Tuesday, July 30, 2019

बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी किया;राज्य भर के पत्रकारों में उबाल,एकमात्र उपाय पत्रकार सुरक्षा कानून बताया






समस्तीपुर ၊ मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के हाटी गांव निवासी व एक दैनिक अखबार के पत्रकार प्रदीप कुमार को बेखौफ अपराधियों द्वारा पेट मे गोली मारकर बुरी तरह जख्मी करने की घटना की राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने तीव्र निंदा की है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर हमला का पर्याय है और लोकतंत्र पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री शाहीन ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर पड़े खून के धब्बे से सम्पूर्ण बिहार में गुस्सा का आलम है।

वहीँ यह एक बेहद शर्मनाक व निंदनीय पहलु हैं। श्री शाहीन ने सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए पत्रकार प्रदीप मंडल का समुचित ईलाज कराने, घायल पत्रकार के परिजनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने तथा अपराधियों को त्वरित गिरफ्तार करने की मांग सरकार से की है।
 
उधर  ASP कामनीबाला के नेतृत्व मे SIT का गठन कर दिया गया  । कुख्यात सुशील शाह और अशोक कामत पर FIR किए जा चुके हैं । किंतु अपराधी घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है ।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...