है। यदि 100 ग्राम कंटोला की सब्जी का सेवन करते हैं तो 17 कैलोरी प्राप्त होती है। जिससे वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है।

 कैंसर से बचाए कंटोला में में मौजूद *ल्युटेन जैसे केरोटोनोइडस* विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहाँ तक कि, कैंसर की रोकथाम में भी सहायक है।

पाचन क्रिया होगी दुरुस्त
अगर आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो अचार बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए इसे औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 हाई ब्लड प्रेशर होगा दूर
कंटोला में मौजूद *मोमोरडीसिन तत्व और फाइबर की अधिक मात्रा* शरीर के लिए रामबाण हैं. *मोमोरेडीसिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटीज और एंटीस्टे्रस की तरह काम करता है* और वजन और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

 एंटी एलर्जिक 
कंटोल में *एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक सर्दी खांसी से राहत प्रदान करने और इस रोकन में काफी सहायक है।*
.....

ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत,नर्सिंग होम में ताला लगा संचालक,चिकित्सक समेत सभी फरार


गिरिडीह। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी-डुमरी बस पड़ाव के समीप स्थित एक नर्सिग होम में बीती रात एक जच्चा बच्चा  के मौत का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस संबंध में किसी ने पुलिस के समक्ष न तो मौखिक और न ही लिखित शिकायत की है। घटना के बाद से नर्सिंग होम में ताला लटके होने से चर्चाओ को बल मिल रहा है। मृतका नावाडीह की रहने वाली है और उसका मायके डुमरी थाना क्षेत्र के चैगड़ो है।  मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त महिला को उसके मायके वालों ने नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि किसी महिला या पुरूष चिकित्सक के बिना ही नर्सिंग होम के एक महिला और एक पुरूषकर्मी ने सीजर कर दिया। सीजर होने के बाद जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उक्त महिला का हीमोग्लोबिन काफी कम था। इसको नजरअंदाज करते हुए उसका सीजर कर देने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से उक्त नर्सिंग होम में ताला लटका हुआ है। मृत जच्चा बच्चा का क्या हुआ इस संबंध में कोई बताने को तैयार नहीं है। जानकारी मिल रही है कि परिजन दोनों को घर ले गये। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि जब जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई तो उसे धनबाद रेफर कर दिया गया था।  इस संबंध में पूछे जाने पर डुमरी के पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी। सूचना पर जब पुलिस उक्त नर्सिंग होम गई तो ताला बंद था। किसी ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है।

गिरिडीह में निजी विद्यालय के प्राचार्य पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप, प्राचार्य गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज




 गिरिडीहजिले के सरिया के पोखरियाडीह स्थित शिशु विकास विद्यालय के प्राचार्य कुलदीप मण्डल पर इसी स्कूल की तीसरी क्लास की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सरिया थाना में आवेदन दिया है । मामले को संज्ञान में लेते हुए सरिया पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है ၊ 
  घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को स्कूल में उक्त छात्रा के साथ स्कूल के प्राचार्य कुलदीप मण्डल ने छेड़खानी किया, इसके बाद उक्त छात्रा ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी । इसके बाद शुक्रवार को छात्रा के परिजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचकर जमकर हो हंगामा किया ၊ फिर सरिया थाना में लिखित रूप से आवेदन देते हुए थाना प्रभारी को पूरे मामले से अवगत कराया ၊ हालांकि इसी बीच कई लोगों ने मामले को समझौता कर  सलटाने का प्रयास किया ၊ लेकिन उनकी यह कोशिश बेकार गयी । इधर आवेदन दिए जाने के जानकारी मिलने के बाद आरोपी कुलदीप मण्डल ने सरिया से भाग जाने का प्रयास किया ၊ मगर पुलिस ने उसे सरिया हजारीबाग रेलवे स्टेशन से दबोच लिया ၊ थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दास ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ,साथ ही साथ मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ၊ इन्होंने आरोपी को स्टेशन परिसर से पकड़ लेने की बात भी कही है । जबकि आरोप में फंसे कुलदीप ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बिल्कुल गलत है शिक्षक होने के नाते मैने उसे केवल डांट फटकार लगाया था ।

Army vehicle damaged in IED blast in South Kashmir,Amarnath Yatra stopped





JB Singh. Pulwama, August 02  :  An Army vehicle of 55 Rashtriya Rifle (RR) was targeted with an Improvised Explosive Device (IED) in ZahidBagh village of South Kashmir’s Pulwama district in wee hours of Friday

Official sources told that a vehicle of 55 RR was targeted with IED that was planted along the road in ZahidBagh area, causing damage to the vehicle. The loud bang of the IED followed by firing created panic in the area, they added.

An official while confirming the attack on an Army vehicle said that no injury or casualty was reported in the incident however vehicle suffered minor damage. (KNO)

Thursday, August 1, 2019

मॉब लिंचींग की घटनाएं नही रूक रही झारखंड में , भीड़ ने पीट पीट कर कर दी चोर की हत्या


दुमका
: झारखंड में मॉब लिंचींग की घटनाएं जैसे रुकने का नाम ही नहीं ले रही है ၊ ताजा वाकये में राज्य के दुमका जिले में भीड़ ने एक चोर को इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जरमुंडी प्रखंड के भोडाबाद पंचायत के चिहुंटिया गांव में गुरुवार तड़के घर मे सेंधमारी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पीट पीट कर उसे मार डाला. मृतक का नाम भोला हाजरा बताया जा रहा है, जो तालझारी थाना के लोहारिया गांव का रहने वाला था. वह पहले भी जेल जा चुका था. उसके खिलाफ दुमका के मुफ्फसिल थाना और देवघर के सारवां थाना में डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था. जब वह गिरफ्तार हुआ था, तब एक मामले में पंजाब पुलिस भी रिमांड पर ले गयी थी. डकैती के और कई मामलों में उसकी संलिप्तता रही थी, जिसका ब्यौरा पुलिस खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि भोला हाजरा के खिलाफ पंजाब में भी मामला दर्ज था.  चार की संख्या में थे चोर प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में चोर चिहुंटिया गांव के आनंदलाल मरांडी के घर सेंधमारी करने के बाद बक्सा आदि लेकर भाग ही रहे थे कि ग्रामीणों की नजर पड़ गयी, तीन चोर तो भागने में सफल रहे, जबकि भोला हाजरा उनके हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों की पिटाई से उसकी मौत हो गयी. एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि मामले में चार संदिग्ध ग्रामीणों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान में जुटी है ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...