Friday, August 2, 2019
ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत,नर्सिंग होम में ताला लगा संचालक,चिकित्सक समेत सभी फरार
गिरिडीह। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी-डुमरी बस पड़ाव के समीप स्थित एक नर्सिग होम में बीती रात एक जच्चा बच्चा के मौत का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस संबंध में किसी ने पुलिस के समक्ष न तो मौखिक और न ही लिखित शिकायत की है। घटना के बाद से नर्सिंग होम में ताला लटके होने से चर्चाओ को बल मिल रहा है। मृतका नावाडीह की रहने वाली है और उसका मायके डुमरी थाना क्षेत्र के चैगड़ो है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उक्त महिला को उसके मायके वालों ने नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि किसी महिला या पुरूष चिकित्सक के बिना ही नर्सिंग होम के एक महिला और एक पुरूषकर्मी ने सीजर कर दिया। सीजर होने के बाद जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि उक्त महिला का हीमोग्लोबिन काफी कम था। इसको नजरअंदाज करते हुए उसका सीजर कर देने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से उक्त नर्सिंग होम में ताला लटका हुआ है। मृत जच्चा बच्चा का क्या हुआ इस संबंध में कोई बताने को तैयार नहीं है। जानकारी मिल रही है कि परिजन दोनों को घर ले गये। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि जब जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई तो उसे धनबाद रेफर कर दिया गया था। इस संबंध में पूछे जाने पर डुमरी के पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी। सूचना पर जब पुलिस उक्त नर्सिंग होम गई तो ताला बंद था। किसी ने इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment